23 अप्रैल को खुलेंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट, मुहूर्त तय
देहरादून : भगवान विष्णु अर्थात बद्रीनाथ धाम के कपाट आगामी ग्रीष्मकालीन यात्रा के लिए 23 अप्रैल को विधि -विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। शुक्रवार को वसंत पंचमी के अवसर पर धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित की गई।
Read More: यूपी के सभी 75 जिलों में आज शाम ब्लैकआउट, बजेंगे सायरन
बद्रीनाथ धाम कपाट खुलने का शुभ मुहूर्त
बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर आज नरेंद्रनगर राजदरबार में श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि हुई तय।
— bhUpi Panwar (@askbhupi) January 23, 2026
इस वर्ष 2026 को 23 अप्रैल, प्रातः 6:15 पर खुलेंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट। pic.twitter.com/Ms3LLM7JN4
इससे पहले गुरुवार को डिम्मर से डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के सदस्य गाडू घड़ा के साथ ऋषिकेश के लिए रवाना हुए। आज सुबह पुजारी गाडू घड़ा लेकर नरेंद्रनगर राज दरबार पहुंचे। यहां परंपरागत तरीके से भगवान बदरी विशाल धाम कपाटोद्घाटन की तिथि घोषित की गई। जिसके अनुसार भगवान बदरी विशाल के कपाट आगामी 23 अप्रैल को ब्रह्म मुहूर्त में 6:15 बजे खोले जाएंगे।
जबकि गाडू घड़ा यात्रा सात अप्रैल को आरंभ होगी। इसका निर्णय परंपरा अनुसार टिहरी गढ़वाल जनपद के नरेंद्र नगर स्थित राजदरबार में महाराजा मनुजेंद्र शाह ने पंचांग पूजा के बाद भगवान बदरी विशाल के कपाट खुलने, भगवान के महाभिषेक में प्रयुक्त होने वाले तिलों के तेल को पिरोने और गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा की तिथि घोषित की।
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई घोषणा
बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने को लेकर भक्तों के लिए बड़ी जानकारी।
— Vinod_Bachheti (@I_bachhetiBJP) January 23, 2026
बद्रीनाथ मंदिर के पूर्व धर्माधिकारी श्रीमान भुवन चंद्र उनियाल जी ने कपाट खुलने से जुड़ा अहम संदेश साझा किया।
जय बद्री विशाल pic.twitter.com/SXmMExb4EB
राजदरबार में आयोजित धार्मिक समारोह के दौरान महाराजा मनु जयेंद्र शाह ने स्वयं कपाट खुलने की तिथि की घोषणा की। राजपुरोहित आचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल ने महाराजा की जन्मकुंडली, ग्रह-नक्षत्र और शुभ योगों का सूक्ष्म अध्ययन कर बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को सुबह सवा छह बजे शुभ मुहूर्त में खोलने की तिथि निर्धारित की। परंपरा अनुसार पंचांग पाठ, वैदिक मंत्रोच्चार और विशेष अनुष्ठानों के बाद यह घोषणा की गई।

अक्षय तृतीया पर खुलेंगे कपाट
इस ऐतिहासिक अवसर पर बद्रीनाथ–केदारनाथ मंदिर समिति, तीर्थ पुरोहित, डिमरी समाज के प्रतिनिधि तथा अनेक धार्मिक गणमान्यजन उपस्थित रहे। राजदरबार में जैसे ही तिथि की घोषणा हुई, पूरा वातावरण “जय बद्री विशाल” के उद्घोष से गूंज उठा। उल्लेखनीय है कि गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर के कपाट अक्षय तृतीया पर खुलते हैं। आगामी 19 अप्रैल को अक्षय तृतीय है। इसलिए उस दिन गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगे। इसका मुहूर्त बाद में तय किया जाएगा। जबकि केदारनाथ मंदिर के कपाट खोलने की तिथि शिवरात्रि के दिन तय होगी।
Read More: लखनऊ परेड में भीख मांगने वाले संभल के 30 बच्चे रचेंगे इतिहास

उत्तराखंड में निम्न तिथियों को चारधाम और अन्य धार्मिक स्थलों के कपाट खुलेंगे।
- श्री #बदरीनाथ_धाम के कपाट 23 अप्रैल 2026 को सुबह 6 बजे
- श्री #गंगोत्री और #यमुनोत्री_धाम के कपाट 19 अप्रैल 2026
- श्री #रुद्रनाथ_मंदिर के कपाट 18 मई 2026 को खोले जाएंगे।
