ज्योतिष-धर्म

आज का राशिफल (25-01-2026): शिव अर्चना से मिलेगी सफलता

आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 25-01-2026 के राशिफल की बारे में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशि फल में मिलेगी।

Read More: बसंत पंचमी से 40 दिनों का होली उत्सव शुरू, रंगों में डूबा वृंदावन

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशि फल वाले जातक तक पहुंचाएंगे।

आपको बता दें कि आज दिनांक 25 जनवरी 2026, संवत – 2082, शाली वाहन – 1947, सूर्य – उत्तरायण, ऋतु -ग्रीष्म, सूर्योदय काशी का 7 बजकर 14 मिनट पर, मास – माघ, पक्ष – शुक्ल, तिथि – सप्तमी रात्रि 11 बजकर 11 मिनट तक, दिन – रविवार, नक्षत्र – रेवती नक्षत्र दिन में 1 बजकर 36 मिनट तक नक्षत्र स्वामी बुध, मीन राशि में चंद्रमा 25 अंश का, आज का दिशा शूल पश्चिम दिशा में यात्रा वर्जित है, गोचर के हिसाब से आज का राशि फल, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल…

Read More: 23 अप्रैल को खुलेंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट, मुहूर्त तय

मेष राशि

आज के राशिफल में मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन विचारों के साथ धन का बिखराव रहेगा। जातक काला तिल डालकर जल में शिव अर्चना करें।

वृष राशि

आज के राशिफल में वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन विलासिता युक्त जीवन होगा। जातक को साधन और सम्पन्नता मिलेगी, सोचा हुआ काम बनेगा।

मिथुन राशि

आज के राशिफल में मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पिता धर्म गुरु से सहयोग मिलेगा। जातक लक्ष्य बनाकर काम करें, सफलता मिलेगी।

कर्क राशि

आज के राशिफल में कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक चंदन मिश्रित जल से शिव अर्चना करें।

सिंह राशि

आज के राशिफल में सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में गिरावट होगी। जातक सावधान रहें, आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें, लाल पुष्प जल में डालकर सूर्य को अर्घ्य दे।

कन्या राशि

आज के राशिफल में कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में राहु राजनीति कारक ग्रह स्थित से अवरोधक को समाप्त कर सफलता प्रदान करेगा।

तुला राशि

आज के राशिफल में तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन नौकरी में स्थिरता होगी। जातक न्याय संगत काम करें, प्रमोशन होगा।

वृश्चिक राशि

आज के राशिफल में वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन विचारों में बिखराव रहेगा सावधान रहें। जातक हनुमान जी का दर्शन पूजन करें।

धनु राशि

आज के राशिफल में धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पराक्रम स्थान में राहु भाइयों से सहयोग प्राप्त होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, जीवित मछली को जल में डालकर जीव दान करें।

मकर राशि

आज के राशिफल में मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पारिवारिक जीवन सुंदर होगा। जातक को भाइयों से सहयोग मिलेगा, तिल डालकर जल में शिव अर्चना करें।

कुंभ राशि

आज के राशिफल में कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन राहु से प्रभावित रहेगा। जातक को अचानक परिवर्तन करने से सफलता मिलेगी, सोचा हुआ काम बनेगा।

मीन राशि

आज के राशिफल में मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मन में वैराग्य उत्पन्न होगा। जातक शिव परिवार का पूजन दर्शन करें।

आज का राहु काल :आज का राहु काल शाम 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा, इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी : यह जानकारी गुरु कृपा से मिलती है जिन लोगों को ज्योतिष में रुचि हो वह संपर्क करें धर्म परायण होकर साधना करें, आत्म चिंतन स्वाध्याय से प्रगति होगी। मिलने के लिए नोएडा, कानपुर, लखनऊ में अतिरिक्त जानकारी के लिए 9415126330, 6386254344 पर संपर्क करें। आप का साथी ज्योतिषाचार्य राम नजर मिश्र रत्न रुद्राक्ष विशेषज्ञ…

the voice of hind

https://en.wikipedia.org/wiki/Hindu_astrology

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *