UP के शिक्षकों को योगी सरकार का तोहफा, मिलेगा कैशलेस इलाज
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में गुरुवार को प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 32 प्रस्तावों में से 30 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। जिसमें से उत्तर प्रदेश के लगभग 15 लाख शिक्षकों को कैशलेश चिकित्सीय सुविधा का तोहफा योगी सरकार ने दिया हैं। जिसके बाद अब शिक्षकों को भी राज्य कर्मचारियों की तरह ही कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी।
Read More: UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक
#LIVE: कैबिनेट बैठक के पश्चात कैबिनेट निर्णयों की जानकारी हेतु प्रेस वार्ता का आयोजन।⁰⁰ https://t.co/7Lga7JFqD2
— Government of UP (@UPGovt) January 29, 2026
शिक्षकों को सीधा लाभ
बताते चले कि बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। इस फैसले से 11.92 लाख से ज्यादा शिक्षकों को सीधा लाभ मिलेगा। इस फैसले को आयुष्मान व्यवस्था के माध्यम से लागू किया जाएगा। इस फैसले से शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक व रसोइया सभी लाभांवित होंगे। इस फैसले के क्रियान्वयन में 358.61 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
वहीं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने बैठक के बाद जानकारी देते हुए बताया कि सरकार ने जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई है। बैठक में शिक्षा विभाग से जुड़े अहम फैसले भी लिए गए।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी की अध्यक्षता में आज लोक भवन, लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश के सर्वांगीण विकास, जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा प्रशासनिक कार्यकुशलता को और सुदृढ़ करने से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर… pic.twitter.com/2zMNiLfgLV
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) January 29, 2026
प्रदेश मंत्रिमंडल में लिए गए अहम निर्णय
आपको बतादें कि मुख्यमंत्री @myogiadityanath@myogiadityanath की अध्यक्षता में आज लोक भवन, लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश के सर्वांगीण विकास, जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा प्रशासनिक कार्यकुशलता को और सुदृढ़ करने से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार-विमर्श कर निर्णय लिए गए।
जो शिक्षा की सेवा करता है, उसकी सेवा और संरक्षण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
— Sandeep Singh (@thisissanjubjp) January 29, 2026
माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में आज मंत्रिमंडल द्वारा उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत कार्यरत सभी शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं रसोइया बहनों के लिए कैशलेस उपचार… pic.twitter.com/rldP89qpLU
बैठक में सुशासन, पारदर्शिता, आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण, आर्थिक प्रगति तथा आमजन के जीवन को सुगम बनाने से संबंधित नीतिगत विषयों पर मंत्रिपरिषद की मुहर लगी। यह निर्णय विकसित, आत्मनिर्भर एवं निवेशोन्मुख उत्तर प्रदेश के निर्माण की दिशा में प्रदेश सरकार के प्रयासों को और मजबूती प्रदान करेंगे।
आज लोक भवन, लखनऊ में मंत्रिमंडल की बैठक के उपरांत माननीय कैबिनेट मंत्री श्री सुरेश खन्ना जी एवं माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती गुलाब देवी जी के साथ प्रेस वार्ता कर बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी मीडिया के माध्यम से जनसामान्य तक पहुंचाई।
— Sandeep Singh (@thisissanjubjp) January 29, 2026
माननीय… pic.twitter.com/NrlXsxWQbQ
बेसिक शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी
बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने बताया कि प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत सभी शिक्षकों को अब कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलेगा। यह सुविधा आयुष्मान योजना के माध्यम से प्रदान की जाएगी, जिससे लगभग 12 लाख शिक्षक लाभान्वित होंगे। इस निर्णय से शिक्षकों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित होगा।
Read More: UGC नियमों पर BJP में बगावत, लखनऊ में 11 पदाधिकारियों का इस्तीफा
माध्यमिक शिक्षा मंत्री- लाखों शिक्षकों को मिलेगा लाभ
आदरणीय मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी की अध्यक्षता में संपन्न कैबिनेट बैठक में माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधीन अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों तथा स्ववित्तपोषित माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। pic.twitter.com/V0I9R15On1
— Gulab Devi (गुलाब देवी) (@gulabdeviup) January 29, 2026
वहीं, माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी ने जानकारी दी कि माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले लगभग तीन लाख शिक्षकों को भी कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षकों के कल्याण और सामाजिक सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है और यह निर्णय उसी दिशा में एक बड़ा कदम है। कैबिनेट के इन फैसलों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का हिस्सा माना जा रहा है, जिससे प्रदेश के लाखों शिक्षकों को सीधा लाभ मिलेगा और उनकी सामाजिक सुरक्षा मजबूत होगी।

बैठक में लिए गए अन्य फैसले:
- बैठक में शहरी पुनर्विकास नीति 2026 को मंजूरी दे दी गई।
- नक्शा पास करने की प्रक्रिया सरल की जाएगी जिससे कि लोग नक्शा जरूर पास करें। विकास शुल्क के संशोधित प्राइस लागू किए जाएंगे।
- बरेली में विज्ञान पार्क और नक्षत्रशाला की स्थापना होगी।
- मुरादाबाद में भी नक्षत्रशाला और विज्ञान पार्क की स्थापना होगी।
