देश दुनिया

सुनेत्रा पवार ने ली उपमुख्यमंत्री पद की शपथ, रचा इतिहास

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के दिवंगत नेता अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने शनिवार शाम यहां महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। वह राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनी हैं।

Read More: iPhone की दमदार बिक्री से Apple ने बनाया नया रिकॉर्ड

सुनेत्रा पवार ने ली उपमुख्यमंत्री पद की शपथ, रचा इतिहास

सुनेत्रा पवार को मिले विभाग

सुनेत्रा पवार को आबकारी, खेल तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग सौंपे गये हैं। ये विभाग उप मुख्यमंत्री रहते हुए अजित पवार के पास भी थे और इसके अलावा उनके पास वित्त एवं नियोजन विभाग भी थे। अब वित्त विभाग मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस ने अपने पास रखा है। बताते चले कि अजित पवार का 28 जनवरी को बारामती में एक विमान दुर्घटना में निधन हो गया था।

शपथ समारोह में शामिल गणमान्य

सुनेत्रा पवार को राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने राजभवन में आयोजित संक्षिप्त समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। शपथ ग्रहण समारोह में फडणवीस, उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य, राकांपा के वरिष्ठ प्रफुल्ल पटेल समेत पार्टी के कई नेता तथा कार्यकर्ता और कुछ अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

Read More: बारामती में विमान हादसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार का हुआ निधन

इससे पहले शनिवार दोपहर में सुनेत्रा पवार को राकांपा विधायक दल का नेता चुना गया था। उन्होंने नेता चुने जाने के बाद राज्यसभा की सदस्यता से अपना इस्तीफा भेज दिया। उन्हें छह माह के भीतर राज्य विधानसभा या विधान परिषद का सदस्य बनना होगा। माना जा रहा है कि वह अजित पवार के निधन से रिक्त हुई बारामती विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी।

सुनेत्रा पवार का जीवन

सुनेत्रा पवार का जन्म महाराष्ट्र के धाराशिव जिले में 18 अक्टूबर 1963 को एक किसान परिवार में हुआ। भगवंतराव पाटिल और द्रौपदी बाजीराव पाटिल के घर पैदा हुईं सुनेत्रा पवार ने औरंगाबाद में एसबी कॉलेज से वाणिज्य में स्नातक की पढ़ाई की। उनकी 1985 में अजित पवार से शादी हुई।

उन्होंने 2010 में भारतीय पर्यावरण मंच नाम के गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) बनाया। इस एनजीओ ने देश में इको-विलेज मॉडल की अवधारणा को सशक्त बनाया है। उन्होंने जैव-विविधता के संरक्षण और जल संसाधन प्रबंधन के क्षेत्र में बहुत काम किया है। इसके अलावा उन्होंने महाराष्ट्र के 86 गांवों में निर्मल ग्राम आंदोलन नाम के एक स्वयं-सहायता समूह की अगुवाई भी की।

सुनेत्रा पवार ने ली उपमुख्यमंत्री पद की शपथ, रचा इतिहास

उन्होंने इस आंदोलन की बदौलत काटेवाड़ी गांव को 2008 में देश का पहला इको-विलेज बनाया। सुनेत्रा पवार 2006 से बारामती हाई-टेक टेक्सटाइल पार्क की अध्यक्ष हैं। वह विद्या प्रतिष्ठान की ट्रस्टी भी हैं। सुनेत्रा पवार ने 2024 के लोकसभा चुनाव में बारामती से चुनाव लड़ा था, लेकिन वह राकांपा (शरद पवार) की उम्मीदवार सुप्रिया सुले से पराजित हो गयीं थीं। इसके बाद सुनेत्रा पवार जून 2024 में राज्यसभा का सदस्य निर्वाचित हुई थीं।

https://www.indiatv.in/maharashtra/sunetra-pawar-became-first-woman-deputy-cm-of-maharashtra-created-history-by-taking-oath-2026-01-31-1194650

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *