देश दुनियाटेक्नोलॉजी/ एजुकेशनबिजनेस/नॉलेज

Budget 2026: क्या हुआ सस्ता, क्या हुआ महंगा?

Budget 2026 : केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज रविवार को बजट 2026 पेश किया। बतादें कि वित्त मंत्री निर्मला ने लगातार 9वीं बार बजट करके कई अहम ऐलान किए हैं। ऐसे में हर कोई जानना चाहता होगा कि पेश किए बजट में क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा हुआ हैं। तो आइये इस बारे में स्पष्ट जानते हैं।

Read More: तेल कंपनियों का फैसला: उड़ान सस्ती, होटल महंगे

बजट 2026 पेश

आपको बतादे कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026 पेश किया। इसमें आयकर दाताओं के लिए कोई बड़ा ऐलान नहीं किया गया। हालांकि कैंसर जैसी बीमारियों की दवाइयां सस्ती कर दी गई, शुगर की दवाइयां सस्ती, चमड़े का जूता और कपड़े निर्यात सस्ता हुआ है। इसके अलावा माइक्रोवेव, सोलर एनर्जी से संबंधित चीजें सस्ती हुई है। बजट में एक तरफ जहां 1 अप्रैल 2026 से इनकम टैक्स एक्ट लागू होने जा रहा है तो वहीं शराब महंगी होने जा रही है।

बजट पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- ‘सुधार एक्सप्रेस’ अपनी राह पर है और सरकार इस गति को बनाए रखेगी। उन्होंने कहा- ‘‘हमारा कर्तव्य यह सुनिश्चित करना है कि हर परिवार, समुदाय और वर्ग को संसाधनों, सुविधाओं एवं अवसरों तक पहुंच प्राप्त हो।’’ कृषि से लेकर रक्षा तक बजट में आवंटन में खास ध्यान रखा गया है। वित्त वर्ष 2026-27 का यह बजट विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की तरफ बढ़ने में काफी अहम साबित हो सकता है। ऐसे समय में जब देश हाई अमेरिकी टैरिफ का सामना कर रहा है और वैश्विक अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है, यह बजट पेश किया जा रहा है।

Read More: बुलडोजर राजनीति पर अखिलेश यादव का BJP पर तीखा तंज

वित्त मंत्री विकास का लाभ हर व्यक्ति को मिले

Budget 2026: क्या हुआ सस्ता, क्या हुआ महंगा?

केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करते हुए सीतारमण ने कहा- सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि वृद्धि का लाभ हर किसान, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और युवा तक पहुंचे। एसटी, श्रम संहिता एवं गुणवत्ता नियंत्रण आदेश सहित कई सुधार 15 अगस्त से लागू किए जा चुके हैं। वित्त मंत्री ने कहा- ‘‘सुधारों की रफ्तार तेज है और यह सिलसिला जारी रहेगा।’’ उन्होंने कहा- सरकार का कर्तव्य आर्थिक वृद्धि को गति देना और उसे बनाए रखना, लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करना है। सीतारमण ने इस बात पर जोर दिया कि गरीब, वंचित और पिछड़े लोगों पर ध्यान देना सरकार का संकल्प है।

क्या सस्ता, क्या महंगा देखे पूरी लिस्ट

बजट 2026 में मिनरल्स, स्क्रैप, खनिज, शराब महंगे हुए हैं।

क्या हुआ सस्ता?

  • चमड़ा और कपड़ा निर्यात
  • सिंथेटिक फुटवियर
  • विदेशी यात्रा
  • कैंसर की 17 दवाएं
  • माइक्रोवेव ओवन
  • जूते
  • एयरक्राफ्ट निर्माण से जुड़ी चीजें
  • EV बैटरी
  • शुगर की दवाएं
  • चमड़े और कपड़े का निर्यात
  • बायोगैस मिक्स्ड CNG ये सारी चीजें सस्ती होंगी.
  • सोलर एनर्जी से जुड़ी चीजें सस्ती होंगी
  • मिक्स्ड गैस सीएनजी
  • विमानों का ईंधन
  • रक्षा क्षेत्र में बेसिक कस्टम ड्यूटी में छूट

सीतारमण ने तीन ‘कर्तव्य’ बताए

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने तीन ‘कर्तव्य’ बताए, जिनसे न सिर्फ अर्थव्यवस्था को तेजी मिलेगी, बल्कि गरीब, वंचित और पिछड़े लोगों को भी ताकत मिलेगी। सीतारमण ने कहा- सरकार के ‘संकल्प’ को पूरा करने के लिए और यह देखते हुए कि यह कर्तव्य भवन में तैयार किया गया पहला बजट है, हम तीन कर्तव्यों से प्रेरित हैं।

https://www.aajtak.in/business/utility/story/full-list-of-cheaper-and-costlier-items-union-budget-2026-finance-minister-nirmala-sitaraman-tutc-dskc-2454580-2026-02-01

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *