Bihar में खुले में मांस बिक्री पर सख्त प्रतिबंध
Bihar Vidhan Parishad: बिहार की नीतीश कुमार की सरकार ने नए फैसले लिए है जिसके बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। जी हां बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने आज यानी की सोमवार (16 फरवरी) को कहा कि खुली सड़क पर अब कोई मांस नहीं बिकेगा और उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई होगी।
बिहार विधान परिषद में वर्ष 2026-27 के बजट की मांग पर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से वक्तव्य। pic.twitter.com/AwZC50IN66
— Vijay Kumar Sinha (@VijayKrSinhaBih) February 16, 2026
बिहार में सख्त घोषणा
आपको बताते चले कि बिहार विधान परिषद में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने सदन में नए फैसलों की घोषणा करते हुए कहा- राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग और नगर विकास विकास में शव वाहन पर कोई टैक्स नहीं लिया जाएगा। इसके साथ ही पूरे राज्य में खुले में मांस बिक्री पर सख्त प्रतिबंध लागू किया जाएगा। इतना ही नहीं विजय सिन्हा ने कहा कि किसी की भावना को आहत नहीं होनी चाहिए, वहीं लालू प्रसाद यादव से जुड़े सवाल पर भी बड़ा बयान दिया।
Read More: Akhilesh Yadav का तंज: ‘भ्रष्ट मॉडल’ पर घिरी सरकार
उन्होंने कहा कि नियम के अनुसार जिसको लाइसेंस मिला है, उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ‘भौकाल’ नहीं बनाती, यह सरकार सरोकार से समस्या का समाधान करती है।
उपमुख्यमंत्री- खुलेगा में नहीं बेचेगा मांस
#WATCH पटना, बिहार: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "… कोई भी खुली सड़क पर मांस नहीं बेचेगा और किसी की भावना को आहत नहीं करेगा… राजस्व भूमि सुधार विभाग, नगर विकास और खनन विभाग के बजट भाषण पर हमने साफ निर्देशित किया है कि यह नई साल की एक नई पहल है। हर बिहारी… pic.twitter.com/WRdjrbLYQb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 16, 2026
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा,- “… कोई भी खुली सड़क पर मांस नहीं बेचेगा और किसी की भावना को आहत नहीं करेगा… राजस्व भूमि सुधार विभाग, नगर विकास और खनन विभाग के बजट भाषण पर हमने साफ निर्देशित किया है कि यह नई साल की एक नई पहल है। हर बिहारी की समस्या का समाधान हो। यह सरकार सरोकार से समस्या का समाधान करती है।
हमने विभाग द्वारा पत्र निर्देशित कर दिया है… बिहार में कोई किसी की धार्मिक भावना को आहत नहीं करेगा… नियमानुकूल कार्रवाई होगी…” नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी, प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि स्थानीय स्तर पर निगरानी बढ़ाई जाए और नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।
आज स्वास्थ्य व्यवस्था सुधरी है – बिहार सरकार
#WATCH पटना: बिहार सरकार में मंत्री मंगल पांडे ने कहा, "आज नीतीश कुमार के नेतृत्व में हमने स्वास्थ्य विभाग के बजट को सदन के बीच रखा… यह बजट मैंने सदन में रखा जिसे स्वीकृत किया गया। आज के इस बजट के माध्यम से मैंने सदन और बिहार की जनता को बताया कि किस प्रकार नीतीश कुमार के… pic.twitter.com/O8xGeUTNxY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 16, 2026
बिहार सरकार में मंत्री मंगल पांडे ने कहा– “आज नीतीश कुमार के नेतृत्व में हमने स्वास्थ्य विभाग के बजट को सदन के बीच रखा… यह बजट मैंने सदन में रखा जिसे स्वीकृत किया गया। आज के इस बजट के माध्यम से मैंने सदन और बिहार की जनता को बताया कि किस प्रकार नीतीश कुमार के नेतृत्व में 2 दशकों में बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में बहुत सुधार हुआ है। आज बिहार कई मानकों में नंबर 1 पर है। अब बिहार की व्यवस्थाएं बदल गई हैं। 2005 तक बिहार में केवल 9 मेडिकल कॉलेज थे वहीं वह संख्या बढ़कर आज 27 है…”
विश्वसनीय व विवादमुक्त भूमि प्रबंधन, बिचौलियों व माफियाओं के लिए कोई जगह नहीं pic.twitter.com/nJg8Aclq2V
— Vijay Kumar Sinha (@VijayKrSinhaBih) February 16, 2026
विजय सिन्हा ने लालू यादव पर क्या कहा?
सदन में चर्चा के दौरान राजनीतिक सवाल भी उठे। एक सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा- किसी भी व्यक्ति द्वारा अपराध स्वीकार करना या न करना न्यायिक प्रक्रिया का अंतिम आधार नहीं होता। उन्होंने लालू प्रसाद यादव से जुड़े सवाल पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कानून सबूतों के आधार पर चलता है और अंतिम फैसला अदालत ही करती है। अगर पर्याप्त प्रमाण होंगे तो न्यायालय ही पूरे मामले में निर्णय देगा।
बढ़ता बिहार, संवरता बिहार —
— Vijay Kumar Sinha (@VijayKrSinhaBih) February 16, 2026
सुशासन की सरकार में सशक्त होती महिलाएं।
आज पटना स्थित संकल्प कक्ष में माननीय मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी के साथ मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत 25 लाख महिला लाभुकों को ₹10,000 प्रति लाभुक की दर से ₹2,500 करोड़ की राशि का हस्तांतरण… pic.twitter.com/1wkTMpOM2j
बढ़ता बिहार, संवरता बिहार
बढ़ता बिहार, संवरता बिहार — सुशासन की सरकार में सशक्त होती महिलाएं। आज पटना स्थित संकल्प कक्ष में माननीय मुख्यमंत्री @NitishKumar जी के साथ मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत 25 लाख महिला लाभुकों को ₹10,000 प्रति लाभुक की दर से ₹2,500 करोड़ की राशि का हस्तांतरण किया।
यह योजना बिहार की महिलाओं के आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता और रोजगार के प्रति बढ़ती रुचि का सशक्त माध्यम बन रही है। ₹10,000 की प्रारंभिक सहायता के पश्चात अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि भी शीघ्र ही महिलाओं को प्रदान की जाएगी, जिससे वे अपने आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में और सुदृढ़ कदम बढ़ा सकेंगी। साथ ही जिन महिलाओं के खातों में किसी कारणवश पहले पैसा नहीं पहुंच पाया था या जिन्होंने देर से आवेदन किया था, उनके खातों में भी आज राशि भेज दी गई।
