मनोरंजन/फोटोगैलरी

दिग्गज लेखक सलीम खान की तबीयत बिगड़ी, लीलावती में भर्ती

मुंबई : बॉलीवुड हिंदी सिनेमा के दिग्गज पटकथा लेखक और सलमान खान के पिता 90 साल सलीम खान की तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में आज सुबह करीब 8:30 बजे लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

दिग्गज लेखक सलीम खान की तबीयत बिगड़ी, लीलावती में भर्ती
दिग्गज लेखक सलीम खान की तबीयत बिगड़ी, लीलावती में भर्ती

सलीम खान की बिगड़ी तबीयत

वहीं सूत्रों की मानें तो सलीम खान की तबीयत अचानक बिगड़ गयी, जिसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। सलीम खान की तबीयत बिगड़ने की खबर सुनते ही सलमान खान तुरंत लीलावती अस्पताल पहुंचे। फिलहाल उनकी तबीयत को लेकर परिवार की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। सलीम खान के अस्पताल में भर्ती होने की वजह भी स्पष्ट नहीं की गई है। उनके बेटे और सुपरस्टार सलमान खान को भी आज अस्पताल परिसर में देखा गया। सलमान काले टी-शर्ट और कैप में नजर आए और सुरक्षा कर्मियों से घिरे हुए थे।

Read More: मैक्रों- मोदी मुलाकात: रक्षा और AI पर फोकस

फैंस की बढ़ी चिंता

सलमान खान के बाद उनकी बहन अलवीरा और उनके पति अतुल अग्निहोत्री भी लीलावती अस्पताल पहुंचे हैं। सलीम खान के स्वास्थ्य को लेकर खान परिवार की ओर से अभी तक कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया गया है। बताते चले कि 90 साल के सलीम खान हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे प्रभावशाली लेखकों में गिने जाते हैं। नवंबर 2025 में उन्होंने अपना 90वां जन्मदिन मनाया था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।

https://hindi.news18.com/news/entertainment/bollywood-salim-khan-health-deteriorates-admitted-to-mumbai-lilavati-hospital-salman-khan-also-rushes-with-father-ws-l-10191656.html

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *