16 मार्च को 10 राज्यों की 37 सीटों पर राज्यसभा चुनाव का ऐलान
दिल्ली: चुनाव आयोग ने राज्य सभा की रिक्त हो रहीं 37 सीटों के लिए चुनाव 16 मार्च को कराये जायेंगे जिसकी घोषणा आयोग ने कर दी हैं। चुनाव आयोग की ओर से बुधवार को जारी चुनाव कार्यक्रमों के अनुसार 10 राज्यों से चुने गये राज्य सभा के 37 सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल में समाप्त हो जायेगा। इन 37 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव कराये जायेंगे।
Read More: यूपी बोर्ड परीक्षाएं शुरू, मंत्री गुलाब देवी-CM योगी ने दी शुभकामनाएं

चुनाव के लिए प्रक्रिया जारी
इन चुनावों के लिए 26 फरवरी को अधिसूचना जारी की जायेगी। पांच मार्च तक नामांकन पत्र दाखिल किये जा सकेंगे। इनकी जांच 6 मार्च को होगी। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 9 मार्च निर्धारित की गयी है। इन सीटों के लिए मतदान 16 मार्च को कराये जायेंगे और उसी दिन मतों की गिनती होगी। चुनाव प्रक्रिया 20 मार्च तक पूरी हो जायेगी।
The Election Commission of India has announced biennial elections to the Council of States (Rajya Sabha) to fill 37 seats from 10 states.
— ANI (@ANI) February 18, 2026
Date of polls- 16 March 2026.
Counting of votes will take place on the same day as polling. pic.twitter.com/gv8njEFbgP
जाने किन सीटों पर होगा चुनाव
आयोग ने बताया है कि महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, असम, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और बिहार की सीटों पर चुनाव कराए जाएंगे। ये सीटें अप्रैल महीने में अलग-अलग तारीखों को खत्म हो रही है। गौरतलब है कि राज्यसभा का कार्यकाल 6 साल का होता है। लेकिन हर एक तिहाई सीटों के लिए हर दो साल पर चुनाव कराए जाते हैं। इस वजह से ही राज्यसभा को स्थाई सदन कहा जाता है। ऐसा इसलिए कहा जाता है कि क्योंकि लोकसभा की तरह राज्यसभा कभी भंग नहीं होती है।

किस राज्य में कितनी सीटों पर वोटिंग
महाराष्ट्र की सात, पश्चिम बंगाल और बिहार की 5-5 सीटों पर चुनाव कराया जाएगा। तमिलनाडु की 6 सीटों पर चुनाव कराया जाएगा। ओडिशा में चार सीटों पर वोट डाले जाएंगे। असम में तीन सीटों पर वोटिंग होगी। बिहार 5 सीटें खाली हो रही हैं। छत्तीसगढ़ में दो सीटों पर वोटिंग होगी। हरियाणा में भी दो सीटें खाली हो रही हैं।
Read More: मैक्रों- मोदी मुलाकात: रक्षा और AI पर फोकस

हिमाचल प्रदेश में एक सीट खाली हो रही है जबकि तेलंगाना में दो सीटों पर वोटिंग होगी। महाराष्ट्र में शरद पवार, रामदास अठावले, कणिमोझी, तिरुचि शिवा, डॉ भागवत किशनराव कराड, डॉ फौजा तहसीन अहमद खान, प्रियंका चतुर्वेदी, धैर्याशील मोहन पाटिल, रजनी अशोकराव पाटिल, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश का कार्यकाल 2 अप्रैल को समाप्त हो रहा है।
