अमित शाह का वादा – भाजपा सरकार 2 साल में नशामुक्त बनाएगी पंजाब
मोगा: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आगामी विधानसभा के लिए चुनावी बिगुल फूंकते हुए शनिवार को कहा कि साल 2027 में पंजाब में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर राज्य को दो साल के भीतर नशा मुक्त कर दिया जाएगा।
धर्मपरिवर्तन रोकने के लिए सरकार लाएगी विधेयक
जिले के गांव किल्ली चाहलां में एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा – राज्य में बढ़ रहे धर्मपरिवर्तन को रोकने के लिए सरकार के पहले दो महीनों में ही धर्मपरिवर्तन रोकने के लिए विधेयक लाया जाएगा। उन्होंने कहा , “आज हम मोगा की पवित्र धरती पर पंजाब में 2027 में भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प लेने आए हैं। मैं यहाँ उपस्थित सभी नेताओं और विशेषकर युवा मित्रों को प्रणाम करता हूँ। आज नानकशाही कैलेंडर के अनुसार नए साल की शुरुआत है, जिसकी आप सभी को बधाई।”
महान गुरुओं को शाह का नमन
पंजाब में 2024 में भाजपा को 19% वोट मिला, जहाँ भाजपा 19% तक पहुँचती है, वहाँ अगली सरकार भाजपा की ही बनती है।
— Amit Shah (@AmitShah) March 14, 2026
ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ 2024 ਵਿੱਚ ਭਾਜਪਾ ਨੂੰ 19% ਵੋਟਾਂ ਮਿਲੀਆਂ, ਜਿੱਥੇ ਭਾਜਪਾ 19% ਤੱਕ ਪਹੁੰਚਦੀ ਹੈ, ਉੱਥੇ ਅਗਲੀ ਸਰਕਾਰ ਭਾਜਪਾ ਦੀ ਹੀ ਬਣਦੀ ਹੈ।#BadlavRallyPunjab pic.twitter.com/jnjFg3mQQt
उन्होने कहा, “मैं उन महान गुरुओं को नमन करता हूँ जिन्होंने देश के लिए बलिदान दिया। गुरु तेग बहादुर जी का 350वाँ शहीदी पर्व चल रहा है; उन्होंने मुगलों के आतंक से कश्मीरी पंडितों और धर्म की रक्षा के लिए अपना शीश कटा दिया। अगर वे न होते, तो आज भारत का स्वरूप कुछ और होता। मैं बाबा दीप सिंह जी, शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को भी नमन करता हूँ।”
Read More: पश्चिम एशिया संकट के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरेंगे भारत के LPG टैंकर
2 साल में नशामुक्त बनाएगी पंजाब
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि पंजाब आज नशे, भ्रष्टाचार, गैंगस्टरवाद और जबरन धर्म परिवर्तन की समस्याओं से जूझ रहा है। वर्तमान सरकार केवल दिल्ली के लिए एक ‘एटीएम’ बनकर रह गई है और विज्ञापनों पर करोड़ों खर्च कर रही है, जबकि कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है।
AAP पार्टी की सरकार में धर्म परिवर्तन चरम पर है, पंजाब में भाजपा सरकार सबसे पहला बिल धर्म परिवर्तन पर प्रतिबंध का लाएगी।
— Amit Shah (@AmitShah) March 14, 2026
AAP ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਵਿੱਚ ਧਰਮ ਪਰਿਵਰਤਨ ਜ਼ੋਰਾਂ 'ਤੇ ਹੈ, ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਭਾਜਪਾ ਸਰਕਾਰ ਸਭ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾ ਬਿੱਲ ਧਰਮ ਪਰਿਵਰਤਨ 'ਤੇ ਪਾਬੰਦੀ ਦਾ ਲਿਆਏਗੀ।#BadlavRallyPunjab pic.twitter.com/xNwuSBeXtS
मोदी सरकार ने किसानों के लिए एमएसपी बढ़ाई, बजट बढ़ाया और करतारपुर साहिब कॉरिडोर बनवाया। उन्होंने कहा ” हम वादा करते हैं कि अगर पंजाब में भाजपा की सरकार बनी, तो हम दो साल में नशा खत्म करेंगे और धर्म परिवर्तन पर रोक लगाने के लिए कड़ा कानून लाएंगे। आइए, पंजाब के सम्मान के लिए कमल खिलाएं।”
