उत्तर प्रदेशचुनाव

यूपी में बेरोजगारी एक गंभीर मुद्दा, पदयात्रा में जुड़ने के लिए मिस्ड कॉल दे

  • बेरोजगारी और सामाजिक अन्याय के खिलाफ आप की ‘रोज़गार दो सामाजिक न्याय दो’ पदयात्रा के चौथे चरण का संजय सिंह ने किया ऐलान
  • आगरा से मथुरा तक पदयात्रा का चौथा चरण शुरू, 3 अप्रैल से 9 अप्रैल तक चलेगी पदयात्रा
  • बेरोजगारी और सामाजिक अन्याय के खिलाफ जनता की आवाज बनेगी “आप” की पदयात्रा: संजय सिंह
  • तीन चरणों की पदयात्राओं को मिला भारी जनसमर्थन, चौथे चरण की पदयात्रा को भी समर्थन दे जनता: संजय सिंह
  • संजय सिंह की अपील—पदयात्रा में शामिल होकर बेरोजगारी और सामाजिक अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करे जनता
  • 7500040004 पर मिस्ड कॉल देकर पदयात्रा से जुड़ें, बदलाव की मुहिम मजबूत करें जनता: संजय सिंह

लखनऊ: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मंगलवार को बयान जारी कर उत्तर प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी और सामाजिक अन्याय को लेकर चौथे चरण की पदयात्रा की घोषणा की। उन्होंने बताया कि ‘रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो’ अभियान के तहत पार्टी की तीनों पदयात्राओं को प्रदेशभर में भारी जनसमर्थन मिला है और अब चौथा चरण 3 अप्रैल से आगरा से शुरू होकर हाथरस होते हुए मथुरा तक 9 अप्रैल तक चलेगा।

Read More: पार्टी बैठक में बोलीं मायावती: संगठन, रोज़गार व आत्मनिर्भरता पर जोर

बेरोजगारी बड़ा मुद्दा है- आप

संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी आज सबसे बड़ा मुद्दा बन चुकी है, लेकिन सरकार इस गंभीर समस्या पर पूरी तरह मौन है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने इस मुद्दे को लेकर सड़कों पर उतरकर जनता के बीच जाने का काम किया है। पिछली तीन चरणों की पदयात्राओं को उत्तर प्रदेश के युवाओं, माताओं-बहनों और बुजुर्गों ने अभूतपूर्व समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि यह समर्थन इस बात का संकेत है कि जनता अब बदलाव चाहती है और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने को तैयार है।

चौथे चरण की यह पदयात्रा

उन्होंने कहा कि चौथे चरण की यह पदयात्रा आगरा से शुरू होकर हाथरस के रास्ते मथुरा तक जाएगी और 3 से 9 अप्रैल तक लगातार चलेगी। इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता रास्ते में पड़ने वाले गांव, कस्बों के लोगों से संवाद करेंगे और बेरोजगारी तथा सामाजिक न्याय के मुद्दे पर जनता को जागरूक करेंगे। संजय सिंह ने कहा कि यह सिर्फ एक पदयात्रा नहीं, बल्कि जनता के अधिकारों की लड़ाई है, जिसमें हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

Read More: गैस संकट और महंगाई पर आप का भाजपा सरकार पर तीखा हमला

बेरोजगारी और सामाजिक अन्याय बुलंद आवाज

संजय सिंह ने प्रदेश की जनता से अपील करते हुए कहा कि जिस तरह आपने पिछले तीन चरणों की पदयात्राओं को अपना भरपूर समर्थन दिया, उसी तरह इस चौथे चरण में भी बड़ी संख्या में शामिल होकर बेरोजगारी और सामाजिक अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करें। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ आम आदमी पार्टी की नहीं, बल्कि प्रदेश के हर उस युवा, हर उस परिवार की है जो रोजगार और सम्मानजनक जीवन की मांग कर रहा है।

जनता के लिए नंबर जारी

संजय सिंह ने पदयात्रा में शामिल होने के लिए जनता से 7500040004 नंबर पर मिस्ड कॉल देने की अपील की और कहा कि अधिक से अधिक लोग इस आंदोलन से जुड़कर प्रदेश में बदलाव की इस मुहिम को मजबूत करें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार बेरोजगारी और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर गंभीरता से कदम नहीं उठाती है, तो आम आदमी पार्टी सड़कों से लेकर सदन तक संघर्ष को और तेज करेगी।

https://en.wikipedia.org/wiki/Aam_Aadmi_Party

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *