राघव चड्ढा ने AAP पर गंभीर आरोप लगाए, कहा ‘खामोश करवाया गया हूँ’
दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आरोप लगाते हुए कहा- पार्टी उनकी आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। आपको बताते चले जनता के लिए जरूरी मुद्दे उठाने वाले राघव चड्ढा को राज्यसभा के उपनेता पद से हटा दिया गया है। जिसके बाद सोशल मीडिया के जरिए एक वीडियो पोस्ट करते हुए राघव चड्ढा ने आप पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा- “खामोश करवाया गया हूँ, हारा नहीं हूँ”।
Read More: यूपी सीएम ने किया 81 हजार पदों पर पुलिस भर्ती का ऐलान
राघव चड्ढा ने खोला बड़ा खुलासा
बताते चले कि राघव चड्ढा ने राज्यसभा के उपनेता पद से हटाए जाने के बाद शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर आप पर कई सवाल उठाए और कहा- “खामोश करवाया गया हूँ, हारा नहीं हूँ”।
उन्होंने कहा- “जब भी मुझे संसद में बोलने का मौका मिलता है, मैं जनता के मुद्दे उठाता हूं और शायद मैं ऐसे विषय उठाता हूं, जो आमतौर पर संसद में नहीं उठाए जाते लेकिन क्या जनता के मुद्दे उठाना कोई अपराध है? क्या मैंने कोई अपराध किया है? क्या मैंने कोई गलती की है? क्या मैंने कुछ गलत किया है? मैं यह सवाल इसलिए पूछ रहा हूं क्योंकि आप ने राज्यसभा सचिवालय से कहा है कि राघव चड्ढा को संसद में बोलने से रोका जाए।
Read More: मोदी ने असम में राजग की हैट्रिक का किया दावा, बोले – कांग्रेस घुसपैठियों के साथ
उन्होंने आगे कहा- अब कोई मुझे बोलने से क्यों रोकना चाहेगा? जब भी मैं बोलता हूं, मैं देश के आम आदमी की बात करता हूं। एयरपोर्ट पर महंगे खाने का मुद्दा, जोमैटो-ब्लिंकिट डिलीवरी राइडर्स की समस्या, खाने में मिलावट का मुद्दा, मिडिल क्लास पर टैक्स का बोझ, कंटेंट क्रिएटर्स पर स्ट्राइक का मुद्दा, टेलीकॉम कंपनियों द्वारा 12 महीनों में 13 बार रिचार्ज कराने का मुद्दा समेत अन्य मुद्दे संसद में उठाए हैं।
— Raghav Chadha (@raghav_chadha) April 3, 2026
AAP क्यों आखिर कराना चाहती है राघव को चुप
आप नेता ने कहा कि और इन मुद्दों को उठाने के बाद देश के आम आदमी को फायदा हुआ, लेकिन इससे आम आदमी पार्टी को क्या नुकसान हुआ? कोई मुझे बोलने से क्यों रोकना चाहेगा? कोई मेरी आवाज क्यों दबाना चाहेगा? खैर, आप लोग मुझे असीम प्यार देते हैं। जब भी मैं आपके मुद्दे उठाता हूं, आप मेरा हौसला बढ़ाते हैं इसके आप सभी का आभार करते हैं।
Silenced, not defeated
— Raghav Chadha (@raghav_chadha) April 3, 2026
My message to the ‘aam aadmi’
—
खामोश करवाया गया हूँ, हारा नहीं हूँ
'आम आदमी’ को मेरे संदेश pic.twitter.com/poUwxsu0S3
उल्लेखनीय है कि आप ने राज्यसभा में अपने नेतृत्व में बदलाव करते हुए राघव चड्ढा को उपनेता के पद से हटाकर उनकी जगह पर पंजाब से पार्टी सांसद अशोक मित्तल को पार्टी का उपनेता नियुक्त किया है।
