BJP 47वें स्थापना दिवस पर भाजपा का ‘विकसित भारत’ लक्ष्य
दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 47वें स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के साथ-साथ कई वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं और ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प को दोहराया।
भारतीय राजनीति में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस पर कोटि कोटि कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं।
— BJP (@BJP4India) April 6, 2026
आइए, इस विशेष दिन पर हम सब मिलकर देश की प्रगति, एकता और समृद्धि के लिए अपने योगदान को और सशक्त बनाने का संकल्प लें। 🇮🇳 #47YearsOfNationFirst pic.twitter.com/9TVD9jWzDX
अध्यक्ष नितिन ने दोहराया ‘राष्ट्र प्रथम’ का संकल्प
अध्यक्ष नितिन नवीन ने इस मौके पर भाजपा मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ के संकल्प को दोहराया और ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा- जनसंघ से लेकर दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनने तक का यह सफर कार्यकर्ताओं के त्याग और समर्पण का परिणाम है।
आज भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर, ‘Nation First, Party Second, Self Last’ की विचारधारा को आत्मसात करते हुए, पार्टी और संगठन को सशक्त बनाने वाले करोड़ों समर्पित कार्यकर्ताओं के लिए मेरा संदेश।#47YearsOfNationFirst pic.twitter.com/ufRZ3ogKeT
— Nitin Nabin (@NitinNabin) April 6, 2026
पीएम मोदी ने दोहराया ‘राष्ट्र प्रथम’ का संकल्प
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 47वें स्थापना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो और असम में एक चुनावी रैली के माध्यम से कार्यकर्ताओं को बधाई दी और राष्ट्र प्रथम का संदेश दिया। उन्होंने कहा- भाजपा हमेशा ‘राष्ट्र प्रथम’ के सिद्धांत पर चलते हुए समाज सेवा में अग्रणी रही है।
Read More: BJP का ऐतिहासिक सफर, दिलों पर छाने वाली पार्टी ने किए कई बदलाव
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं की निस्वार्थ सेवा, समर्पण और सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों ने पार्टी को आज इस मुकाम तक पहुंचाया है। उन्होंने उन अनगिनत कार्यकर्ताओं को भी याद किया, जिनके त्याग और बलिदान ने पार्टी के विकास को आकार दिया।
My message to fellow BJP Karyakartas on the Party’s Sthapana Diwas. #47YearsOfNationFirst@BJP4India
— Narendra Modi (@narendramodi) April 6, 2026
https://t.co/rI3W3w1UtP
पीएम मोदी ने कहा – भाजपा एक ऐसी पार्टी के रूप में खड़ी है जो लोगों की भलाई को अपने दृष्टिकोण के केंद्र में रखती है। यह केंद्र और विभिन्न राज्यों में हमारे काम में भी झलकता है। भाजपा एक ‘विकसित भारत’ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, ‘हमारा सामूहिक संकल्प इस दृष्टिकोण को आगे बढ़ाता रहे और भारत को प्रगति और समृद्धि की नई ऊंचाइयों पर ले जाए।’
गृह मंत्री ने दी हार्दिक शुभकामनाएँ
गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संदेश में कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा से प्रेरित भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र पुनर्निर्माण का संकल्प है। उन्होंने कहा कि पार्टी भारतीय संस्कृति और मूल्यों के पुनर्स्थापन के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
राष्ट्रहित सर्वोपरि के संकल्प के प्रति समर्पित भाजपा के स्थापना दिवस की सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएँ।
— Amit Shah (@AmitShah) April 6, 2026
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की राष्ट्रवादी चिंतन और वैचारिक प्रेरणा से बनी भारतीय जनता पार्टी की स्थापना केवल एक राजनीतिक घटना नहीं,… pic.twitter.com/kIbrpgM0Ke
राष्ट्रहित सर्वोपरि के संकल्प के प्रति समर्पित भाजपा के स्थापना दिवस की सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएँ। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की राष्ट्रवादी चिंतन और वैचारिक प्रेरणा से बनी भारतीय जनता पार्टी की स्थापना केवल एक राजनीतिक घटना नहीं, बल्कि राष्ट्र पुनर्निर्माण का संकल्प था। अंतिम पंक्ति के कल्याण की मूल भावना के साथ शुरू हुई भाजपा ने मोदी जी के नेतृत्व में ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र को साकार किया है।
भाजपा ने लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने के साथ देश को तुष्टीकरण से मुक्त व सुशासन, पारदर्शिता को स्थापित करने का कार्य किया है। आज भाजपा केवल एक पार्टी नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के सपनों और आकांक्षाओं की प्रतिनिधि बन चुकी है।
6 अप्रैल 1980 को भाजपा की स्थापना हुई
6 अप्रैल… एक ऐसा ऐतिहासिक दिन, जब भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई, एक ऐसी पार्टी, जिसने भारतीय राजनीति की दिशा और दशा को नया आयाम दिया।
— BJP (@BJP4India) April 6, 2026
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं.दीनदयाल उपाध्याय के राष्ट्रवाद और अंत्योदय के विचारों को आत्मसात करते हुए, श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी… pic.twitter.com/MqodAyBGVA
ज्ञात रहे कि छह अप्रैल 1980 को भाजपा की स्थापना हुई थी, जो भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत से आगे बढ़ी। आज भाजपा देश की प्रमुख राजनीतिक पार्टियों में शामिल है और केंद्र समेत कई राज्यों में सरकार चला रही है। स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा नेताओं ने संगठन की विचारधारा, कार्यकर्ताओं की भूमिका और ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को दोहराते हुए भविष्य की दिशा स्पष्ट की। पार्टी ने एक बार फिर ‘राष्ट्र प्रथम’ को अपनी मूल भावना बताया।
