खेलदेश दुनिया

वैभव सूर्यवंशी ने किया ऑरेंज कैप पर कब्जा

गुवाहाटी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 26 गेंदों में 78 रनों की विस्फोट बल्लेबाजी करते हुए ऑरेंज कैप अपने नाम कर ली।

Read More: स्मार्ट मीटर पर बवाल: AAP ने ‘लूट मीटर’ पर उठाए सवाल

वैभव के लिए विराट का गिफ्ट

वैभव ने अपनी बल्लेबाजी से ‘किंग’ के नाम से मशहूर विराट कोहली को भी अपना मुरीद बना लिया। मैच के बाद विराट कोहली ने वैभव सूर्यवंशी की कैप पर एक खास संदेश लिखा जो उनके लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं था। विराट ने मैच के बाद वैभव की कैप पर लिखा, “प्रिय वैभव, बहुत बढ़िया।”

मुकाबले में शानदार खेल

शुक्रवार रात खेले गये इस मुकाबले में जितने शानदार सूर्यवंशी रहे हैं, उनके सहयोगी यशस्वी जायसवाल भी उतने ही बेहतरीन हैं। इस मैच में उन्होंने 8 गेंदों में 13 रन बनाये। और वह सर्वाधिक रन बनाने वालों दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। लेकिन दोनों के बीच मात्र 17 रन का अंतर हैं और उनके कुल 183 रन हैं।

इसके अलावा शीर्ष तीन में आरआर का पूरा कब्जा बनाते हुए ध्रुव जुरेल तीसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ बनाए गए 75 रन के बाद आरसीबी के खिलाफ भी 43 गेंदों में नाबाद 81 रन की शानदार पारी खेली। इस मामले में दिल्ली कैपिटल्स के समीर रिजवी 160 रन के साथ और कोलकाता नाइट राइडर्स के अंगकृष रघुवंशी 155 रन के साथ शीर्ष पांच में हैं।

पर्पल कैप तालिका में भी आरआर शीर्ष पर है, जहां रवि बिश्नोई ने दो विकेट और जोड़कर कुल नौ विकेट कर लिए हैं। यह इस सूची में दूसरे स्थान पर मौजूद गुजरात टाइटंस के प्रसिद्ध कृष्णा के विकेटों की संख्या से तीन अधिक हैं। बिश्नोई ने आईपीएल 2025 के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद आर आर की गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई की है।

पी कृष्णा के पीछे पांच विकेट के साथ नौ गेंदबाजो का एक समूह है। इसमें पंजाब किंग्स के विजयकुमार वैशाख, कृष्णा के टीम साथी राशिद खान, दिल्ली कैपिटल्स के लुंगी एनगिडी, लखनऊ सुपर जायंट्स के प्रिंस यादव, आरसीबी के जैकब डफी, केकेआर के वैभव अरोड़ा, चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कंबोज और आरआर के दो अन्य गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर शामिल हैं।

https://en.wikipedia.org/wiki/Vaibhav_Sooryavanshi

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *