नोएडा घटना पर कांग्रेस का आरोप: योगी आदित्यनाथ सरकार मजदूर विरोधी
लखनऊ: नोएडा के मदरसन इंडस्ट्री में वेतन के नाम पर मजदूरों के साथ जो कुछ हो रहा है, वह योगी सरकार की मजदूर एवं युवा विरोधी नीतियों का जीता-जागता प्रमाण है। उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय जी पूर्व मंत्री ने इस घटना पर कहा कि – मुख्यमंत्री जी, भारी भरकम विज्ञापनों से पेट नहीं भरता, पुलिस के आंसू गैस के गोले भूखे पेट का जवाब नहीं हो सकते।
Read More: मशहूर गायिका Asha Bhosle का 92 वर्ष की उम्र में निधन, कल होगा अंतिम दर्शन
मजदूरों की जायज मांगें हैं- अजय
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा- वर्षों से मेहनत करने वाले गरीब मजदूरों की सैलरी मात्र 250-300 रुपये बढ़ाकर सरकार और कंपनियां उनका मजाक उड़ा रही हैं। 3 दिन से शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे मजदूरों पर पुलिस का लाठीचार्ज, आंसू गैस और दमन योगी-मोदी की डबल इंजन सरकार की असली तस्वीर दिखाता है।

Read More: IGRS रिपोर्ट: रामपुर ने फिर मारी बाजी, योगी सरकार के विकास कार्य
उन्होने कहा कि मजदूरों की जायज मांगें हैं- न्यूनतम मजदूरी, समय पर वेतन वृद्धि, बेहतर काम करने की स्थिति और सुरक्षा। लेकिन भाजपा सरकार सिर्फ पूंजीपतियों की तुष्टि करती है और मजदूरों को कुचलने का काम करती है। आज नोएडा में जो हिंसा हुई, उसके लिए जिम्मेदार पूरी तरह प्रदेश की योगी सरकार है, जिसने मजदूरों की पीड़ा को अनसुना किया।
नोएडा में 'मदरसन' कंपनी के बाहर की तस्वीरें विचलित करने वाली हैं। जब महंगाई कमर तोड़ रही हो और वेतन के नाम पर मजदूरों का शोषण हो रहा है,तो युवा सड़क पर उतरने को मजबूर होगा ही।
— Ajay Rai🇮🇳 (@kashikirai) April 13, 2026
योगी जी, भारी भरकम विज्ञापनों से पेट नहीं भरता! पुलिस के आंसू गैस के गोले भूखे पेट का जवाब नहीं हो सकते।… pic.twitter.com/mu29nbZZF8
मजदूरों का खून चूसने वाली नीतियां बंद करें- अजय
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मजदूरों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। हम मांग करते हैं कि मजदूरों की सभी जायज मांगों को तुरंत स्वीकार किया जाए। घायल मजदूरों का मुफ्त इलाज कराया जाए। दोषी अधिकारियों और कंपनी प्रबंधन पर कार्रवाई हो और पूरे उत्तर प्रदेश में मजदूरों के लिए न्यूनतम मजदूरी 25,000 रुपये प्रतिमाह तय की जाए। अजय राय ने अंत में कहा कि योगी जी, मजदूरों का खून चूसने वाली नीतियां बंद कीजिए। मजदूर भूखे पेट नहीं रहेंगे, न ही चुप रहेंगे। कांग्रेस उनके संघर्ष में उनके साथ है।
