इतिहास के पन्नेदेश दुनिया

अंबेडकर जयंती पर खास अंदाज में नेताओं ने श्रद्धांजलि दी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘भारत रत्न’ बी आर अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है । उन्होंने बाबा साहब के आदर्शों को बताया पथप्रदर्शक बताया।

अंबेडकर जयंती पर खास अंदाज में नेताओं ने श्रद्धांजलि दी
अंबेडकर जयंती पर खास अंदाज में नेताओं ने श्रद्धांजलि दी

यूपी सीएम ने बाबा साहब को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा- बाबा साहब ने समता, न्याय और बंधुत्व के उच्च आदर्शों से आलोकित, समरस एवं समावेशी समाज की मजबूत आधारशिला रखने वाले भारतीय संविधान के शिल्पकार ‘भारत रत्न’ बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। अंत्योदय और लोक-कल्याण के प्रति समर्पित बाबा साहब सच्चे अर्थों में माँ भारती के अमूल्य रत्न हैं। उनका प्रेरक जीवन हम सभी के लिए सदैव पथप्रदर्शक रहेगा।

उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान के निर्माण में उनका योगदान अतुलनीय है, जिसने देश को लोकतांत्रिक मूल्यों की सुदृढ़ दिशा प्रदान की। उन्होंने कहा कि अंत्योदय और लोक-कल्याण के प्रति समर्पित बाबा साहब सच्चे अर्थों में माँ भारती के अमूल्य रत्न हैं। उनका संपूर्ण जीवन समाज के वंचित और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित रहा।

Read More: IGRS रिपोर्ट: रामपुर ने फिर मारी बाजी, योगी सरकार के विकास कार्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहब का प्रेरक जीवन और उनके आदर्श हम सभी के लिए सदैव पथप्रदर्शक रहेंगे। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि बाबा साहब के विचारों को आत्मसात कर समाज में समानता, न्याय और समरसता स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयास करें।

पीएम मोदी ने दी विनम्र श्रद्धांजलि

पीएम मोदी ने अंबेडकर जयंती पर सोशल मीडिया X पर पोस्ट करते हुए लिखा- “डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। राष्ट्र निर्माण की दिशा में उनके प्रयास अत्यंत प्रेरणादायी हैं। उनका जीवन और कार्य, एक न्यायपूर्ण और प्रगतिशील समाज के निर्माण के लिए पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करता रहेगा।”

कांग्रेस नेता राहुल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

वहीं सोशल मीडिया X के जरिए राहुल गांधी ने अंबेडकर जयंती पर पोस्ट करते हुए लिखा- “उनकी 131वीं जयंती के अवसर पर, मैं बाबासाहेब डॉ. बी.आर. अंबेडकर को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ, जिन्होंने भारत को उसकी शक्ति का सबसे मज़बूत स्तंभ—हमारा पवित्र संविधान—प्रदान किया।”

Read More: महिला आरक्षण और परिसीमन पर सोनिया गांधी का सरकार पर हमला

सपा ने अध्यक्ष ने अर्पित की श्रद्धांजलि

इसके साथ ही सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया X में पोस्ट करते हुए लिखा- “माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी ने परम् पूज्य बाबा साहब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती के अवसर पर हजरतगंज चौराहा, लखनऊ पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

साथ ही भाजपा पर आरोप लगाते हुए अखिलेश ने कहा- “भारतीय जनता पार्टी की सरकार में सबसे ज्यादा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमाएं तोड़ी गईं।” “बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी को आज हम सब लोग याद कर रहे हैं। जो हजारों सालों का शोषण रहा है उसके खिलाफ सामाजिक न्याय की लड़ाई के लिए हम लोग लगातार संघर्ष करते रहेंगे।”

BSP ने खास बनाई अम्बेडकर जी की जयंती

BSP ने अपने सोशल मीडिया X पर कुछ खास अंदाज में परम् पूज्य बाबा साहब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती के अवसर पोस्ट करते हुए लिखा- “विशाल आबादी वाले अपने भारत देश में ’बहुजन समाज’ अर्थात् बहुजनों के मसीहा भारतरत्न बोधिसत्व परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर को आज उनकी जयंती पर प्रातः मेरे द्वारा शत्-शत् नमन, पुष्पांजलि एवं अपार श्रद्धा-सुमन अर्पित करने के साथ ही बी.एस.पी. के लोगों द्वारा पूरे देश भर में ख़ुद व अपने परिवार सहित उन्हें पूरी मिशनरी भावना के साथ भावभीनी श्रद्धांजलि एवं श्रद्धा-सुमन अर्पित करने के लिये सभी लोगों का तहेदिल से आभार, शुक्रिया एवं धन्यवाद।

सर्वविदित है कि बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर का पूरा जीवन देश के ग़रीबों उपेक्षितों, शोषितों तथा जातिवाद एवं सामंतवाद से पीड़ित महिलाओं आदि समेत ’बहुजन समाज’ की सुरक्षा, सम्मान व उत्थान के लिये अत्यन्त ही कड़े संघर्ष में बीता, और अन्ततः जिसकी गारण्टी उन्होंने संविधान में सुनिश्चित करने का ऐतिहासिक कार्य किया और अमर हो गये और जिसके लिये देश हमेशा उनका कृतज्ञ रहेगा।

किन्तु काश, देश की केन्द्र व यहाँ राज्यों की सत्ता में रहने वाली पार्टियाँ बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के अति-मानवतावादी, सर्वजन-हितैषी व बहुजन-कल्याणकारी संविधान के पवित्र उद्देश्यों को प्राप्त करने में सही से सफल हो पातीं तो भारत अभी तक स्वावलम्बी/आत्मनिर्भर व विकसित देश बनकर यहाँ के करोड़ों बहुजनों की अपार ग़रीबी, बेरोज़गारी, जातिवादी द्वेष, शोषण व जुल्म-ज़्यादती आदि से मुक्त समता एवं न्याय-युक्त जीवन लोगों को ज़रूर दे पाता।

अगर ऐसा नहीं हो पाया है तो क्यों? इसका जवाब ढूंढने पर देश में बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर का ’सामाजिक परिवर्तन व आर्थिक मुक्ति’ का कारवाँ चुनावी सफलता भी हासिल करके अपनी मंज़िल की ओर ज़रूर आगे बढ़ेगा। जय भीम, जय भारत”

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *