उत्तर प्रदेश

लखनऊ में राधा रानी जनार्दन वृद्धाश्रम का भव्य उद्घाटन, सेवा का बने हिस्सा

राधा रानी जनार्दन वृद्धाश्रम: लखनऊ के वृन्दावन कालोनी (10A/154 vrindavan yojna sector 10A) में राधा रानी जनार्दन वृद्धाश्रम का उद्घाटन समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। बताते चले कि राधा रानी जनार्दन वृद्धाश्रम के उद्घाटन समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें समाज के अनेक प्रमुख एवं गणमान्य व्यक्तियों ने सहभागिता की।

Read More: केजरीवाल के शीशमहल की तस्वीरों पर AAP-BJP में घमासान, देंखे सच्चाई

लखनऊ में राधा रानी जनार्दन वृद्धाश्रम का भव्य उद्घाटन, सेवा का बने हिस्सा
लखनऊ में राधा रानी जनार्दन वृद्धाश्रम का भव्य उद्घाटन, सेवा का बने हिस्सा

राधा रानी जनार्दन वृद्धाश्रम के उद्घाटन समारोह

वहीं राधा रानी जनार्दन वृद्धाश्रम के उद्घाटन समारोह का भव्य आयोजन के इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व न्यायाधीश श्री हरि मंगल सिंह जी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व न्यायाधीश श्री एन. एस. रावल जी, श्री के. के. भट्टाचार्य जी, श्री अजय कृष्ण जी सहित सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी (एंटरटेनमेंट) श्री दुर्गा प्रसाद पटेल जी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

लखनऊ में राधा रानी जनार्दन वृद्धाश्रम का भव्य उद्घाटन, सेवा का बने हिस्सा
लखनऊ में राधा रानी जनार्दन वृद्धाश्रम का भव्य उद्घाटन, सेवा का बने हिस्सा

इसके अतिरिक्त श्री के. के. सिंह जी, श्री विश्वनाथ त्रिपाठी जी, श्री अमरीश श्रीवास्तव जी, श्री संत शरण जी एवं कवि श्री इंदु सिंह जी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। कवि श्री इंदु सिंह जी ने अपनी प्रभावशाली कविताओं के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।

लखनऊ में राधा रानी जनार्दन वृद्धाश्रम का भव्य उद्घाटन, सेवा का बने हिस्सा
लखनऊ में राधा रानी जनार्दन वृद्धाश्रम का भव्य उद्घाटन, सेवा का बने हिस्सा

कार्यक्रम के दौरान आश्रम के अध्यक्ष, पूर्व न्यायाधीश श्री जनार्दन सिंह जी ने आश्रम की स्थापना, उद्देश्य एवं समाज के प्रति इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। आश्रम की डायरेक्टर सुजाता पाण्डेय जी ने संस्था के विजन, उद्देश्य एवं कार्यशैली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। आश्रम के कोषाध्यक्ष डॉ. शिवम् पाण्डेय जी द्वारा कार्यक्रम का कुशल संचालन किया गया।

लखनऊ में राधा रानी जनार्दन वृद्धाश्रम का भव्य उद्घाटन, सेवा का बने हिस्सा
लखनऊ में राधा रानी जनार्दन वृद्धाश्रम का भव्य उद्घाटन, सेवा का बने हिस्सा

विशेष आभार संदेश

राधा रानी जनार्दन वृद्ध आश्रम के उद्घाटन समारोह में माननीय श्री नरेंद्र सिंह रावल जी (जिला जज, ) द्वारा टेंट की संपूर्ण व्यवस्था अत्यंत सुव्यवस्थित और उत्कृष्ट रूप से की गई, जिसके कारण कार्यक्रम सफलतापूर्वक एवं भव्य रूप में सम्पन्न हो सका। आपके इस निस्वार्थ सहयोग, समर्पण एवं सेवा भावना के लिए हम हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। इसके साथ ही राधा रानी जनार्दन वृद्धाश्रम में अपना निस्वार्थ सहयोग करने के लिए आप दिए गए स्कैनर पर अपने द्वारा दान कर सकते हैं। साथ ही राधा रानी जनार्दन वृद्धाश्रम सेवा समीति का हिस्सा भी बन सकते हैं।

लखनऊ में राधा रानी जनार्दन वृद्धाश्रम का भव्य उद्घाटन, सेवा का बने हिस्सा
लखनऊ में राधा रानी जनार्दन वृद्धाश्रम का भव्य उद्घाटन, सेवा का बने हिस्सा

वृद्धजनों ने बताया अपना व्यवस्था का हाल

इस अवसर पर आश्रम में निवास कर रहे वृद्धजनों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए आश्रम द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं की सराहना की। बताते चले कि राधा रानी जनार्दन वृद्धाश्रम, जो कि पूर्वांचल विकास समिति द्वारा संचालित है, वर्तमान में वृद्धजनों के लिए एक सुरक्षित, सम्मानजनक एवं आत्मीय वातावरण प्रदान कर रहा है। आश्रम में रहने, भोजन, चिकित्सा एवं दैनिक देखभाल की समुचित व्यवस्था की गई है। संस्था का उद्देश्य न केवल वृद्धजनों को आश्रय देना है, बल्कि उन्हें परिवार जैसा वातावरण एवं मानसिक संबल प्रदान करना भी है।

वृद्धाश्रम सेवा समीति का बने हिस्सा

आश्रम निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है और समाज के सहयोग से भविष्य में अपनी सेवाओं का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है। संस्था का लक्ष्य अधिक से अधिक जरूरतमंद वृद्धजनों तक सहायता पहुंचाना एवं उनके जीवन को सम्मानपूर्ण बनाना है। कार्यक्रम का समापन आभार ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें सभी अतिथियों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया गया।

ज्योतिष ज्ञान में सीखें ज्योतिष: चंद्रमा के बल से लाभ और हानि

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *