गंगटोक में PM Modi ने युवाओं के साथ खेला फुटबॉल!
गंगटोक: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिक्किम के अपने दौरे के दूसरे दिन मंगलवार सुबह यहां एक मैदान में बच्चों के साथ कुछ समय फुटबॉल खेला। पीएम मोदी ने मैदान पर अपने हाथ में फुटबॉल लेकर बच्चों के साथ अपनी तस्वीर साझा कीं। फुटबॉल की पोशक पहने बच्चों की टोली में किशोर वय बालक और बालिकाएं शामिल थे।
Read More: राज्यसभा में AAP के सात सांसद BJP में शामिल
सिक्किम की राजधानी गंगटोक में प्रधानमंत्री मोदी युवाओं के साथ फुटबॉल खेलते नजर आए, यह आत्मीय पल युवाओं के साथ प्रधानमंत्री के जुड़ाव और ऊर्जा के साथ सकारत्मक संवाद को दर्शाता है। प्रधानमंत्री के एक पोस्ट देखा गया कि वह गोल पोस्ट के सामने से गोल कर रहे हैं और गोल्ड कीपर उसे पकड़ने में सफल हो गया है। अन्य युवा खिलाड़ी ताली बजाकर प्रधानमंत्री के प्रदर्शन का स्वागत कर रहे हैं।

पीएम मोदी ने शोयर की अपना तस्वीरे
सिक्किम के लिए संभावनाओं का एक और आसमान sports में भी है।
— PMO India (@PMOIndia) April 28, 2026
यहाँ के युवाओं ने sports में अपनी क्षमता और प्रतिभा को बड़े-बड़े मंचों पर साबित किया है: PM @narendramodi
प्रधानमंत्री ने इन तस्वीरों के साथ लिखा, “साफ दिखता है, इन किशोर खिलाड़ियों के साथ फुटबॉल खेलना ऊर्जा भरने वाला रहा।” पीएम मोदी सिक्किम राज्य के 50 वें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर सोमवार शाम यहां पहुंचे थे और एक रोड शो में भाग लिया था। मोदी ने कल शाम को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित और अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले राज्य के कुछ लोगों से मुलाकात की। उन्होंने उनके साथ विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
