पश्चिम बंगाल मतगणना : शुरुआती रुझानों में BJP आगे, TMC पीछे
कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में मतगणना के पहले दौर के बाद भारतीय जनता पार्टी ने काफी बढ़त हासिल कर ली है और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के कई शीर्ष नेता और मंत्री पीछे चल रहे हैं।

कुल 230 सीटों पर रूझान
बताते चले कि अपरान्ह साढ़े 11 बजे तक कुल 230 सीटों पर रूझान मिल चुके हैं और इनमें भाजपा 148 सीटों पर आगे है और तृणमूल केवल 78 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। माकपा केवल एक सीट पर आगे है।
Read More: तोहफा देकर कर एक फिर करें प्यार का इजहार
तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से अपने निकटतम विरोधी उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी से मामूली 898 मतों से आगे चल रही हैं। सबसे चौंकाने वाले घटनाक्रमों में से एक में, मंत्री शशि पांजा श्यामपुकुर निर्वाचन क्षेत्र में पीछे चल रही हैं। वह मतगणना के पहले दौर के बाद भाजपा की पूर्णिमा चक्रवर्ती से 283 वोटों से पीछे हैं। विधानसभा में तृणमूल के मुख्य सचेतक निर्मल माझी गोघाट में भाजपा के प्रशांत दिगार से 1,845 वोटों के अंतर से पीछे चल रहे हैं।
Glimpse of the busy schedule of the Counting venue (Alipore Multipurpose Govt Girl's High School) for #WBLA2026 of the South 24 Parganas district of West Bengal.#WBLA2026 #Counting @ECISVEEP@SpokespersonECI@PIBKolkata@airnews_kolkata@DEOS24pgs pic.twitter.com/PQHaBGmZA8
— CEO West Bengal (@CEOWestBengal) May 4, 2026
जानें कौन है आगे और पीछे
पार्टी के एक प्रमुख अल्पसंख्यक चेहरे, मंत्री सिद्दीकुल्ला चौधरी मोंटेश्वर में भाजपा के सैकत पांजा से 3,386 वोटों से पीछे चल रहे हैं। कूच बिहार के दिनहाटा में, वरिष्ठ तृणमूल नेता उदयन गुहा भाजपा के अजय रॉय से 1,647 वोटों से पीछे चल रहे हैं। रायगंज में, तृणमूल उम्मीदवार स्वप्ना बर्मन भाजपा के दिनेश सरकार से 3,363 वोटों के अंतर से पीछे हैं।
बिनपुर में, तृणमूल की बिरबाहा हांसदा भाजपा उम्मीदवार प्रणत टुडू से 1,355 वोटों से पीछे चल रही हैं। दुर्गापुर पूर्व में, तृणमूल के प्रदीप मजूमदार भाजपा के चंद्रशेखर बनर्जी से बहुत कम अंतर से, मात्र 84 वोटों से पीछे हैं।
मतगणना अभी जारी
इस बीच, भाजपा उम्मीदवारों ने कई प्रमुख निर्वाचन क्षेत्रों में उल्लेखनीय बढ़त हासिल की है। मतगणना के दूसरे दौर के बाद भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल तृणमूल के तापस बनर्जी से 9,589 वोटों से आगे चल रही हैं। शिबपुर में, भाजपा के रुद्रनील घोष तृणमूल के राणा चटर्जी से 1,845 वोटों से आगे चल रहे हैं। ये शुरुआती रुझान हैं जो मतगणना के प्रारंभिक दौर पर आधारित हैं, और जैसे-जैसे दिन भर मतगणना आगे बढ़ेगी, वोटों के अंतर में बदलाव आ सकता है।
https://results.eci.gov.in/ResultAcGenMay2026/hi/partywiseresult-S25.htm
