लखनऊ में TB उन्मूलन अभियान की समीक्षा, 100 दिवसीय कार्यक्रम पर जोर
CMO लखनऊ द्वारा NTEP और PPSA स्टाफ के साथ TB कार्यक्रम और 100 दिवसीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक
लखनऊ : यूपी की राजधानी लखनऊ में बीते दिन CMO सभागार मे मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय लखनऊ की अध्यक्षता मे क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें जनपद के क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम की प्रगति एवं आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई।

100 दिवसीय कार्यक्रम की समीक्षा
बताते चले कि बैठक का मुख्य एजेंडा TB प्रोग्राम रिव्यू और 100 दिवसीय कार्यक्रम की समीक्षा रहा। इस दौरान कार्यक्रम की वर्तमान प्रगति, चुनौतियों एवं लक्ष्य प्राप्ति हेतु आवश्यक रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया।
Read More: मुख्यमंत्री योगी ने जनगणना-2027 के प्रथम चरण का किया शुभारंभ
चर्चा के दौरान निम्न बिंदुओं पर विशेष जोर दिया गया—
- लैब से अधिक से अधिक एक्स-रे कलेक्शन सुनिश्चित करने तथा मरीजों का निक्षय पोर्टल पर पंजीकरण बढ़ाने के लिए NTEP एवं PPSA-HLFPPT स्टाफ को निर्देशित किया गया।
- कार्यक्रम की प्रगति की नियमित निगरानी हेतु साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित किए जाने पर सहमति बनी।
बैठक मौजूद रहे अधिकारी
बैठक में अधिकारियों ने TB उन्मूलन अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के लिए समन्वित प्रयास करने का आह्वान किया। बैठक में CMO, DTO, DPC,WHO Consultant, NTEP Staff, PPM, STS, STLS, LT एवं PPSA-HLFPPT के प्रतिनिधि सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
https://dghs.mohfw.gov.in/national-tuberculosis-elimination-programme.php
