देश दुनिया

आबकारी केस: केजरीवाल समेत 23 आरोपियों को हाईकोर्ट का नोटिस

दिल्ली: दिल्ली उच्च न्यायालय ने कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले के संबंध में केंद्रीय जांच एजेंसियों को बड़ी राहत देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित सभी 23 आरोपियों को बरी करते समय निचली अदालत की ओर से केन्द्रीय जांच ब्यूरो पर की गयी टिप्पणियों पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही न्यायालय ने अरविंद केजरीवाल समेत सभी आरोपियों को नोटिस भी जारी किये हैं।

Read More: मोजतबा खामेनेई बने ईरान के नए सुप्रीम लीडर, ट्रंप ने दे दी चेतावनी

आबकारी केस: केजरीवाल समेत 23 आरोपियों को हाईकोर्ट का नोटिस
आबकारी केस: केजरीवाल समेत 23 आरोपियों को हाईकोर्ट का नोटिस

CBI की याचिका पर सुनवाई

न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा ने आरोपियों को बरी किये जाने के निचली अदालत के फैसले को चुनौती देने वाली सीबीआई की याचिका पर सोमवार को सुनवाई करते हुए निचली अदालत के आदेश में की गई टिप्पणियों पर रोक लगा दी। उच्च न्यायालय ने निचली अदालत को यह भी निर्देश दिया है कि इस याचिका पर कोई फैसला होने तक वह आबकारी नीति के संबंध में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत चल रहे मामले पर आगे सुनवाई नहीं करे।

Read More: केजरीवाल भ्रष्ट नहीं, Arvind समेत 23 आरोपी दिल्ली आबकारी मामले में बरी

आबकारी केस: केजरीवाल समेत 23 आरोपियों को हाईकोर्ट का नोटिस
आबकारी केस: केजरीवाल समेत 23 आरोपियों को हाईकोर्ट का नोटिस

उच्च न्यायालय ने मांगा जवाब

उच्च न्यायालय ने उन सभी आरोपियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है जिन्हें इस मामले में बरी किया गया था। इस मामले की अगली सुनवाई 16 मार्च को होगी। सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की ओर से पेश महाधिवक्ता तुषार मेहता ने न्यायालय से याचिका स्वीकार करने का अनुरोध करते हुए कहा कि यह देश के सबसे बड़े घोटालों में से एक है और ‘राष्ट्रीय शर्म’ का विषय है।

https://www.bhaskar.com/g/national/news/delhi-court-acquits-kejriwal-sisodia-23-cbi-appeal-hc-137383811.html

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *