आज का राशिफल (1-08-2025): महिला सहयोगी से व्यापार में मिलेगी सफलता
आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 1-08-2025 के राशिफल की बारे में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशि फल में मिलेगी।
Read More: मालेगांव ब्लास्ट में साध्वी समेत सातों आरोपी, भावुक प्रज्ञा बोली- मुझे अपने ही देश में आतंकवादी…
आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशि फल वाले जातक तक पहुंचाएंगे। आपको बता दें कि आज दिनांक 1 अगस्त 2025, संवत – 2082, शाली वाहन – 1947, सूर्य – उत्तरायण, ऋतु – ग्रीष्म, सूर्योदय काशी का 5 बजकर 23 मिनट पर, मास- श्रावण, पक्ष – शुक्ल, तिथि – अष्टमी सुबह 5 बजकर 28 मिनट तक, दिन – शुक्रवार, नक्षत्र – स्वाति नक्षत्र रात्रि 2 बजकर 41 मिनट तक, तुला राशि में चंद्रमा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल…
Read More: गुरुवार का ज्ञान: गुरु शिक्षा में जाने सनातन धर्म में चार वर्ण में चार पर्व
मेष राशि
आज के राशिफल में मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जातक को महिला सहयोगी से व्यापार में सफलता मिलेगी, सोचा हुआ काम बनेगा, सफेद चंदन मिश्रित जल से शिव अर्चना करें।
वृष राशि
आज के राशिफल में वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मेडिकल से जुड़े लोग को अपने साथ सावधानी बरतें। जातक सुगंधित जल से शिव का जलाभिषेक करें।
मिथुन राशि
आज के राशिफल में मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पिता धर्म गुरु से मार्गदर्शन लेकर काम करें। जातक गुरु गीता का पाठ करें, गाय को हरा चारा दे दूर्वा से गणेश पूजन करें।
कर्क राशि
आज के राशिफल में कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शासन प्रशासन से सहयोग मिलेगा। जातक का नौकरी में प्रमोशन होगा, आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें, लाल पुष्प जल में डालकर सूर्य को अर्घ्य दे।
सिंह राशि
आज के राशिफल में सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन धन का खर्चा होगा। जातक का सोचा हुआ काम विलंब से बनेगा, गायत्री मंत्र का जाप करें, लाल पुष्प जल में डालकर सूर्य को अर्घ्य दे।
कन्या राशि
आज के राशिफल में कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पराक्रम का रहेगा। जातक पहले से चले आ रहा मुकदमा आदि में विजय हासिल करेगा, हनुमान साठिका या किष्किंधा का पाठ करें, लाल चोला चढ़ाए।
तुला राशि
आज के राशिफल में तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पत्नी माता या महिला सहयोगी से व्यापार में सफलता मिलेगी। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा, गाय को गुड रोटी हल्दी लगाकर दे।
वृश्चिक राशि
आज के राशिफल में वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन माता के स्वास्थ्य में गिरावट होगी। जातक सावधान रहें जीवित मछली को जल में डालकर जीव दान करें।
धनु राशि
आज के राशिफल में धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पराक्रमी होगा। जातक को भाइयों से सहयोग मिलेगा, राजनीति में वृद्धि होगी, न्याय संगत काम करें, काले तिल डालकर जल में शिव अर्चना करें।
मकर राशि
आज के राशिफल में मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन दूर देश की यात्रा करने से सफलता मिलेगी। जातक जीवित मछली को जल में प्रवाहित करें, रुका हुआ काम बनेगा।
कुंभ राशि
आज के राशिफल में कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अचानक परिवर्तन होगा। जातक चोट आदि से बचे हनुमान जी का पूजन दर्शन करें, लाल चोला चढ़ाए।
मीन राशि
आज के राशिफल में मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शनि ग्रह से प्रभावित रहेगा। जातक की धीमी गति से प्रगति होगी, न्याय संगत काम करें, काले तिल डालकर जल में शिव का जलाभिषेक करें।