आज का राशिफल (13-06-2025): गुरु गीता पाठ से खुल जाएगा भाग्य
आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 13-06-2025 के राशिफल की बारे में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशि फल में मिलेगी।
आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशि फल वाले जातक तक पहुंचाएंगे। आपको बता दें कि आज दिनांक 13 जून 2025, संवत – 2082, शाली वाहन – 1947, सूर्य – उत्तरायण, ऋतु – ग्रीष्म, सूर्योदय काशी का 5 बजकर 3 मिनट पर, मास- आषाढ़, पक्ष – कृष्ण, तिथि – द्वितीय दिन में 3 बजकर 20 मिनट तक, दिन – शुक्रवार, नक्षत्र – पूर्व आषाढ़ नक्षत्र रात्रि 11 बजकर 21 मिनट तक, धनु राशि में चंद्रमा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल…
Read More: गुरुवार का ज्ञान: गुरु शिक्षा से जानें शिक्षा और विद्या में अंतर
मेष राशि
आज के राशिफल में मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। जातक के नौकरी व्यापार में वृद्धि होगी, नए कार्य में शामिल होंगे, खुशियां मिलेगी, गुरु गीता का पाठ करें।
वृष राशि
आज के राशिफल में वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में गिरावट होगी। जातक सावधान रहें, चंदन मिश्रित जल से शिव का जलाभिषेक करें।
मिथुन राशि
आज के राशिफल में मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मेडिकल से जुड़े लोग को विशेष लाभ होगा। जातक एकाउंट प्रोफेसर वर्ग रिसर्च करें, धन सम्मान यश कीर्ति में वृद्धि होगी, दूर्वा से गणेश पूजन करें।
कर्क राशि
आज के राशिफल में कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन रोग रिपु शत्रु से बचने के लिए जातक शिव का जलाभिषेक करें।
सिंह राशि
आज के राशिफल में सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन तेजस्वी नेतृत्व क्षमता विकसित करें। जातक के नौकरी में प्रमोशन होगा, सोचा हुआ काम बनेगा, गायत्री मंत्र का जाप करें।
कन्या राशि
आज के राशिफल में कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन माता या महिला सहयोगी से सफलता मिलेगी। जातक को भूमि संबंधी लाभ होगा, रुका हुआ काम बनेगा, गाय को हरा चारा दे, दूर्वा से गणेश पूजन करें।
तुला राशि
आज के राशिफल में तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन महिला सहयोगी से व्यापार में सफलता मिलेगी। जातक जीवित मछली को जल में प्रवाहित करें, रुका हुआ काम बनेगा।
वृश्चिक राशि
आज के राशिफल में वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन काम में रुकावट होगी। जातक को कठिन प्रयास से सफलता मिलेगी, हनुमान साठिका या किष्किंधा कांड का पाठ करें, लाल चोला चढ़ाए।
धनु राशि
आज के राशिफल में धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पत्नी माता या महिला सहयोगी से लाभ होगा। जातक केसर युक्त खीर बनाकर गुरु मंत्र से हवन करें, पीपल वृक्ष पर जल चढ़ाए।
मकर राशि
आज के राशिफल में मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन चोट आदि से भय रहेगा। जातक सावधान रहें काले तिल डालकर जल में शिव अर्चना करें।
कुंभ राशि
आज के राशिफल में कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अचानक परिवर्तन होगा। जातक को यात्रा करने का अवसर मिलेगा, जलीय पदार्थ से संबंधित व्यापार करें, लाभ होगा रुका हुआ काम बनेगा, जीवित मछली को जल में प्रवाहित करें।
मीन राशि
आज के राशिफल में मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन टेक्निकल शिक्षा से जुड़े लोग की प्रगति होगी। जातक न्याय संगत काम करें, काले तिल डालकर जल में शिव का जलाभिषेक करें।