आज का राशिफल (13-07-2025): गौ सेवा से बनेगा सोचा काम
आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 13-07-2025 के राशिफल की बारे में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशि फल में मिलेगी।
Read More: रोजगार मेले में पीएम ने बांटे 51,000 नियुक्ति पत्र, बोले- बिना पर्ची, बिना खर्ची हो रही भर्ती
आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशि फल वाले जातक तक पहुंचाएंगे। आपको बता दें कि आज दिनांक 13 जुलाई 2025, संवत – 2082, शाली वाहन – 1947, सूर्य – उत्तरायण, ऋतु – ग्रीष्म, सूर्योदय काशी का 5 बजकर 13 मिनट पर, मास- श्रावण, पक्ष – कृष्ण, तिथि – तीज रात्रि 1 बजकर 3 मिनट तक, दिन – रविवार, नक्षत्र – श्रवण नक्षत्र सुबह 6 बजकर 53 मिनट तक, मकर राशि में चंद्रमा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल…
Read More: ईरान vs अमेरिका: ईरान में ट्रंप के लिए फतवा जारी, ट्रंप प्रशासन ने किया अगाह “ईरान मत जाओ”
मेष राशि
आज के राशिफल में मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मेडिकल से जुड़े लोगों के कैरियर में वृद्धि होगी। जातक हनुमान साठिका या किष्किंधा कांड का पाठ करें।
वृष राशि
आज के राशिफल में वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन महिला सहयोगी से व्यापार में सफलता मिलेगी। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा, गाय को गुड रोटी हल्दी लगाकर दे।
मिथुन राशि
आज के राशिफल में मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शासन प्रशासन का सहयोग मिलेगा। जातक के नौकरी में प्रमोशन होगा, आदित्य हृदय का पाठ करें।
कर्क राशि
आज के राशिफल में कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पत्नी या महिला सहयोगी से व्यापार में वृद्धि होगी। जातक न्याय संगत काम करें, काले तिल डालकर जल में शिव का जलाभिषेक करें।
सिंह राशि
आज के राशिफल में सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन उत्तेजना से बचे। जातक आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें, लाल पुष्प जल में डालकर सूर्य को अर्घ्य दे।
कन्या राशि
आज के राशिफल में कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन बड़े भाई द्वारा सहयोग मिलेगा। जातक को व्यापार से लाभ होगा, गाय को हरा चारा दे, दूर्वा से गणेश पूजन करें।
तुला राशि
आज के राशिफल में तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में गिरावट होगी। जातक सावधान रहें, सफेद चंदन मिश्रित जल से शिव का जलाभिषेक करें।
वृश्चिक राशि
आज के राशिफल में वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन नेतृत्व क्षमता विकसित करें, नौकरी-व्यापार में सफलता मिलेगी, सोचा हुआ काम बनेगा, हनुमान जी का दर्शन पूजन करें।
धनु राशि
आज के राशिफल में धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शासन प्रशासन में उच्च पद पर नौकरी करने वाले को विशेष अवसर मिलेगा। जातक का प्रमोशन होगा, आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
मकर राशि
आज के राशिफल में मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन जलीय पदार्थ से संबंधित व्यापार में वृद्धि होगी। जातक न्याय संगत काम करें, काले तिल डालकर जल में शिव अर्चना करें।
कुंभ राशि
आज के राशिफल में कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अचानक परिवर्तन होगा। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा, जीवित मछली को जल में प्रवाहित करें, रुका हुआ काम बनेगा।
मीन राशि
आज के राशिफल में मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शनि ग्रह से प्रभावित रहेगा। जातक धीमी गति से प्रगति होगी, न्याय संगत काम करें, काले तिल डालकर जल में शिव अर्चना करें।