आज का राशिफल (14-06-2025): जीवित मछली का करें उपाय स्वास्थ्य में होगा सुधार
आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 14-06-2025 के राशिफल की बारे में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशि फल में मिलेगी।
Read More: गुरुवार का ज्ञान: गुरु शिक्षा से जानें शिक्षा और विद्या में अंतर
आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशि फल वाले जातक तक पहुंचाएंगे। आपको बता दें कि आज दिनांक 14 जून 2025, संवत – 2082, शाली वाहन – 1947, सूर्य – उत्तरायण, ऋतु – ग्रीष्म, सूर्योदय काशी का 5 बजकर 3 मिनट पर, मास- आषाढ़, पक्ष – कृष्ण, तिथि – तीज शाम 5 बजकर 48 मिनट तक, दिन – शनिवार, नक्षत्र – उत्तरा आषाढ़ नक्षत्र रात्रि 12 बजकर 22 मिनट तक, मकर राशि में चंद्रमा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल…
Read More: अहमदाबाद में हुए विमान हादसे का पीएम ने लिया जायजा, दुर्घटना पर दुख किया व्यक्त
मेष राशि
आज के राशिफल में मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन उत्तेजन से बचे सावधान रहें। जातक आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें, लाल पुष्प जल में डालकर सूर्य को अर्घ्य दे।
वृष राशि
आज के राशिफल में वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन विचारों का बिखराव रहेगा। जातक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहे, सफेद चंदन मिश्रित जल से शिव का जलाभिषेक करें।
मिथुन राशि
आज के राशिफल में मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। टीचर एकाउंट प्रोफेसर वर्ग रिसर्च करें, धन सम्मान यश कीर्ति में वृद्धि होगी, न्याय संगत काम करें, काले तिल डालकर जल में शिव अर्चना करें।
कर्क राशि
आज के राशिफल में कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पत्नी माता या महिला सहयोगी से सफलता मिलेगी। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा, स्वास्थ्य में सुधार होगा, जीवित मछली को जल में प्रवाहित करें।
सिंह राशि
आज के राशिफल में सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शासन प्रशासन का सहयोग मिलेगा। जातक के नौकरी व्यापार में वृद्धि होगी, सूर्य को अर्घ्य दे, गायत्री मंत्र का जाप करें, लाल पुष्प जल में डालकर सूर्य को अर्घ्य दे।
कन्या राशि
आज के राशिफल में कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में राहु राजनीति कारक ग्रह स्थित है सभी अवरोधक को समाप्त कर मुकदमा आदि में विजय हासिल करेगा। जातक गाय को गुड रोटी हल्दी लगाकर दे।
तुला राशि
आज के राशिफल में तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पत्नी माता या महिला सहयोगी के द्वारा व्यापार में वृद्धि होगी। जातक हनुमान साठिका या किष्किंधा कांड का पाठ करें।
वृश्चिक राशि
आज के राशिफल में वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन भूमि वाहन संबंधी सुख प्राप्त होगा। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा, खनन के काम करने वाले को विशेष अवसर मिलेगा, जिससे अपार धन सम्मान यश कीर्ति में वृद्धि होगी, हनुमान जी का पूजन दर्शन करें।
धनु राशि
आज के राशिफल में धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन तीसरे स्थान में राहु भाइयों से सहयोग मिलेगा। जातक को व्यापार से लाभ होगा, जलीय पदार्थ से वृद्धि होगी, जीवित मछली को जल में प्रवाहित करें, लाभ होगा।
मकर राशि
आज के राशिफल में मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक को चोट आदि की संभावना रहेगी, सोचा हुआ काम में बाधा उत्पन्न होगा, कठिन प्रयास से सफलता मिलेगी।
कुंभ राशि
आज के राशिफल में कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन नौकरी में अचानक परिवर्तन होगा। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा, काले तिल डालकर जल में शिव अर्चना करें।
मीन राशि
आज के राशिफल में मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन न्याय संगत काम करें। जातक काले तिल डालकर जल में शिव का जलाभिषेक करें, पीपल वृक्ष पर तिल डालकर जल चढ़ाए।