ज्योतिष-धर्म

आज का राशिफल (15-12-2024): धर्म परायण होकर रहे प्रगति होगी

आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 15-12-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

Read More: यूपी में संविधान नहीं मनुस्मृति लागू है- राहुल गांधी

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 15 दिसंबर 2024, संवत – 2081, शालीवाहन – 1946, सूर्य – दक्षिणायन, ऋतु – हेमंत, सूर्योदय काशी का 6 बजकर 47 मिनट पर, मास – कार्तिक, मार्ग- शीर्ष, पक्ष – शुक्ल, तिथि – पूर्णिमा दिन में 2 बजकर 35 मिनट तक, दिन -रविवार, नक्षत्र – मृगेशिरा नक्षत्र रात्रि 3 बजकर 14 मिनट तक, वृष राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल…

मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन माता को कष्ट रहेगा। जातक सर्दी से बचने का प्रयास करें, हनुमान साठिका का 11 पाठ करें।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा हुआ होगा। जातक के परिवार में प्रगति होगी, धर्म परायण होकर रहे, तीर्थ यात्रा का अवसर मिलेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए भूमि वाहन से लाभ होगा। जातक के धन का खर्चा होगा, गौ सेवा करें, गणेश जी का पूजन करें।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक की नौकरी में प्रगति होगी, काले तिल डालकर शिव का अभिषेक करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन आत्म चिंतन करें। जातक के मन में शांति होगी, सोचा हुआ काम बनेगा, आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में शनि ग्रह स्थिति से अवरोधक समाप्त होगा। जातक की नौकरी से बाधा दूर होगी, पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक आर्थिक मामले में जोखिम न उठाएं, सफेद चंदन मिश्रित जल से शिव का अभिषेक करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन व्यवसायिक प्रयास सार्थक होगा। जातक को महिला कर्मचारी या रिश्तेदार से सहयोग मिलेगा, रुका हुआ काम बनेगा, हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अपने लोगों से बचे। जातक का दिया गया धन वापस नहीं होगा, पीला केशर युक्त खीर से हवन करें, गुरु मंत्र से लाभ होगा।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जातक का शिक्षा प्रतियोगिता में चल रहा प्रयास सार्थक होगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक मामले में सुधार होगा। जातक शिव पूजन करें, काले कोयला को जल में प्रवाहित करें।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों के लिए अवरोधक के साथ भी सफलता मिलेगी। जातक जीवित मछली को जल में प्रवाहित करें।

आज का राहु काल :- आज का राहु काल शाम 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा, इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *