आज का राशिफल (17-08-2025): आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें मिलेगी सफलता
आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 17-08-2025 के राशिफल की बारे में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशि फल में मिलेगी।
Read More: गुरुवार का ज्ञान: गुरु शिक्षा में जानें पूर्वजों की खोज के बारे में..
आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशि फल वाले जातक तक पहुंचाएंगे। आपको बता दें कि आज दिनांक 17 अगस्त 2025, संवत – 2082, शाली वाहन – 1947, सूर्य – उत्तरायण, ऋतु – ग्रीष्म, सूर्योदय काशी का 5 बजकर 32 मिनट पर, मास- भाद्रपद, पक्ष – कृष्ण, तिथि – नवमी शाम 5 बजकर 25 मिनट तक, दिन – रविवार, नक्षत्र – रोहिणी नक्षत्र रात्रि 3 बजकर 18 मिनट तक, वृष राशि में चंद्रमा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल…
Read More: गैस, कब्ज और एसिडिटी से पाना है निजात, तो रोजाना करें यह फॉलो
मेष राशि
आज के राशिफल में मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन विचारों में प्रखरता आएगी। जातक का नेतृत्व क्षमता विकसित होगा, सोचा हुआ काम बनेगा, चंदन मिश्रित जल से शिव का जलाभिषेक करें।
वृष राशि
आज के राशिफल में वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन कल्पनाओं का विस्तार कर लक्ष्य बनाकर सफलता मिलेगी। जातक गाय को गुड रोटी हल्दी लगाकर दे, सफेद वस्तुओं को धारण करें।
मिथुन राशि
आज के राशिफल में मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन प्रोफेसर वर्ग रिसर्च करें। जातक के धन सम्मान यश कीर्ति में वृद्धि होगी, दूर्वा से गणेश पूजन करें।
कर्क राशि
आज के राशिफल में कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन नौकरी व्यापार में वृद्धि होगी। जातक न्याय संगत काम करें, जलीय पदार्थ से वृद्धि होगी शिव अर्चना करें।
सिंह राशि
आज के राशिफल में सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन नौकरी में परिवर्तन होगा। जातक को यात्रा करने से सफलता मिलेगी, सोचा हुआ काम बनेगा, आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें, लाल पुष्प जल में डालकर सूर्य को अर्घ्य दे।
कन्या राशि
आज के राशिफल में कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पराक्रम का रहेगा। जातक की राजनीति में वृद्धि होगी, न्याय संगत काम करें, हनुमान जी का दर्शन पूजन करें।
तुला राशि
आज के राशिफल में तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन उत्तेजना से बचे। जातक जीवित मछली को जल में डालकर जीव दान करें, स्वास्थ्य में सुधार होगा।
वृश्चिक राशि
आज के राशिफल में वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक चंदन मिश्रित जल से शिव का जलाभिषेक करें।
धनु राशि
आज के राशिफल में धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन रोग रिपु से बचे। जातक हनुमान जी को लाल चोला चढ़ाए, रुका हुआ काम बनेगा, पिता धर्म गुरु से मार्गदर्शन लेकर गुरु गीता का पाठ करें।
मकर राशि
आज के राशिफल में मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जातक को भाइयों से सहयोग मिलेगा, काले तिल डालकर जल में शिव अर्चना करें।
कुंभ राशि
आज के राशिफल में कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अचानक परिवर्तन होगा। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा, माता पिता का सहयोग मिलेगा, गाय को गुड रोटी हल्दी लगाकर दे।
मीन राशि
आज के राशिफल में मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन विचारों का बिखराव रहेगा। जातक स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहे, सफेद चंदन मिश्रित जल से शिव अर्चना करें।