आज का राशिफल (23-08-2025): जातक करें जीवित मछली का ज्योतिष उपाय
आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 23-08-2025 के राशिफल की बारे में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशि फल में मिलेगी।
Read More: PS सतीश गोलचा: तिहाड़ से दिल्ली पुलिस कमिश्नर तक का सफर, जानें अहम भूमिका
आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशि फल वाले जातक तक पहुंचाएंगे। आपको बता दें कि आज दिनांक 23 अगस्त 2025, संवत – 2082, शाली वाहन – 1947, सूर्य – उत्तरायण, ऋतु – ग्रीष्म, सूर्योदय काशी का 5 बजकर 35 मिनट पर, मास- भाद्रपद, पक्ष – कृष्ण, तिथि – अमावस्या दिन में 11 बजकर 37 मिनट तक, दिन – शनिवार, नक्षत्र – मघा नक्षत्र रात्रि 12 बजकर 55 मिनट तक, सिंह राशि में चंद्रमा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल…
Read More: गुरुवार का ज्ञान: गुरु शिक्षा में जन्म कुंडली में जाने धर्म-अर्थ-काम-मोक्ष की प्राप्ति
मेष राशि
आज के राशिफल में मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन बुद्धि विद्या ज्ञान में विस्तार होगा। जातक को मन के संयम से आत्म बल में वृद्धि होगी, दूर्वा से गणेश पूजन करें।
वृष राशि
आज के राशिफल में वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जातक को भाइयों से सहयोग मिलेगा, व्यापार में वृद्धि होगी, गाय को गुड रोटी हल्दी लगाकर दे।
मिथुन राशि
आज के राशिफल में मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शिक्षा प्रतियोगिता में शामिल हो सफलता मिलेगी। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा, पिता धर्म गुरु से सहयोग मिलेगा, गुरु गीता का पाठ करें।
कर्क राशि
आज के राशिफल में कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन महिला सहयोगी से व्यापार में सफलता मिलेगी। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा, सौभाग्यवती को सौंदर्य प्रसाधन दान करें, माता पार्वती का पूजन दर्शन करें।
सिंह राशि
आज के राशिफल में सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन आत्म चिंतन करने से विचारों की प्रखरता आएगी। जातक की नेतृत्व क्षमता विकसित होगा, गायत्री मंत्र का जाप करें, लाल पुष्प जल में डालकर सूर्य को अर्घ्य दे।
कन्या राशि
आज के राशिफल में कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन चोट आदि से बचे। जातक हनुमान साठिका या किष्किंधा कांड का पाठ करें, लाल चोला चढ़ाए।
तुला राशि
आज के राशिफल में तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन विचारों का बिखराव रहेगा। जातक उत्तेजना से बचे, आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें, लाल पुष्प जल में डालकर सूर्य को अर्घ्य दे।
वृश्चिक राशि
आज के राशिफल में वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन चतुर्थ भाव में राहु माता को कष्ट देगा। जातक जीवित मछली को जल में डालकर जीव दान करें।
धनु राशि
आज के राशिफल में धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन तीसरे स्थान में राहु राजनीति कारक ग्रह स्थित से सभी अवरोधक को समाप्त कर मुकदमा आदि में विजय हासिल करेगा। जातक जीवित मछली को जल में प्रवाहित करें।
मकर राशि
आज के राशिफल में मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में गिरावट होगी। जातक सावधान रहें सुगंधित जल से शिव का जलाभिषेक करें।
कुंभ राशि
आज के राशिफल में कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अचानक परिवर्तन होगा। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा, व्यापार में सफलता मिलेगी, काले तिल डालकर जल में शिव अर्चना करें।
मीन राशि
आज के राशिफल में मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन टेक्निकल शिक्षा से लाभ मिलेगा। जातक हनुमान जी का दर्शन पूजन करें, लाल चोला चढ़ाए।