आज का राशिफल (28-01-2025): जातक करें यह उपाय हो जाएंगे मालामाल
आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 28-01-2025 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।
Read More: ‘Pushpa-2’ का मजा अब OTT पर भी देखने को मिलेगा
आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचाएंगे। आपको बता दें कि आज दिनांक 28 जनवरी 2025, संवत – 2081, शालीवाहन – 1946, सूर्य – उत्तरायण, ऋतु – हेमंत, सूर्योदय काशी का 6 बजकर 46 मिनट पर, मास – माघ, मार्ग- शीर्ष, पक्ष – कृष्ण, तिथि – चतुर्दशी रात्रि 7 बजकर 37 मिनट तक, दिन – मंगलवार, नक्षत्र – पूर्व आषाढ़ नक्षत्र सुबह 8 बजकर 59 मिनट तक, धनु राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल…
मेष राशि
मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जातक के नौकरी में सुधार होगा, हनुमान साठिका का पाठ करें, लाल चोला चढ़ाएं।
वृष राशि
वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मन का बिखराव रहेगा। जातक के धन का खर्चा होगा, गौ सेवा करें, सफेद चंदन मिश्रित जल से शिव का जलाभिषेक करें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में गिरावट होगी। जातक सावधान रहे, दूर्वा से गणेश पूजन करें, हरा चारा गाय को दे।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मंगलमय भाग्यशाली रहेगा। जातक के परिवार में खुशियां मिलेगी, सोचा हुआ काम बनेगा, नए कार्यक्रम में सफलता मिलेगी।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में सूर्य अवरोधक समाप्त होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, नौकरी में सुधार होगा, शासन सता का सहयोग मिलेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा। जातक के परिवार में प्रगति होगी, धर्म परायण होकर रहे, शिक्षा एजुकेशन का विस्तार करें, विद्यार्थी को पुस्तक दान करें, गौ सेवा करें।
तुला राशि
तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन टेक्निकल एजुकेशन से प्रगति होगी। जातक का नौकरी में प्रमोशन होगा, लक्ष्मी नारायण का पूजन दर्शन करें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन तेजस्वी स्वभाव से प्रगति होगी। जातक न्याय संगत काम करें, हनुमान साठिका का पाठ करें लाल चोला चढ़ाएं।
धनु राशि
धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अपने लोगों से सावधान रहे। जातक गुरु गीता का पाठ करें, जौ, तिल डालकर जल में पीपल वृक्ष पर चढ़ाए।
मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन रचनात्मक प्रयास सार्थक होगा। जातक को महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा, रुका हुआ काम बनेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन उत्तेजना से बचे। जातक शिव पूजन करें, काला तिल डालकर जल से अभिषेक करें, बेल पत्र में राम नाम लिख कर चढ़ाए।
मीन राशि
मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पीला केशर युक्त खीर बनाकर हवन करें। जातक पीला वस्त्र धारण करें, गौ सेवा करें, गुरु पूजन करें।