आज का राशिफल (3-08-2025): गाय की सेवा करें, सुख सम्पन्नता में वृद्धि होगी
आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 3-08-2025 के राशिफल की बारे में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशि फल में मिलेगी।
Read More: 100 साल तक रहना है जवां, तो फ़ॉलो यह लाइफस्टाइल
आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशि फल वाले जातक तक पहुंचाएंगे। आपको बता दें कि आज दिनांक 3 अगस्त 2025, संवत – 2082, शाली वाहन – 1947, सूर्य – उत्तरायण, ऋतु – ग्रीष्म, सूर्योदय काशी का 5 बजकर 28 मिनट पर, मास- श्रावण, पक्ष – शुक्ल, तिथि – नवमी सुबह 9 बजकर 43 मिनट तक, दिन – रविवार, नक्षत्र – विशाखा नक्षत्र सुबह 6 बजकर 35 मिनट तक, वृश्चिक राशि में चंद्रमा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल…
Read More: ब्राह्मण परिवार ने मनाया गोस्वामी तुलसी दास जी की जयंती, विचार संगोष्ठी ने दिया संस्कार का ज्ञान
मेष राशि
आज के राशिफल में मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पराक्रमी होगा। जातक का रुका हुआ काम में सफलता मिलेगी, सोचा हुआ काम बनेगा, हनुमान जी का दर्शन पूजन करें।
वृष राशि
आज के राशिफल में वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन कुटुंब परिवार सहित सभी लोगों सुख सम्पन्नता में वृद्धि होगी। जातक गाय को गुड रोटी हल्दी लगाकर दे।
मिथुन राशि
आज के राशिफल में मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा, दूर्वा से गणेश पूजन करें।
कर्क राशि
आज के राशिफल में कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शासन प्रशासन से सहयोग मिलेगा। जातक के नौकरी व्यापार में वृद्धि होगी, न्याय संगत काम करें, काले तिल डालकर जल में शिव अर्चना करें।
सिंह राशि
आज के राशिफल में सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें, लाल पुष्प जल में डालकर सूर्य को अर्घ्य दे।
कन्या राशि
आज के राशिफल में कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन चोट आदि से बचे। जातक हनुमान साठिका या किष्किंधा कांड का पाठ करें, लाल चोला चढ़ाए।
तुला राशि
आज के राशिफल में तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन व्यापार में सफलता मिलेगी। जातक गुरु गीता का पाठ करें, सफेद चंदन मिश्रित जल से शिव का जलाभिषेक करें।
वृश्चिक राशि
आज के राशिफल में वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन विचारों का बिखराव रहेगा। जातक के स्वास्थ्य में सुधार होगा, चंदन मिश्रित जल से शिव अर्चना करें।
धनु राशि
आज के राशिफल में धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में गिरावट होगी। जातक को पेट संबंधी परेशानी होगी, पीला केशर युक्त खीर बनाकर गुरु मंत्र से हवन करें, पीपल वृक्ष पर मीठा जल चढ़ाए।
मकर राशि
आज के राशिफल में मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जातक को भाइयों से सहयोग मिलेगा, काले तिल डालकर जल में शिव अर्चना करें। जातक के व्यापार में वृद्धि होगी।
कुंभ राशि
आज के राशिफल में कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अचानक परिवर्तन होगा। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा, राजनीति द्वारा सहयोग मिलेगा, व्यापार में सफलता मिलेगी, जीवित मछली को जल में डालकर जीव दान करें।
मीन राशि
आज के राशिफल में मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। जातक के नौकरी व्यापार में वृद्धि होगी, न्याय संगत काम करें, पिता धर्म गुरु से सहयोग मिलेगा।