आज का राशिफल (30-06-2025): जातक करें ज्योतिष उपाय खुलेंगी प्रगति की राह
आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 30-06-2025 के राशिफल की बारे में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशि फल में मिलेगी।
Read More: सपा अध्यक्ष का बड़ा दावा- भाजपा किसी की सगे नहीं, सीएम योगी नहीं है बीजेपी के सदस्य
आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशि फल वाले जातक तक पहुंचाएंगे। आपको बता दें कि आज दिनांक 30 जून 2025, संवत – 2082, शाली वाहन – 1947, सूर्य – उत्तरायण, ऋतु – ग्रीष्म, सूर्योदय काशी का 5 बजकर 7 मिनट पर, मास- आषाढ़, पक्ष – शुक्ल, तिथि – पंचमी सुबह 9 बजकर 50 मिनट तक, दिन – सोमवार, नक्षत्र – मघा नक्षत्र सुबह 7 बजकर 21 मिनट तक, सिंह राशि में चंद्रमा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल…
Read More: ज्योतिष ज्ञान में सीखें ज्योतिष: कुण्डली में सूर्य और केतु की युति
मेष राशि
आज के राशिफल में मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन विचारों में उत्तेजना रहेगी। जातक की धीमी गति से प्रगति होगी, न्याय संगत काम करें, काले कोयला को जल में प्रवाहित करें, रुका हुआ काम बनेगा।
वृष राशि
आज के राशिफल में वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन विलासिता युक्त जीवन होगा। जातक सफेद चंदन मिश्रित जल से शिव का जलाभिषेक करें।
मिथुन राशि
आज के राशिफल में मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन नौकरी व्यापार में वृद्धि होगी। जातक को शासन प्रशासन का सहयोग मिलेगा, गाय को गुड रोटी हल्दी लगाकर दे, दूर्वा से गणेश पूजन करें।
कर्क राशि
आज के राशिफल में कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन बौद्धिक काम करने वाले एकाउंट प्रोफेसर वर्ग रिसर्च करें। जातक के धन सम्मान यश कीर्ति में वृद्धि होगी, दूर्वा से गणेश पूजन करें गाय को हरा चारा दे।
सिंह राशि
आज के राशिफल में सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें। जातक लाल पुष्प जल में डालकर सूर्य को अर्घ्य दे।
कन्या राशि
आज के राशिफल में कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन प्रोफेसर वर्ग को विशेष लाभ होगा। जातक को शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी, जीवित मछली को जल में प्रवाहित करें, रुका हुआ काम बनेगा।
तुला राशि
आज के राशिफल में तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में गिरावट होगी। जातक सावधान रहें गाय को गुड रोटी हल्दी लगाकर दे, सफेद वस्तुओं को दान करें।
वृश्चिक राशि
आज के राशिफल में वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन काम में बदलाव होगा। जातक के व्यापार में वृद्धि होगी, हनुमान साठिका या किष्किंधा कांड का पाठ करें, लाल चोला चढ़ाए।
धनु राशि
आज के राशिफल में धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जातक को भाइयों से सहयोग मिलेगा, चंदन मिश्रित जल से शिव अर्चना करें।
मकर राशि
आज के राशिफल में मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक का पारिवारिक जीवन सुंदर होगा, सोचा हुआ काम बनेगा, पिता धर्म गुरु से मार्गदर्शन लेकर काम करें, काले तिल डालकर जल में शिव अर्चना करें।
कुंभ राशि
आज के राशिफल में कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अचानक परिवर्तन होगा। जातक को यात्रा करने से सफलता मिलेगी, जीवित मछली को जल में प्रवाहित करें, रुका हुआ काम बनेगा।
मीन राशि
आज के राशिफल में मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन प्रेम संबंधों में वृद्धि होगी। जातक को महिला सहयोगी से व्यापार करने से सफलता मिलेगी।