आज का राशिफल (9-08-2025): हनुमान जी के पूजन से व्यापार में वृद्धि होगी
आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 9-08-2025 के राशिफल की बारे में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशि फल में मिलेगी।
Read More: गैस, कब्ज और एसिडिटी से पाना है निजात, तो रोजाना करें यह फॉलो
आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशि फल वाले जातक तक पहुंचाएंगे। आपको बता दें कि आज दिनांक 9 अगस्त 2025, संवत – 2082, शाली वाहन – 1947, सूर्य – उत्तरायण, ऋतु – ग्रीष्म, सूर्योदय काशी का 5 बजकर 27 मिनट पर, मास- श्रावण, पक्ष – शुक्ल, तिथि – पूर्णमासी दिन में 1 बजकर 25 मिनट तक, दिन – शनिवार, नक्षत्र – श्रवण नक्षत्र में 2 बजकर 42 मिनट तक, मकर राशि में चंद्रमा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल…
Read More: राहुल गांधी का आरोप: बीजेपी कर रही Vote Chori, चुनाव आयोग कर रहा डेटा नष्ट
मेष राशि
आज के राशिफल में मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शुभ होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, पिता धर्म गुरु से सहयोग मिलेगा, व्यापार में वृद्धि होगी हनुमान जी का पूजन दर्शन करें।
वृष राशि
आज के राशिफल में वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन महिला सहयोगी से व्यापार में वृद्धि होगी। जातक न्याय संगत काम करें, गाय को गुड रोटी हल्दी लगाकर दे, सौभाग्य सामग्री सौभाग्यवती को जान करें।
मिथुन राशि
आज के राशिफल में मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में गिरावट होगी। जातक सावधान रहें सुगंधित जल से शिव जी का जलाभिषेक करें।
कर्क राशि
आज के राशिफल में कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अचानक परिवर्तन होगा। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा, गाय को गुड रोटी हल्दी लगाकर दे, दूर्वा से गणेश पूजन करें।
सिंह राशि
आज के राशिफल में सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन रोग रिपु से विजय हासिल होगी। जातक आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें, लाल पुष्प जल में डालकर सूर्य को अर्घ्य दे।
कन्या राशि
आज के राशिफल में कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन चोट आदि से बचे। जातक दूर्वा से गणेश पूजन करें, जीवित मछली को जल में डालकर जीव दान करें।
तुला राशि
आज के राशिफल में तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन माता द्वारा भूमि वाहन संबंधी सुख प्राप्त होगा। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा, गाय को गुड रोटी हल्दी लगाकर दे।
वृश्चिक राशि
आज के राशिफल में वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन विचारों में उत्तेजना से बचे। जातक हनुमान साठिका या किष्किंधा कांड का पाठ करें, लाल चोला चढ़ाएं।
धनु राशि
आज के राशिफल में धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन तीसरे स्थान में राहु भाइयों से सहयोग मिलेगा। जातक को राजनीति से सफलता मिलेगी, जीवित मछली को जल में प्रवाहित करें।
मकर राशि
आज के राशिफल में मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जातक को भाइयों से सहयोग मिलेगा, नौकरी व्यापार में वृद्धि होगी, न्याय संगत काम करें, काले तिल डालकर जल में शिव अर्चना करें।
कुंभ राशि
आज के राशिफल में कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अचानक परिवर्तन होगा। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा, पिता धर्म गुरु से सहयोग मिलेगा, जीवित मछली को जल में डालकर जीव दान करें।
मीन राशि
आज के राशिफल में मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शनि ग्रह से प्रभावित रहेगा। जातक की धीमी गति से प्रगति होगी, न्याय संगत काम करें, काले तिल डालकर जल में शिव का जलाभिषेक करें।