ज्योतिष-धर्म

आज का राशिफल (13-11-2025): गायत्री मंत्र जप से जीवन होगा सुखमय

आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 13-11-2025 के राशिफल की बारे में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशि फल में मिलेगी।

Read More: लाल किला धमाका: कोई अपराधी बख्शा नहीं जाएगा- पीएम मोदी

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशि फल वाले जातक तक पहुंचाएंगे। आपको बता दें कि आज दिनांक 13 नवंबर 2025, संवत – 2082, शाली वाहन – 1947, सूर्य – दक्षिणायन, ऋतु -ग्रीष्म, सूर्योदय काशी का 6 बजकर 23 मिनट पर, मास – मार्ग शीर्ष (अगहन), पक्ष – कृष्ण, तिथि – नवमी रात्रि 11 बजकर 35 मिनट तक, दिन – गुरुवार, नक्षत्र – मघा नक्षत्र शाम 7 बजकर 39 मिनट तक नक्षत्र स्वामी केतु, सिंह राशि में चंद्रमा, आज का दिशा शूल दक्षिण की ओर, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल…

Read More: बिहार में दूसरे चरण की वोटिंग जोरों पर, दोपहर तक 47.62% मतदान

मेष राशि

आज के राशिफल में मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन विचारों का बिखराव रहेगा। जातक गायत्री मंत्र का जाप करें, लाल पुष्प जल में डालकर सूर्य को अर्ध दे।

वृष राशि

आज के राशिफल में वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन माता के स्वास्थ्य में गिरावट होगी सावधान रहें। जातक चंदन मिश्रित जल से शिव का जलाभिषेक करें।

मिथुन राशि

आज के राशिफल में मिथुन राशि वाले के लिए आज का दिन डाक्टर वर्ग रिसर्च करें। जातक के धन-सम्मान-यश-कीर्ति में वृद्धि होगी, गाय को नमक खिलाए रुका हुआ काम बनेगा।

कर्क राशि

आज के राशिफल में कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन उच्च राशि में गुरु पिता धर्म गुरु से सहयोग मिलेगा। जातक के व्यापार में वृद्धि होगी, हनुमान चालीसा या बजरंग बाण का पाठ करें।

सिंह राशि

आज के राशिफल में सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जातक को भाइयों से सहयोग मिलेगा, नौकरी में कठिन प्रयास से सफलता मिलेगी, आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

कन्या राशि

आज के राशिफल में कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पराक्रमी योग बनेगा। जातक को भाइयों से सहयोग मिलेगा, नौकरी व्यापार में वृद्धि होगी, दूर्वा से गणेश पूजन करें।

तुला राशि

आज के राशिफल में तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शासन प्रशासन से सहयोग मिलेगा। जातक के नौकरी में प्रमोशन होगा, सोचा हुआ काम बनेगा, गाय को गुड रोटी हल्दी लगाकर दे।

वृश्चिक राशि

आज के राशिफल में वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन भूमि वाहन संबंधी सुख प्राप्त होगा। सैनिक वर्ग को सम्मान यश कीर्ति में वृद्धि होगी, हनुमान जी का दर्शन पूजन करें।

धनु राशि

आज के राशिफल में धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक चंदन मिश्रित जल से शिव का जलाभिषेक करें।

मकर राशि

आज के राशिफल में मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में गिरावट होगी सावधान रहें। जातक सर्दी आदि से बचे, कुत्ते को ब्रेड दे तिल डालकर जल में शिव अर्चना करें।

कुंभ राशि

आज के राशिफल में कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन राहु से प्रभावित रहेगा। जातक का अचानक परिवर्तन होगा, यात्रा करने से सफलता मिलेगी, सोचा हुआ काम बनेगा, जीवित मछली को जल में डालकर जीव दान करें।

मीन राशि

आज के राशिफल में मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शनि ग्रह से प्रभावित रहेगा। जातक की धीमी गति से प्रगति होगी, न्याय संगत काम करें, काले तिल डालकर जल में शिव अर्चना करें।

आज का राहु काल : आज का राहु काल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा, इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी : यह जानकारी गुरु कृपा से मिलती है जिन लोगों को ज्योतिष में रुचि हो वह संपर्क करें धर्म परायण होकर साधना करें, आत्म चिंतन स्वाध्याय से प्रगति होगी। मिलने के लिए नोएडा, कानपुर, लखनऊ में अतिरिक्त जानकारी के लिए 9415126330, 6386254344 पर संपर्क करें। आप का साथी ज्योतिषाचार्य राम नजर मिश्र रत्न रुद्राक्ष विशेषज्ञ…

the voice of hind

https://en.wikipedia.org/wiki/Hindu_astrology

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *