ज्योतिष-धर्म

आज का राशिफल (03-01-2026): गुरु गीता पाठ से खुशी मिलेगी

आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 03-01-2026 के राशिफल की बारे में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशि फल में मिलेगी।

Read More: भारत-पाक परमाणु सूचियों का आदान-प्रदान

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशि फल वाले जातक तक पहुंचाएंगे।

आपको बता दें कि आज दिनांक 03 जनवरी 2026, संवत – 2082, शाली वाहन – 1947, सूर्य – दक्षिणायन, ऋतु -ग्रीष्म, सूर्योदय काशी का 6 बजकर 55 मिनट पर, मास – पौष, पक्ष – शुक्ल, तिथि – पूर्णिमा, दिन – शनिवार, नक्षत्र – आर्द्रा नक्षत्र शाम 5 बजकर 28 मिनट तक नक्षत्र स्वामी राहु, मिथुन राशि में चंद्रमा 27 अंश का, आज का दिशा शूल पूर्व दिशा में यात्रा वर्जित, गोचर के हिसाब से आज मिथुन राशि में चंद्रमा 12 अंश का गुरु के साथ, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल…

Read More: ममता के कुशासन से त्रस्त है बंगाल, 2026 में आएगी भाजपा सरकार: शाह

मेष राशि

आज के राशिफल में मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन कुटुंब परिवार में खुशियां मनाई जाएगी। जातक के धन-सम्मान की वृद्धि होगी, गुरु गीता का पाठ करें।

वृष राशि

आज के राशिफल में वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक चंदन मिश्रित जल से शिव का जलाभिषेक करें।

मिथुन राशि

आज के राशिफल में मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन गुरु चंद्रमा का साथ गजकेसरी योग बनेगा। जातक को पत्नी द्वारा व्यापार में सफलता प्राप्त होगी, दूर्वा से गणेश पूजन करें।

कर्क राशि

आज के राशिफल में कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान पर मंगल पराक्रमी होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, शत्रु वर्ग पराजित होगे, हनुमान साठिका या बजरंग बाण का पाठ करें।

सिंह राशि

आज के राशिफल में सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन नेतृत्व क्षमता विकसित करें। जातक के नौकरी व्यापार में धन-सम्मान-यश-कीर्ति मिलेगी, गायत्री मंत्र का जाप करें।

कन्या राशि

आज के राशिफल में कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन माता द्वारा भूमि वाहन संबंधी सुख प्राप्त होगा। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा, नौकरी में प्रमोशन होगा, गाय को हरा पालक खिलाए।

तुला राशि

आज के राशिफल में तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जातक को भाइयों से सहयोग मिलेगा, व्यापार से लाभ होगा, गाय को गुड रोटी हल्दी लगाकर दे।

वृश्चिक राशि

आज के राशिफल में वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शासन प्रशासन से सहयोग मिलेगा। जातक के नौकरी में सफलता मिलेगी, हनुमान चालीसा पाठ बजरंग बाण का 11 पाठ करें।

धनु राशि

आज के राशिफल में धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन परिवार में मांगलिक कार्य किया जाएगा। जातक गुरु गीता का पाठ करें, पीपल वृक्ष पर मीठा जल चढ़ाए।

मकर राशि

आज के राशिफल में मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन कठिन प्रयास से नौकरी व्यापार में सफलता मिलेगी। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा, तिल डालकर जल में शिव अर्चन करें।

कुंभ राशि

आज के राशिफल में कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन राहु ग्रह से प्रभावित रहेगा। जातक का अचानक परिवर्तन होगा, लक्ष्य बनाकर काम करें, काले तिल डालकर जल में शिव का जलाभिषेक करें, रुका हुआ काम बनेगा।

मीन राशि

आज के राशिफल में मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शनि ग्रह से प्रभावित रहेगा। जातक की धीमी गति से प्रगति होगी, न्याय संगत काम करें, काले तिल डालकर जल में शिव अर्चन करें।

आज का राहु काल : आज का राहु काल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा, इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी : यह जानकारी गुरु कृपा से मिलती है जिन लोगों को ज्योतिष में रुचि हो वह संपर्क करें धर्म परायण होकर साधना करें, आत्म चिंतन स्वाध्याय से प्रगति होगी। मिलने के लिए नोएडा, कानपुर, लखनऊ में अतिरिक्त जानकारी के लिए 9415126330, 6386254344 पर संपर्क करें। आप का साथी ज्योतिषाचार्य राम नजर मिश्र रत्न रुद्राक्ष विशेषज्ञ…

The Voice Of Hind

https://en.wikipedia.org/wiki/Hindu_astrology

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *