ज्योतिष-धर्म

आज का राशिफल (24-10-2025): गौ सेवा से होगी प्रगति

आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 24-10-2025 के राशिफल की बारे में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशि फल में मिलेगी।

Read More: गुरुवार का ज्ञान : गुरु शिक्षा से पाएं मनचाही संतान

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशि फल वाले जातक तक पहुंचाएंगे। आपको बता दें कि आज दिनांक 24 अक्टूबर 2025, संवत – 2082, शाली वाहन – 1947, सूर्य – दक्षिणायन, ऋतु -ग्रीष्म, सूर्योदय काशी का 6 बजकर 8 मिनट पर, मास – कार्तिक, पक्ष – शुक्ल, तिथि – तीज रात्रि 2 बजकर 49 मिनट तक, दिन – शुक्रवार, नक्षत्र – अनुराधा नक्षत्र दूसरे दिन सुबह 7 बजकर 52 मिनट तक नक्षत्र स्वामी शनि, वृश्चिक राशि में चंद्रमा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल…

Read More: नीरज चोपड़ा बने इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल

मेष राशि

आज के राशिफल में मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन आठवें स्थान में नीच राशि में चंद्रमा स्वास्थ्य में गिरावट होगी। जातक सावधान रहें चंदन मिश्रित जल से शिव अर्चना करें।

वृष राशि

आज के राशिफल में वृष राशि वाले जातक लोगों के लिए आज का दिन पंचम भाव में नीच राशि में शुक्र शनि द्वारा दृष्ट गलत काम से बचे। जातक गाय को गुड रोटी हल्दी लगाकर दे।

मिथुन राशि

आज के राशिफल में मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक रोग रिपु ऋण से छुटकारा पाने के लिए गणेश पूजन दर्शन करें।

कर्क राशि

आज के राशिफल में कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शिक्षा प्राप्त कर नेतृत्व क्षमता विकसित करें। जातक के नौकरी-व्यापार में वृद्धि होगी, लक्ष्मी नारायण का पूजन करें।

सिंह राशि

आज के राशिफल में सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जातक को भाइयों से सहयोग मिलेगा, नौकरी-व्यापार में वृद्धि होगी, आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

कन्या राशि

आज के राशिफल में कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन एकाउंट प्रोफेसर वर्ग रिसर्च करें। जातक के धन-सम्मान-यश-कीर्ति में वृद्धि होगी, दूर्वा से गणेश पूजन करें।

तुला राशि

आज के राशिफल में तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन उत्तेजना से बचे। जातक गाय को नमक खिलाए, रुका हुआ काम बनेगा।

वृश्चिक राशि

आज के राशिफल में वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन विचारों का बिखराव रहेगा। जातक के स्वास्थ्य में गिरावट होगी सावधान रहें, हनुमान जी का दर्शन पूजन करें।

धनु राशि

आज के राशिफल में धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन आठवें स्थान में गुरु पेट संबंधी परेशानी होगी। जातक पीला केशर युक्त खीर बनाकर गुरु मंत्र से हवन करें, पीपल वृक्ष पर मीठा जल चढ़ाए।

मकर राशि

आज के राशिफल में मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पारिवारिक जीवन सुंदर होगा। जातक को भाइयों से सहयोग मिलेगा, व्यापार में वृद्धि होगी काले तिल डालकर जल में शिव अर्चना करें।

कुंभ राशि

आज के राशिफल में कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन राहु से प्रभावित रहेगा। जातक काले तिल डालकर जल में शिव अर्चना करें, रुका हुआ काम बनेगा।

मीन राशि

आज के राशिफल में मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन नीच राशि में शुक्र शनि का परस्पर दृष्ट छठे स्थान में राहु राजनीति कारक ग्रह स्थित से सभी अवरोधक को नष्ट कर विलासिता युक्त जीवन होगा। जातक काले तिल डालकर जल में शिव अर्चना करें।

आज का राहु काल : आज का राहु काल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा, इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी : यह जानकारी गुरु कृपा से मिलती है जिन लोगों को ज्योतिष में रुचि हो वह संपर्क करें धर्म परायण होकर साधना करें, आत्म चिंतन स्वाध्याय से प्रगति होगी। मिलने के लिए नोएडा, कानपुर, लखनऊ में अतिरिक्त जानकारी के लिए 9415126330, 6386254344 पर संपर्क करें। आप का साथी ज्योतिषाचार्य राम नजर मिश्र रत्न रुद्राक्ष विशेषज्ञ…

the voice of hind

https://en.wikipedia.org/wiki/Hindu_astrology

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *