आज का राशिफल (04-10-2025): स्वास्थ्य सुधार के लिए करें बजरंग बाण का पाठ
आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 04-10-2025 के राशिफल की बारे में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशि फल में मिलेगी।
Read More: रूस ने ठुकराई भारत की अपील : पाकिस्तान के JF-17 फाइटर जेट को भेजेगा इंजन
आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशि फल वाले जातक तक पहुंचाएंगे। आपको बता दें कि आज दिनांक 4 अक्टूबर 2025, संवत – 2082, शाली वाहन – 1947, सूर्य – दक्षिणायन, ऋतु – ग्रीष्म, सूर्योदय काशी का 5 बजकर 56 मिनट पर, मास- अश्विन, पक्ष – शुक्ल, तिथि – द्वादशी शाम 5 बजकर 10 मिनट तक, दिन – शनिवार, नक्षत्र – धनिष्ठा नक्षत्र सुबह 9 बजकर 10 मिनट तक, कुंभ राशि में चंद्रमा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल…
मेष राशि
मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मन का बिखराव रहेगा। जातक तेजस्वी विचार उत्तेजना से बचे, हनुमान जी का दर्शन पूजन करें।
वृष राशि
वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक चंदन मिश्रित जल से शिव अर्चना करें, गाय को गुड रोटी हल्दी लगाकर दे।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पिता धर्म गुरु से सहयोग मिलेगा। जातक के व्यापार में वृद्धि होगी, न्याय संगत काम करें, काले तिल डालकर जल में शिव अर्चन करें, दूर्वा से गणेश पूजन करें।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में गिरावट होगी। जातक सावधान रहें हनुमान जी का दर्शन पूजन करें, बजरंग बाण का 11 पाठ करें।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जातक को भाइयों से सहयोग मिलेगा, व्यापार में वृद्धि होगी, गायत्री मंत्र का जाप करें, लाल पुष्प जल में डालकर सूर्य को अर्घ्य दे।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन नौकरी में सफलता मिलेगी। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा, रोग रिपु ऋण से छुटकारा मिलेगा, बजरंग बाण का पाठ करें।
तुला राशि
तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन विचारों का बिखराव रहेगा। जातक के स्वास्थ्य में सुधार होगा, चंदन मिश्रित जल से शिव अर्चना करें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन माता के स्वास्थ्य में गिरावट होगी। जातक सावधान रहें हनुमान साठिका या किष्किंधा कांड का पाठ करें, लाल चोला चढ़ाए।
धनु राशि
धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन कठिन प्रयास से नौकरी में प्रमोशन होगा। जातक आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें, लाल पुष्प जल में डालकर सूर्य को अर्घ्य दे।
मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में गुरु सभी अवरोधक को समाप्त कर विजय हासिल करेगा। जातक गुरु गीता का पाठ करें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अचानक परिवर्तन होगा। जातक को यात्रा से लाभ मिलेगा, व्यापार में सफलता मिलेगी, जीवित मछली को जल में डालकर जीव दान करें।
मीन राशि
मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शनि ग्रह से प्रभावित रहेगा। जातक की धीमी गति से प्रगति होगी, न्याय संगत काम करें, काले तिल डालकर जल में शिव का जलाभिषेक करें।