ज्योतिष-धर्म

आज का राशिफल (19-10-2025): शिव जलाभिषेक से मन शान्त होगा

आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 19-10-2025 के राशिफल की बारे में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशि फल में मिलेगी।

Read More: पांच दिवसीय दीपावली 2025: जानें लक्ष्मी पूजा के शुभ मुहूर्त, तिथि और उपाय

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशि फल वाले जातक तक पहुंचाएंगे। आपको बता दें कि आज दिनांक 19 अक्टूबर 2025, संवत – 2082, शाली वाहन – 1947, सूर्य – दक्षिणायन, ऋतु – ग्रीष्म, सूर्योदय काशी का 6 बजकर 5 मिनट पर, मास- कार्तिक, पक्ष – कृष्ण, तिथि – त्रयोदशी दिन में 1 बजकर 52 मिनट तक, दिन – रविवार, नक्षत्र – उत्तरा फाल्गुन नक्षत्र शाम 5 बजकर 50 मिनट तक नक्षत्र स्वामी सूर्य, कन्या राशि में चंद्रमा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल…

Read More: भूपेंद्र पटेल कैबिनेट 3.0: हर्ष संघवी डिप्टी CM, रिवाबा जडेजा की एंट्री के साथ नया राजनीतिक समीकरण

मेष राशि

आज के राशिफल में मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन प्रोफेशनल क्षेत्र में काम करने वाले को सफलता मिलेगी। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा, हनुमान चालीसा बजरंग बाण का पाठ करें।

वृष राशि

आज के राशिफल में वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मन में अशांति को दूर करने के लिए चंदन मिश्रित जल से शिव का जलाभिषेक करें।

मिथुन राशि

आज के राशिफल में मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शासन प्रशासन से सहयोग मिलेगा। जातक के नौकरी-व्यापार में वृद्धि होगी, न्याय संगत काम करें, दूर्वा से गणेश पूजन करें।

कर्क राशि

आज के राशिफल में कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक का पारिवारिक जीवन सुंदर होगा, गाय को गुड रोटी हल्दी लगाकर दे।

सिंह राशि

आज के राशिफल में सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहे। जातक आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें, लाल पुष्प जल में डालकर सूर्य को अर्घ्य दे।

कन्या राशि

आज के राशिफल में कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मन में भटकाव रहेगा। जातक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहे, सफेद चंदन मिश्रित जल से शिव अर्चना करें, गाय को हरा चारा पालक खिलाए।

तुला राशि

आज के राशिफल में तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन चोट आदि से बचे। जातक हनुमान साठिका या किष्किंधा कांड का पाठ करें, लाल चोला चढ़ाए।

वृश्चिक राशि

आज के राशिफल में वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पेट संबंधी परेशानी होगी। जातक जीवित मछली को जल में डालकर जीव दान करें, हनुमान जी का दर्शन पूजन करें।

धनु राशि

आज के राशिफल में धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन भाइयों से सहयोग मिलेगा। जातक के व्यापार में वृद्धि होगी, न्याय संगत काम करें, पीला केशर युक्त खीर बनाकर गुरु मंत्र से हवन करें।

मकर राशि

आज के राशिफल में मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन प्रशासनिक सेवा में लगे हुए लोगों को लेकर खुशी का माहौल रहेगा। जातक के पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, सोचा हुआ काम बनेगा, शिव अर्चना करें।

कुंभ राशि

आज के राशिफल में कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन जन्म स्थान से दूर रहकर व्यापार करने सफलता मिलेगी। जातक जीवित मछली को जल में डालकर जीव दान करें।

मीन राशि

आज के राशिफल में मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शनि ग्रह से प्रभावित रहेगा। जातक की धीमी गति से प्रगति होगी, न्याय संगत काम करें, काले तिल डालकर जल में शिव का जलाभिषेक करें।

आज का राहु काल : आज का राहु काल शाम 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा, इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी : यह जानकारी गुरु कृपा से मिलती है जिन लोगों को ज्योतिष में रुचि हो वह संपर्क करें धर्म परायण होकर साधना करें, आत्म चिंतन स्वाध्याय से प्रगति होगी। मिलने के लिए नोएडा, कानपुर, लखनऊ में अतिरिक्त जानकारी के लिए 9415126330, 6386254344 पर संपर्क करें। आप का साथी ज्योतिषाचार्य राम नजर मिश्र रत्न रुद्राक्ष विशेषज्ञ…

the voice of hind

https://en.wikipedia.org/wiki/Hindu_astrology

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *