आज का राशिफल (12-11-2025): व्यापार में वृद्धि के लिए शिव जलाभिषेक करें
आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 12-11-2025 के राशिफल की बारे में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशि फल में मिलेगी।
Read More: धर्मेंद्र ICU में वेंटिलेटर पर, फैंस बोले- जल्दी ठीक हो जाइए धरम पाजी
आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशि फल वाले जातक तक पहुंचाएंगे। आपको बता दें कि आज दिनांक 12 नवंबर 2025, संवत – 2082, शाली वाहन – 1947, सूर्य – दक्षिणायन, ऋतु -ग्रीष्म, सूर्योदय काशी का 6 बजकर 22 मिनट पर, मास – मार्ग शीर्ष (अगहन), पक्ष – कृष्ण, तिथि – अष्टमी रात्रि 10 बजकर 59 मिनट तक, दिन – बुधवार, नक्षत्र – अश्लेषा नक्षत्र शाम 6 बजकर 36 मिनट तक नक्षत्र स्वामी बुध, कर्क राशि में चंद्रमा, आज का दिशा शूल उत्तर की ओर, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल…
Read More: लाल किले के पास कार धमाका, 11 की मौत – यूपी-मुंबई हाई अलर्ट पर!
मेष राशि
आज के राशिफल में मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन सुख सम्पन्नता में वृद्धि होगी। जातक गाय की सेवा करें, हल्दी लगाकर गुड रोटी दे।
वृष राशि
आज के राशिफल में वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पारिवारिक सामंजस्य बनाकर रखे। जातक सावधान रहें स्वास्थ्य में सुधार होगा, चंदन मिश्रित जल से शिव अर्चना करें।
मिथुन राशि
आज के राशिफल में मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन विद्या का विस्तार करें। जातक विद्यार्थी को पुस्तक दान करें, गाय को हरा पालक खिलाए, रुका हुआ काम बनेगा।
कर्क राशि
आज के राशिफल में कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन माता पिता धर्म गुरु से सहयोग मिलेगा। जातक के व्यापार में वृद्धि होगी, सुगंधित जल से शिव का जलाभिषेक करें।
सिंह राशि
आज के राशिफल में सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में गिरावट होगी सावधान रहें। जातक आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें, लाल पुष्प जल में डालकर सूर्य को गायत्री मंत्र से अर्ध दे।
कन्या राशि
आज के राशिफल में कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में राहु राजनीति कारक ग्रह स्थित से सभी अवरोधक को समाप्त कर सफलता मिलेगी। जातक जीवित मछली को जल में डालकर जीव दान करें।
तुला राशि
आज के राशिफल में तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शासन प्रशासन से सहयोग मिलेगा। जातक के नौकरी में प्रमोशन होगा, रुका हुआ काम बनेगा, गाय को गुड रोटी हल्दी लगाकर दे।
वृश्चिक राशि
आज के राशिफल में वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन उत्तेजना से बचे। जातक के माता के स्वास्थ्य में गिरावट होगी सावधान रहें, हनुमान साठिका या किष्किंधा कांड का पाठ करें लाल चोला चढ़ाए।
धनु राशि
आज के राशिफल में धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक की पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, भाइयों से सहयोग मिलेगा, चंदन मिश्रित जल से शिव अर्चना करें।
मकर राशि
आज के राशिफल में मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन तीसरे स्थान में शनि भाइयों से सहयोग मिलेगा। जातक के व्यापार में वृद्धि होगी, न्याय संगत काम करें, काले तिल डालकर जल में शिव अर्चना करें।
कुंभ राशि
आज के राशिफल में कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन राहु से प्रभावित रहेगा। जातक का अचानक परिवर्तन होगा, सोचा हुआ काम बनेगा, जीवित मछली को जल में डालकर जीव दान करें।
मीन राशि
आज के राशिफल में मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पुत्र के साथ मिलकर व्यापार करें। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, पीला केशर युक्त खीर बनाकर गुरु मंत्र से हवन करें, पीपल वृक्ष पर मीठा जल चढ़ाए।
आज का राहु काल : आज का राहु काल दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा, इससे बचकर काम करें।
विशेष जानकारी : यह जानकारी गुरु कृपा से मिलती है जिन लोगों को ज्योतिष में रुचि हो वह संपर्क करें धर्म परायण होकर साधना करें, आत्म चिंतन स्वाध्याय से प्रगति होगी। मिलने के लिए नोएडा, कानपुर, लखनऊ में अतिरिक्त जानकारी के लिए 9415126330, 6386254344 पर संपर्क करें। आप का साथी ज्योतिषाचार्य राम नजर मिश्र रत्न रुद्राक्ष विशेषज्ञ…
The voice of hind
