AAP नेता आए तिहाड़ के बाहर, जनता में फैली खुशी की लहर
जेल से आते ही नेता का दिखा आक्रामक अंदाज
संजय सिंह हुए आज़ाद
बतादे कि जैसे ही संजय सिंह जेल से रिहा हुए उसके बाद सबसे पहले सीएम अरविंद केजरीवाल के घर गए, जहां उन्होंने सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की। संजय सिंह को 2 लाख के निजी मुचलके और इतनी ही राशि के जमानती का इंतजाम करने पर दिल्ली शराब घोटाले के मामले में रिहा किया गया है। वहीं जेल से बाहर आने के बाद आम आदमी पार्टी की तरफ से भी एक ट्वीट किया गया।
जिसमें लिखा गया- ‘शेर को कितने भी दिन कैद कर लो, शेर कभी भी दहाड़ना नहीं भूलता। संजय सिंह आज़ाद हुए। जनता में खुशी की लहर। लाखों कार्यकर्ताओं की दुआओं का असर। सच की हुई जीत। बतादे कि संजय सिंह की रिहाई का आदेश मंगलवार को जारी हुआ था, लेकिन उस वक्त औपचारिकताएं पूरी नहीं की जा सकीं, क्योंकि संजय सिंह अस्पताल में भर्ती थे। लिवर से जुड़ी समस्याओं के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, बुधवार दोपहर 12 बजे उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। इसके बाद उनकी रिहाई की प्रक्रिया शुरू की गई थी।
ED ने नहीं किया था जमानत का विरोध
जानें सौरभ भारद्वाज ने क्या कहा?
संजय सिंह की जमानत पर दिल्ली सरकार मे मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा- “ये समय खुशी मनाने का नहीं है, ये समय संघर्ष करने का है। अभी हमारे तीन बड़े नेता अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन जेल के अंदर हैं और जब तक वो नहीं छूटेंगे, हम खुशी नहीं मनाएंगे बल्कि संघर्ष करेंगे. जेल के ताले टूटेंगे, अरविंद केजरीवाल छूटेंगे।”