योगी सरकार की साजिश के खिलाफ AAP की पदयात्रा
- नफरत की बुनियाद पर घर और मोहल्ला नहीं बन सकता देश तो बहुत बड़ी चीज है: संजय सिंह
- साढ़े तीन करोड़ वोट काट कर भाजपा सरकार देश को तानाशाही की ओर ले जाएगी : संजय सिंह
- वोट की ताकत खत्म हुई तो देश में निरंकुश तानाशाही कायम होगी: संजय सिंह
- डिटेंशन सेंटर की राजनीति वोट चोरी का नया हथकंडा है: संजय सिंह
- वोट और संविधान बचाने की लड़ाई अब जनआंदोलन बन चुकी है : संजय सिंह
- वोट बचाओ, संविधान बचाओ’ पदयात्रा का चौथा दिन, मुरादाबाद में लोकतंत्र के पक्ष में उमड़ा जनसैलाब
वोट बचाओ-संविधान बचाओ पदयात्रा 🇮🇳
— Aam Aadmi Party- Uttar Pradesh (@AAPUttarPradesh) December 24, 2025
प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद @SanjayAzadSln जी के नेतृत्व में हो रही "वोट बचाओ-संविधान बचाओ" पदयात्रा जोश और जुनून के साथ लगातार अमरोहा की तरफ बढ़ रही है।
रामपुर से अमरोहा तक की इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं और अपनी… pic.twitter.com/7twKTFur97
लखनऊ/मुरादाबाद: योगी सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश में साढ़े तीन करोड़ वोट काटने की साजिश और लोकतंत्र को कमजोर करने की तैयारियों के खिलाफ सड़कों पर निकली आम आदमी पार्टी की ‘वोट बचाओ, संविधान बचाओ’ पदयात्रा ने बुधवार को मुरादाबाद में नए जोश और आक्रोश के साथ कदम बढ़ाए। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता, उत्तर प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में निकली पदयात्रा जहां-जहां से गुज़री, वहां जनसमर्थन का सैलाब उमड़ पड़ा। मुरादाबाद की जनता ने पदयात्रा का खुले दिल से स्वागत किया और यह स्पष्ट कर दिया कि वोट और संविधान पर किसी भी साजिश को अब चुपचाप स्वीकार नहीं किया जाएगा।
जनता बोली—वोट भी बचेगा, संविधान भी ✊🇮🇳
— Aam Aadmi Party- Uttar Pradesh (@AAPUttarPradesh) December 24, 2025
सांसद @SanjayAzadSln जी के नेतृत्व में "वोट बचाओ–संविधान बचाओ" पदयात्रा का जगह-जगह हो रहा भव्य स्वागत।#वोट_बचाओ_संविधान_बचाओ pic.twitter.com/Ay9d7oLmlJ
चौथे दिन की पदयात्रा
पदयात्रा के दौरान संजय सिंह ने यह संदेश दिया कि वोट की ताकत ही वह शक्ति है जिसके बल पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मंत्री – नेता जनता के सामने जवाबदेह होते हैं। यदि यही वोट छीना गया, तो वही सत्ता जनता पर लाठी के जोर से राज करने लगेगी और देश निरंकुश तानाशाही की ओर चला जाएगा। इसी खतरे के खिलाफ जनता से अपील की गई कि वह वोट और संविधान को बचाने की इस पदयात्रा में शामिल होकर खुद अपने अधिकारों की पहरेदारी करें।
Read More: SIR के दौरान BLO की मौत पर कांग्रेस ने BJP पर उठाए सवाल
चौथे दिन की पदयात्रा दिल्ली रोड स्थित गैलेक्सी बैंक्वेट हॉल, कांशीराम गेट के पास, साईं हॉस्पिटल के सामने से शुरू हुई। रास्ते में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, युवा और महिलाएं पदयात्रा में शामिल हुए। दोपहर में पदयात्रा का विश्राम खातिरदारी ढाबा, हॉलिडे रीजेंसी के पास, एमडीए ऑफिस के सामने किया गया, जहां लोगों ने संजय सिंह से सीधे संवाद कर अपने वोट कटने और प्रशासनिक दबाव को लेकर चिंता जताई।
"वोट बचाओ–संविधान बचाओ" पदयात्रा का चौथा दिन 🇮🇳
— Aam Aadmi Party- Uttar Pradesh (@AAPUttarPradesh) December 24, 2025
चौथा दिन सिर्फ़ यात्रा नहीं रहा, यह जनता के हक़ की हुंकार बन गया।
हर चेहरा कह रहा है—वोट हमारा अधिकार है, और संविधान हमारी ताक़त।
सांसद @SanjayAzadSln जी के नेतृत्व में लोकतंत्र की लड़ाई और तेज़।#वोट_बचाओ_संविधान_बचाओ pic.twitter.com/RbIMd0jLXK
वोट की चोरी से आएगी हिटलरशाही- आप
न्यू मुरादाबाद स्थित एमडीए पार्क में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार जनता के वोट की ताकत से बनी, गोवा में सीमित वोट प्रतिशत के बावजूद पार्टी के विधायक जीते, गुजरात जैसे भाजपा के गढ़ में आम आदमी पार्टी को मजबूत जनसमर्थन मिला और जम्मू-कश्मीर में पार्टी का विधायक चुनकर आया।
उन्होंने कहा कि यह सभी जीत जनता के वोट की ताकत से मिली हैं और यह ताकत बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान ने दी है। अगर इसी वोट की चोरी कर ली गई, तो देश में हिटलरशाही जैसा राज कायम हो जाएगा और उसी तानाशाही के खिलाफ यह पदयात्रा निकाली गई है।
वोट बचाओ–संविधान बचाओ पदयात्रा का चौथा दिन 🇮🇳
— Aam Aadmi Party- Uttar Pradesh (@AAPUttarPradesh) December 24, 2025
सड़कों पर उम्मीद, कदमों में साहस और दिलों में संविधान की रक्षा का संकल्प!
प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद @SanjayAzadSln जी के नेतृत्व में जनता ने साफ कर दिया कि लोकतंत्र कमजोर नहीं पड़ने दिया जाएगा।#वोट_बचाओ_संविधान_बचाओ pic.twitter.com/2gOaxiHZy1
संजय ने दी योगी और मोदी सरकार को चेतावनी
संजय सिंह ने कहा कि डिटेंशन सेंटर की बातें दरअसल वोट काटने की राजनीति का हिस्सा हैं। जिनका वोट काटा जाएगा, उन्हें घुसपैठिया बताया जाएगा। दलित, पिछड़े, आदिवासी, मुसलमान और गरीब तबके भाजपा सरकार की नज़र में घुसपैठिया बन जाएंगे। उन्होंने कहा कि जब 11 साल से केंद्र में भाजपा की सरकार है और सीमाओं की सुरक्षा प्रधानमंत्री और गृहमंत्री की जिम्मेदारी है, तो घुसपैठ की जिम्मेदारी किसकी है। जनता के पैसों से डिटेंशन सेंटर नहीं, बल्कि स्कूल और अस्पताल बनने चाहिए।
Read More: भाजपा के खिलाफ आप की ‘वोट बचाओ, संविधान बचाओ’ पदयात्रा शुरू
संजय सिंह ने योगी और मोदी सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 3.5 करोड लोगों को गलत ढंग से डिटेंशन सेंटर में रखने का प्रयास किया गया तो उसकी एक एक ईंट तोड़कर डिटेंशन सेंटर को खत्म कर दिया जाएगा।
"नफरत की बुनियाद पर न मोहल्ला बन सकता है, न घर, न गाँव… तो देश और राज्य कैसे बनेगा?
— Aam Aadmi Party- Uttar Pradesh (@AAPUttarPradesh) December 24, 2025
हमें नफरत नहीं, मोहब्बत और भाईचारे वाला हिंदुस्तान बनाना है। मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारे में भगवान को तो बांट दिया, अब इंसान को मत बांटो!
आपकी लड़ाई और आपके संघर्ष में मैं कंधे से कंधा मिलाकर… pic.twitter.com/psQfDUf7n4
BJP नफरत की राजनीति करती है- आप
संजय सिंह ने कहा कि जबलपुर में भारतीय जनता पार्टी की एक महिला नेता ने क्रिसमस का त्यौहार मना रही एक नेत्रहीन महिला को धक्का दिया और उसे गलियां भी दी। उन्होंने कहा कि हम यह कैसा समाज बना रहे हैं। संजय सिंह ने कहा कि कल एक तस्वीर देखी जिसमें एक फादर क्रिसमस से पहले कुछ उपदेश दे रहे हैं और वहां एक तथा कथित हिंदुत्व वादी नेता कहने वाला व्यक्ति पहुंचा और प्रभु यीशु के बारे में उटपटांग बोल रहा है। इसी तरह दिल्ली की एक पार्षद एक अफ्रीकन नागरिक को ऊटपटांग बोल रही थी।
उन्होंने कहा कि क्या इससे भारत की छवि दुनिया में बहुत अच्छी बन जाती है? संजय सिंह ने कहा कि नफरत की बुनियाद पर मोहल्ला घर और गांव नहीं बन सकता, देश और राज्य तो बहुत बड़ी चीज है। उन्होंने कहा कि हम मोहब्बत की बुनियाद प्रदेश को बनाना चाहते हैं।
गांधी के नाम से डरने वाले लोग कभी गांधी के विचार को खत्म नहीं कर सकते‼️
— Aam Aadmi Party- Uttar Pradesh (@AAPUttarPradesh) December 24, 2025
गांधी जी का नाम बदलने की कोशिशें तो बहुत हुईं, लेकिन गांधी का वजूद और उनका सम्मान पूरी दुनिया में अडिग है।
बापू का नाम मिटाने की कोशिश करने वाले आज खुद उनके आगे सिर झुकाने पर मजबूर हैं।
गांधी सिर्फ एक नाम… pic.twitter.com/SR5uLzFGwo
संजय सिंह ने कहा कि मोदी और योगी की सरकार नफरत की राजनीति करना चाहती है उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इस तरह लोगों को डराने का काम सरकार को नहीं करना चाहिए क्योंकि मुसलमान अगर डरता है तो सिर्फ अल्लाह सेडरता है। इसलिए आपसी नफरत से देश को बांटने का काम नहीं होना चाहिए।
सरकार जनता को कमजोर और भ्रमित कर रही- आप
संजय सिंह ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, किसानों को खाद न मिलना, रुपये की गिरावट और देश को कर्ज में डुबोने जैसे सवालों से ध्यान भटकाने के लिए नकली मुद्दे खड़े किए जा रहे हैं। सरकार जनता को कमजोर और भ्रमित रखना चाहती है ताकि असली सवाल न पूछे जाएं। आम आदमी पार्टी इस साजिश को हर जिले, हर शहर और हर मोहल्ले में बेनकाब करेगी।
अगर सत्ता की गर्मी उतारनी है, तो कड़ाके की ठंड में पैदल तो चलना ही पड़ेगा‼️
— Aam Aadmi Party- Uttar Pradesh (@AAPUttarPradesh) December 24, 2025
आज देश में वोट की ताकत को खत्म करने की साजिश हो रही है। उत्तर प्रदेश में करोड़ों वोट काटे जा रहे हैं।
हमें अपने लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए सड़कों पर उतरना ही होगा।
: @SanjayAzadSln… pic.twitter.com/CG7eGkuKTm
जनसभा के बाद पदयात्रा लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ी। आम आदमी पार्टी ने कहा कि यह संघर्ष किसी एक चुनाव का नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के अधिकारों की रक्षा की लड़ाई है।
"वोट बचाओ–संविधान बचाओ" पदयात्रा 🇮🇳
— Aam Aadmi Party- Uttar Pradesh (@AAPUttarPradesh) December 24, 2025
मुरादाबाद के पाकबड़ा में उमड़े जनसैलाब को प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद @SanjayAzadSln जी ने किया संबोधित।
हज़ारों की संख्या में जनता की मौजूदगी बता रही है कि जनता अपने वोट और संविधान की रक्षा के लिए तैयार है। ✊🔥#वोट_बचाओ_संविधान_बचाओ pic.twitter.com/YmmtLH0TRD
पदयात्रा के चौथे दिन का समापन रात्रि विश्राम के साथ हुआ। पदयात्रा बुध बाजार, पकवाड़ा स्थित श्रीराम मंडप पहुंची, जहां रात्रि विश्राम किया गया। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा में शामिल होकर वोट और संविधान बचाने के इस आंदोलन को अपना समर्थन दिया।
