आठ साल पुरानी सड़क 16 फीट गड्ढे में तब्दील, पार्षद ने दी अधिकारियों को चेतावनी
लखनऊ: नगर निगम जोन-6 के मल्लाही टोला सेकंड वार्ड स्थित मुफ्तीगंज मोहल्ले की सुगरा इमामबाड़ा रोड पर बना बड़ा गड्ढा स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। लगभग आठ वर्ष पूर्व बनी यह सड़क अब 16 फीट गहरे गड्ढे में तब्दील हो गई है।
Read More; लखनऊ मेयर का समय पालन अभियान, समय से आओ-वरना ताला पाओ…
पार्षद ने लिया तत्काल एक्शन

हालात का संज्ञान लेते हुए वार्ड के पार्षद गुलशन अब्बास मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर स्थिति देखकर तत्काल रास्ते को बंद कराया और संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।
पार्षद गुलशन ने दी नगर निगम को चेतावनी
पार्षद गुलशन अब्बास ने नगर निगम इंजीनियरों और जिम्मेदार अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद सड़कें कुछ साल भी टिक नहीं पा रहीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो जनता के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा।
Read More: यूपी में नया फरमान: दो बार काटने वाले कुत्तों को मिलेगी उम्रकैद की सजा

स्थानीय निवासियों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद नगर निगम की ओर से कोई सुनवाई नहीं हुई। गहरे गड्ढे के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।