उत्तर प्रदेश

बुलडोजर राजनीति पर अखिलेश यादव का BJP पर तीखा तंज

लखनऊ : समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार के बुलडोजर एक्शन को लेकर सवाल पूछते हुए जोरदार हमला बोला… सपा अध्यक्ष में कहा- बुलडोजर अब विकास नहीं, बल्कि नकारात्मक और विध्वंसकारी सोच का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने सवाल किया कि क्या “भेदकारी भाजपा” के पास कोई ऐसा बुलडोजर भी है, जो लोगों के टूटे घर बना दे और उनके मान–सम्मान की छत दोबारा खड़ी कर दे।

बुलडोजर राजनीति पर अखिलेश यादव का BJP पर तीखा तंज

भाजपा सरकार पर अखिलेश का तंज

असल में सपा अध्यक्ष का यह बयान भाजपा सरकार को लेकर तब आया जब अयोध्या रेप केस में बरी हुए पूर्व सपा नेता मोईद अहमद के घर पर बुलडोजर कार्रवाई पर अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को से सवाल पूछा है, कि क्या भेदकारी भाजपा के पास कोई ऐसा बुलडोज़र भी है जो लोगों के टूटे घर बना दे?

Read More: UP के शिक्षकों को योगी सरकार का तोहफा, मिलेगा कैशलेस इलाज

दरअसल अयोध्या रेप केस में हाल ही में बरी हुए समाजवादी पार्टी के पूर्व पदाधिकारी मोईद अहमद के घर बुलडोजर चलाया गया था। जिसके बाद इस मामले पर सरकार पर तंज कसते हुए समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि क्या भेदकारी भाजपा के पास कोई ऐसा बुलडोज़र भी है जो लोगों के टूटे घर बना दे, उस पर मान-सम्मान का छप्पर फिर से लगा दे।

सोशल मीडिया X पर अखिलेश ने लिखा

अखिलेश यादव न शुक्रवार को एक्स पर लिखा- “सत्ताधीश अपने ऊपर लगे मुकदमे तो हटवा सकते हैं, लेकिन जो अन्याय और पाप किए गए हैं, उनका हिसाब ऊपरवाले की अदालत में लिखा जा रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा- इतना अन्याय करके कोई चैन की नींद कैसे सो सकता है।”

Read More: UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

नाइंसाफ़ी भाजपा सरकार की पहचान- अखिलेश

सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि नाइंसाफ़ी भाजपा सरकार की पहचान बन चुकी है और एकतरफा, पक्षपातपूर्ण रवैया अपने आप में गुनाह है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में बुलडोजर गरीबों और कमजोरों के खिलाफ कार्रवाई का औजार बन गया है, जबकि सरकार को लोगों की मदद और पुनर्वास पर ध्यान देना चाहिए।

अखिलेश यादव ने दावा किया कि भाजपा की सियासत जिस तरह अन्याय कर रही है, उससे उसकी हार साफ दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि “भाजपाई अन्याय हारेगा” और जनता सच को समझ चुकी है। अपने बयान के अंत में उन्होंने भाजपा और उसके सहयोगियों को चेताते हुए कहा कि साज़िश से बड़ी हमेशा सच्चाई होती है। उन्होंने कहा कि भाजपाई और उनके संगी-साथी याद रखें, साज़िश से बड़ी सच्चाई होती है।

बुलडोजर राजनीति पर अखिलेश यादव का BJP पर तीखा तंज

जानें क्यों मोईद अहमद हुए बरी

यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) एक्ट के तहत एक स्पेशल कोर्ट ने गुरुवार को राजू खान को 14 साल की नाबालिग लड़की से रेप करने और उसे प्रेग्नेंट करने के लिए दोषी ठहराया। दोषी ठहराए गए राजू खान की उम्र 21 साल है। वहीं इस मामले में सह-आरोपी रहे और समाजवादी पार्टी के पूर्व पदाधिकारी मोईद अहमद को बरी कर दिया गया हैं। मोईद अहमद की उम्र तकरीबन 65 साल है, कोर्ट ने कहा कि आरोपी मोईद अहमद का पीड़िता के खिलाफ कोई भी अपराध साबित नहीं हुआ हैष ऐसे हालात में मोईद अहमद इस मामले में बरी होने का हकदार है।

https://knewsindia.in/big-breaking-2/ayodhya-rape-case-moeed-ahmed-acquitted-sp-chief-akhilesh-yadav-targets-bjp

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *