9 अप्रैल से शुरू होंगे 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव
दिल्ली: चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा की कुल 824 सीटों के लिए आम चुनाव 9 अप्रैल से 29 अप्रैल के बीच कराने की घोषणा की है।
#ECI announced the schedule for the 2026 General Elections to the Legislative Assemblies of Assam, Kerala, Puducherry, Tamil Nadu and West Bengal at a press conference held in Vigyan Bhawan, New Delhi. pic.twitter.com/9wLzsU5HSF
— Election Commission of India (@ECISVEEP) March 15, 2026
EC ने की विधानसभा चुनाव की घोषणा
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने रविवार को यहां एक विशेष संवाददाता सम्मेलन में विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए बताया कि असम की 126 सीटों, केरल की 140 और पुडुचेरी की 30 सीटों के लिए एक चरण में चुनाव नौ अप्रैल को कराया जायेगा। तमिलनाडु की 234 सीटों पर मतदान एक चरण में 23 अप्रैल को होगा।
Read More: 6 राज्यों की 8 सीटों पर उपचुनाव, EC ने घोषित कीं तारीख
Announcement of Schedule for #WestBengalElections2026
— Election Commission of India (@ECISVEEP) March 15, 2026
Number of ACs: 294#Phase1
🗓️Date of Poll: 23-04-2026#Phase2
🗓️Date of Poll: 29-04-2026
🗓️Date of Counting: 4-05-2026#ECI #WestBengalAssemblyElections@CEOWestBengal pic.twitter.com/UV8WaTvNvu
पश्चिम बंगाल में चुनाव दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को कराये जायेंगे। राज्य की कुल 294 सीटों में से पहले चरण में 152 सीटों के लिए और दूसरे चरण में 142 सीटों के लिए चुनाव होगा।
आचार संहिता लागू
Announcement of Schedule for #AssamElections2026
— Election Commission of India (@ECISVEEP) March 15, 2026
Election to be conducted in a Single Phase
Number of ACs: 126
🗓️Date of Poll: 09-04-2026
🗓️Date of Counting: 04-05-2026#ECI #AssamAssemblyElections@ceoassam62029 pic.twitter.com/uJSMfa2tIB
इन सभी राज्यों और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव की मतगणना चार मई को करायी जायेगी। चुनावों की घोषणा के साथ ही इन राज्यों में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गयी है।
ज्ञानेश कुमार ने बताया कि चार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में 17.4 करोड़ मतदाताओं के लिए करीब 2.19 मतदान केंद्र बनाये जा रहे हैं। चुनाव कार्य के लिए आयोग ने लगभग 25 लाख चुनावकर्मियों को लगाने की घोषणा की है ताकि मतदान स्वतंत्र और निष्पक्ष ढंग से कराये जा सकें।
Announcement of Schedule for #TamilNaduElections2026
— Election Commission of India (@ECISVEEP) March 15, 2026
Election to be conducted in a Single Phase
Number of ACs: 234
🗓️Date of Poll: 23-04-2026
🗓️Date of Counting: 4-05-2026#ECI #TamilNaduAssemblyElections@TNelectionsCEO pic.twitter.com/7345x57W8g
चुनाव को लेकर जरूरी जानकारी
उन्होंने कहा कि चुनाव कार्यक्रम की घोषणा आयोग ने इन राज्यों का दौरा कर वहां के सभी प्रमुख राजनीतिक दलों, राज्यों के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श के बाद किया है।
Announcement of Schedule for #PuducherryElections2026
— Election Commission of India (@ECISVEEP) March 15, 2026
Election to be conducted in a Single Phase
Number of ACs: 30
🗓️Date of Poll: 9-04-2026
🗓️Date of Counting: 4-05-2026#ECI #PuducherryAssemblyElections@ceopuducherry pic.twitter.com/uRwn1GtLpB
संवाददाता सम्मेलन में चुनाव आयुक्त डॉ. एस.एस. संधु और विवेक जोशी भी उपस्थित थे। ज्ञानेश कुमार ने कहा- “आयोग प्रत्येक मतदाता का मतदान केंद्र पर स्वागत करने के लिए तैयार है। हम खासकर पहली बार वोट डालने वाले और युवा मतदाताओं से अपील करते हैं कि वे अपने मताधिकार का उत्साह, आत्म सम्मान और विवेक के साथ प्रयोग कर लोकतंत्र में अपनी जिम्मेदारी निभायें।”
