अयोध्या में श्रद्धालु जल्द कर सकेंगे राम दरबार के दर्शन
Ayodhya Ram Mandir : अयोध्या राम मंदिर को लेकर खुशखबरी सामने आ रही है जिसने सभी श्रद्धालुओं के दिलों में उत्साह भर दिया हैं। राम मंदिर में भगवान राम की स्थापना का मंजर आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ वहीं राम लाल के दर्शन के लिए आज भी तादाद में भक्तों की भीड़ देखने को मिलती हैं। वहीं अब अयोध्या के राजा राम दरबार का भी दर्शन श्रद्धालु कर सकेंगे।

जल्द भक्त करेंगे राम दरबार के दर्शन
आपको बतादें कि अयोध्या के राम मंदिर में अब श्रद्धालु 6 जून से राम लला के साथ राम दरबार के भी दर्शन कर सकेंगे। जिसकी तैयारियां भी जोरों-शोरों से चल रही हैं। वहीं इस मामले को लेकर राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने कहा – स्थापना के लिए प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तरह कोई आयोजन नहीं किया जाएगा। मगर रामलला का दर्शन करने आने वाले श्रद्धालु 6 जून से राम मंदिर के प्रथम तल पर राम दरबार का दर्शन कर सकेंगे। जहां राम दरबार में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान जी की मूर्तियां स्थापित की जाएगी जोकि अप्रैल के अंत तक अयोध्या पहुंच जाएंगी।
Read More: PM आवास पर मुद्रा योजना के लाभार्थियों से मोदी की सीधी बात, बताया योजना का मकसद
जानें कब होगी स्थापना
राम मंदिर अयोध्या में 2025 में राम दरबार और परकोटे के सात मंदिरों की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा होगी। बताते चले कि राम दरबार की मूर्तियां अक्षय तृतीया (30 अप्रैल 2025) पर स्थापित की जाएंगी, इसके साथ ही जून में तीन दिवसीय भव्य धार्मिक आयोजन का आयोजन किया जाएगा। जिसके बाद अब 2025 में राम दरबार की स्थापना के साथ राम मंदिर एक नए अध्याय की ओर बढ़ रहा है। बताते चले कि ये सभी मूर्तियां सफेद मकराना मार्बल से बनी हैं और अत्यंत भव्य हैं।

इसमें मुख्य मंदिर के राम दरबार के साथ-साथ परकोटे के 6 अन्य मंदिरों की मूर्तियों को प्राण प्रतिष्ठित किया जाएगा। इस महोत्सव में सभी ट्रस्टों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति रहने की उम्मीद है।
तैयार हो चुकी हैं मूर्तियां
वहीं राम दरबार की मूर्तियों को लेकर राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि सभी प्रमुख मूर्तियों जैसे शेषावतार मंदिर, लक्ष्मण जी, अगस्त ऋषि, निषादराज, अहिल्या और शबरी की प्रतिमाएं लगभग बन चुकी हैं। 15 अप्रैल के बाद इन मूर्तियों को जयपुर से अयोध्या लाने का कार्य शुरू हो जाएगा, कुल 18 मूर्तियां लाई जाएंगी।