अयोध्या में राष्ट्रपति मुर्मू ने की रामजन्मभूमि में श्रीराम यंत्र की प्रतिष्ठापना
अयोध्या: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस पर गुरुवार को रामजन्मभूमि में श्रीराम यंत्र की विधिवत प्रतिष्ठापना की। नव संवत्सर के अवसर पर राष्ट्रपति ने रामलला के चरणों में शीश झुकाकर आरती उतारी और देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
Read More: गुरुवार का ज्ञान: गुरु शिक्षा में सीखे विचारों की शक्ति
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पावन अयोध्या धाम में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन किए। इस अवसर पर उन्होंने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, श्री माता अमृतानंदमयी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में दिव्य मंदिर में श्रीराम यंत्र… pic.twitter.com/ceDJWCOXZ2
— President of India (@rashtrapatibhvn) March 19, 2026
श्रीराम यंत्र की प्रतिष्ठापना
इस अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी राष्ट्रपति के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। तीनों गणमान्य हस्तियों ने मंदिर परिसर में विभिन्न देवी-देवताओं के समक्ष भी श्रद्धापूर्वक शीष नवाया। इसके बाद राष्ट्रपति ने मंदिर परिसर का भ्रमण कर दीवारों पर उकेरी गई आकृतियों का अवलोकन किया।
LIVE: President Droupadi Murmu addresses the Shri Ram Yantra Sthapana event at Shri Ram Janmbhoomi Mandir, Ayodhya https://t.co/JES3YKSgNL
— President of India (@rashtrapatibhvn) March 19, 2026
वैदिक मंत्रोच्चार और संतों की उपस्थिति में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन मंदिर के द्वितीय तल पर श्रीराम यंत्र की प्रतिष्ठापना संपन्न हुई। यह यंत्र दो वर्ष पूर्व विजयेंद्र सरस्वती द्वारा शोभायात्रा के माध्यम से अयोध्या भेजा गया था। श्रीराम यंत्र की प्रतिष्ठापना से पूर्व देश के विभिन्न भागों दक्षिण भारत, काशी और अयोध्या से आए आचार्यों द्वारा नौ दिवसीय वैदिक अनुष्ठान प्रारंभ किया गया था।
Read More: चैत्र नवरात्रि 2026 – नव संवत्सर और मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का महत्व
जानें कौन रहा उपस्थित
प्रतिष्ठापना के समय आध्यात्मिक गुरु माता अमृतानंदमयी, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि, ट्रस्टी अनिल मिश्रा तथा सदस्य गोपाल जी सहित अनेक संत एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%85%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%A7%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE
