ममता के कुशासन से त्रस्त है बंगाल, 2026 में आएगी भाजपा सरकार: शाह
कोलकाता: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में जनता तृणमूल कांग्रेस सरकार के ‘कुशासन’ से त्रस्त है और बदलाव चाहती है, राज्य के आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को दो तिहाई बहुमत से जीत मिलेगी इसके साथ ही अमित शाह ने कहा-बंगाल के लोग तृणमूल सरकार के कुशासन को खत्म करने का संकल्प ले चुके हैं।
Read More: नए साल में ऋषिकेश को बड़ी सौगात, खुलेगा बजरंग सेतु
TMC के 14 साल में बंगाल भय, भ्रष्टाचार का पर्याय बना है।
— Amit Shah (@AmitShah) December 30, 2025
তৃণমূললের ১৪ বছরের শাসনে বাংলা ভয় ও দুর্নীতির প্রতীকে পরিণত হয়েছে।#26SeBJPAsche pic.twitter.com/9bP1JWZe4W
ममता के 14 साल कुशासन से जनता तंग
राज्य के दौरे पर आये अमित शाह ने कोलकाता में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा- पश्चिम बंगाल की जनता ममता बनर्जी के 14 साल के कुशासन से त्रस्त और तंग आकर बदलाव का मन बना चुकी है। उन्होंने कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा, उद्यमों के राज्य से बाहर भागने, वृद्धि दर में गिरावट, प्रति व्यक्ति आय में कमी समेत तमाम मुद्दों पर TMC की ममता सरकार को घेरा।
पश्चिम बंगाल की डेमोग्राफी बदलकर अपना वोट बैंक मजबूत करने के लिए TMC की निगरानी में बंगाल में घुसपैठ हो रही है।
— Amit Shah (@AmitShah) December 30, 2025
পশ্চিমবঙ্গের জনসংখ্যাগত কাঠামো পরিবর্তন করে নিজেদের ভোটব্যাঙ্ক শক্তিশালী করার উদ্দেশ্যে তৃণমূলের নজরদারিতেই বাংলায় অনুপ্রবেশ করানো হচ্ছে।#26SeBJPAsche pic.twitter.com/kfjR1jeWEu
अमित शाह ने विश्वास जताया कि आगामी अप्रैल में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव में जनता भय, भ्रष्टाचार, कुशासन और घुसपैठ को बढ़ावा देने वाली तृणमूल कांग्रेस को दरकिनार कर के विकास, विरासत और गरीब कल्याण के लिये एक मजबूत सरकार बनाने का संकल्प ले चुकी है। अमित शाह ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम बंगाल की जनता को आश्वासन देना चाहते हैं और वादा भी करते हैं कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने के साथ ही यहां की विरासत को पुनर्जीवित करेंगे, विकास की गंगा फिर से तेज गति से बहेगी और गरीब कल्याण को प्राथमिकता दी जाएगी।”
भय और भ्रष्टाचार बंगाल की पहचान
ममता सरकार में गरीबों के हक का पैसा उनके कैडर के लूट की भेंट चढ़ रहा है, जनता इसका हिसाब लेगी।
— Amit Shah (@AmitShah) December 30, 2025
মমতা সরকারের আমলে গরিবদের প্রাপ্য অর্থ তাদের ক্যাডারদের লুটের শিকার হচ্ছে, জনগণই এর হিসাব নেবে। pic.twitter.com/9pHoVpslUj
अमित शाह ने कहा कि ममता राज में बंगाल में पिछले 14 वर्षों से भय और भ्रष्टाचार, बंगाल की पहचान बना हुआ है। उन्होंने कहा, “15 अप्रैल, 2026 के बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के साथ ही हम बंग गौरव, बंग संस्कृति और उसके पुनर्जागरण की शुरुआत करेंगे।” उन्होंने कहा कि भाजपा पश्चिम बंगाल को स्वामी विवेकानंद, बंकिम चंद्र चटर्जी, गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों का बंगाल बनाने का प्रयास करेगी।
Read More: Holiday 2026 Calendar: पूरे साल की छुट्टियों की पूरी लिस्ट यहाँ देखें
पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनते ही ऐसा मजबूत ग्रिड बनाया जाएगा, जिससे एक भी घुसपैठिया, घुसपैठ न कर सके।
— Amit Shah (@AmitShah) December 30, 2025
পশ্চিমবঙ্গে বিজেপি সরকার গঠিত হলেই এমন একটি শক্তিশালী গ্রিড ব্যবস্থা গড়ে তোলা হবে, যাতে একজন অনুপ্রবেশকারীও আর প্রবেশ করতে না পারে। pic.twitter.com/VibLnaPCrI
2026 में बंगाल में आएगी भाजपा सरकार
अमित शाह ने याद किया कि 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को पश्चिम बंगाल में 17% वोट और दो सीटें मिली थीं। वहीं 2016 के विधानसभा चुनाव में हमें 10% वोट मिले और तीन सीटें मिलीं। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी का वोट प्रतिशत बढ़ कर 41% हो गया और 18 सीटें मिलीं। उन्होंने 2021 के विधानसभा चुनाव का उल्लेख करते हुए कहा-“उसमें हमें 38% वोट और 77 सीटें मिलीं।’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्थापना बंगाल में हुई थी, आज वह पार्टी यहां शून्य पर पहुंच गई है और राज्य में 34 वर्षों तक राज करने वाला कम्युनिस्ट गठबंधन को एक भी सीट नहीं मिली है और हमारी पार्टी विपक्ष की भूमिका में है।
ममता सरकार के सिंडिकेट, कटमनी, टोलाबाजी के कारण इंडस्ट्रीज पश्चिम बंगाल को छोड़कर जा रही हैं।
— Amit Shah (@AmitShah) December 30, 2025
মমতা সরকারের সিন্ডিকেট, কাটমানি ও তোলাবাজির জেরে শিল্পকারখানা ও শিল্পপ্রতিষ্ঠানগুলি বাংলা ছেড়ে অন্য রাজ্যে চলে যাচ্ছে। pic.twitter.com/fT84jC8o0q
अमित शाह ने कहा- 2024 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा ने 39% वोट प्राप्त किए और 12 सीटें प्राप्त कीं। उन्होंने दावा किया कि 2026 में हम निश्चित रूप से प्रचंड बहुमत के साथ बंगाल में भाजपा की सरकार बनाने वाले है।
भय, भ्रष्टाचार, कुशासन और घुसपैठ से त्रस्त, बंगाल की जनता ने विकास, विरासत और गरीब कल्याण वाली भाजपा को लाने का संकल्प ले लिया है।
— Amit Shah (@AmitShah) December 30, 2025
ভয়, দুর্নীতি, কুশাসন ও অনুপ্রবেশে অতিষ্ঠ বাংলার মানুষ উন্নয়ন, ঐতিহ্য ও গরিব কল্যাণই যাদের আদর্শ সেই বিজেপিকে আনতে দৃঢ় সংকল্প গ্রহণ করেছে। pic.twitter.com/ICZlp8fDOv
पश्चिम बंगाल की सीमा से हो रही घुसपैठी
अमित शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल की सीमा से हो रही घुसपैठ सिर्फ बंगाल का नहीं यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है। उन्होंने कहा कि देश की संस्कृति को बचाना है, देश की सुरक्षा को सुनिश्चित करना है, तो बंगाल की सीमाओं को सील करने वाली सरकार लानी पड़ेगी। यह काम सिर्फ भाजपा कर सकती है।
हिंसा के मामले में TMC ने कम्युनिस्टों को भी पीछे छोड़ दिया है। अब कुछ ही समय बचा है, जितनी प्रताड़ना करनी है कर लो, जनता जल्द ही इसका जवाब देगी।
— Amit Shah (@AmitShah) December 30, 2025
প্রতিশোধমূলক হিংসার ঘটনায় তৃণমূল কমিউনিস্টদেরও পিছনে ফেলে দিয়েছে । এখন আর খুব বেশি সময় বাকি নেই, যতটা অত্যাচার করার আছে করে নাও,… pic.twitter.com/sb33BQ6T35
बंगाल की जनता से भाजपा को जिताने की अपील
अमित शाह ने कहा कि संसद के सदन में बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा रचित वंदे मातरम् की चर्चा का तृणमूल कांग्रेस ने विरोध किया है। क्योंकि इसकी चर्चा का समर्थन करने से उनको अपने वोट बैंक के नाराज हो जाने का खतरा था। उन्होंने बंगाल की जनता से पूर्ण बहुमत से भाजपा की जिताने की अपील की। उन्होंने देश को सुरक्षित और समृद्ध बनाने के लिये भाजपा को जनता के मजबूत समर्थन की आवश्यकता पर बल दिया।
ममता बनर्जी की सरकार में असुरक्षित प्रदेश की महिलाएँ, अब TMC को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार हैं।
— Amit Shah (@AmitShah) December 30, 2025
মতা সরকারের আমলে অসুরক্ষিত নারীরা, এখন তৃণমূল সরকারকে উৎখাত করতে প্রস্তুত। pic.twitter.com/uBCQ7KuQN8
अमित शाह ने इस अवसर पर नेताजी को याद किया और कहा कि आज 30 दिसंबर का दिन हम सभी भारतीयों के लिए गौरव का दिन है। बंगाल की भूमि के सुपुत्र, महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस ने आज ही के दिन 1943 में पोर्ट ब्लेयर में पहली बार स्वतंत्र भारत का झंडा फहराया था। जो यह हमारी आजादी के संग्राम का महत्वपूर्ण पड़ाव था।
पश्चिम बंगाल में 2026 के विधानसभा चुनावों में दो-तिहाई बहुमत से भाजपा सरकार बनेगी।
— Amit Shah (@AmitShah) December 30, 2025
২০২৬ সালে পশ্চিমবঙ্গ বিধানসভা নির্বাচনে দুই-তৃতীয়াংশ সংখ্যাগরিষ্ঠতা নিয়ে বিজেপি সরকার গঠিত হবে। pic.twitter.com/dhcmNJJB5r
