बिहार चुनाव 2025: NDA के संकल्प पत्र पर बड़े वादे
Bihar- Big promises of NDA: बिहार चुनाव से पहले NDA के घोषणापत्र में बिहार के लिए बड़े वादे किए गए है। बताते चले कि NDA ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है, जिसमें 1 करोड़ से ज्यादा नौकरियां देने के साथ कई और भी बड़े वादे किए है आइये एक उन वादों की ओर डालते है जिससे बिहार वासियों को फायदा मिलने वाला हैं।
Read More: Bihar Election: राहुल और तेजस्वी पर है लालू की छत्रछाया- तेज प्रताप
संकल्प स्वर्णिम बिहार बनाने की…
— BJP Bihar (@BJP4Bihar) October 31, 2025
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने आज बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपना संकल्प पत्र जारी किया — जो सिर्फ वादों का नहीं, विकास के विज़न का दस्तावेज़ है।
बिहार को आत्मनिर्भर, शिक्षित और समृद्ध बनाने का संकल्प।
हर वर्ग, हर क्षेत्र और हर नागरिक के… pic.twitter.com/umcGtEUtyi
NDA के संकल्प पत्र पर वादे
आपको बतादें कि NDA ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपना संकल्प पत्र जारी किया है जिसमें बिहार वासियों के लिए बड़े वादे किए है, 1 करोड़ से ज्यादा नौकरियां देने का वादा किया गया है, 1 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का वादा किया गया है, किसानों के लिए हर फसल पर एमएसपी की गारंटी देने का संकलप भी लिया गया है, घोषणा पत्र में महिलाओं, युवाओं, पिछड़ा वर्ग, किसानों और व्यापारियों सभी का ध्यान रखते हुए वादे किए गये है साथ ही समाज के सभी वर्गों को साधने की कोशिश की गई है। इसके लिए NDA का नारा-सही बटन दबाएं, NDA को जिताएं- विकास को आगे बढ़ाएं…
Live : बिहार के विकास का नहीं कोई विकल्प,
— BJP Bihar (@BJP4Bihar) October 31, 2025
आ गया ➡️#NDA_का_संकल्प
https://t.co/QyyAuPb8zR
NDA के संकल्प पत्र में ‘तेजस्वी प्रण’ की काट नजर आ रही है, इस लोकार्पण समारोह में NDA का ‘संकल्प पत्र’ केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री और HAM(S) नेता जीतन राम मांझी, केंद्रीय मंत्री और LJP-रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, आरएलएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और अन्य ने मिलकर जारी किया।
आधुनिक अवसंरचना वाला बिहार — एनडीए का संकल्प
— BJP Bihar (@BJP4Bihar) October 31, 2025
7 एक्सप्रेसवे, 3,600 किमी रेल आधुनिकीकरण,
4 शहरों में मेट्रो, 4 में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट।
सही बटन दबाएं, एनडीए को जिताएं।#NDA_का_संकल्प pic.twitter.com/FLgXb55ODT
स्वर्णिम बिहार बनाने का संकल्प- NDA
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने आज बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपना संकल्प पत्र जारी किया — जो सिर्फ वादों का नहीं, विकास के विज़न का दस्तावेज़ है। बिहार में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए। बीजेपी सरकार ने कहा- “बिहार की जनता अपने एक-एक वोट से NDA की विजय सुनिश्चित करने जा रही है। संकल्प स्वर्णिम बिहार बनाने की…बिहार को आत्मनिर्भर, शिक्षित और समृद्ध बनाने का संकल्प। हर वर्ग, हर क्षेत्र और हर नागरिक के उत्थान का रोडमैप। इसके लिए NDA का नारा-सही बटन दबाएं, NDA को जिताएं — विकास को आगे बढ़ाएं…
Read More: खादी बनेगी रोजगार, आत्मनिर्भरता की नई पहचान
एनडीए का संकल्प — बिहार के औद्योगिक विकास के लिए
— BJP Bihar (@BJP4Bihar) October 31, 2025
हर जिले में फैक्ट्री, 10 नए औद्योगिक पार्क, 100 MSME पार्क और 50,000 कुटीर उद्योग।
डिफेंस कॉरिडोर, सेमीकंडक्टर पार्क, और बिहार को बनाएंगे दक्षिण एशिया का टेक्सटाइल व सिल्क हब।
सही बटन दबाएं, एनडीए को जिताएं।#NDA_का_संकल्प pic.twitter.com/RxJT2T5iBe
NDA का संकल्प- सशक्त महिला, समृद्ध बिहार है, इसके लिए बिहार में महिलाओं को ₹2 लाख तक की सहायता, 1 करोड़ महिलाएं बनेंगी लखपति दीदी, ‘मिशन करोड़पति’ से बढ़ेगा महिला उद्यम।
बिहार को दुनिया की शिक्षा राजधानी बनाने का लक्ष्य — एजुकेशन सिटी और विश्व की टॉप यूनिवर्सिटीज़ के कैंपस।
— BJP Bihar (@BJP4Bihar) October 31, 2025
यह दृष्टि है, जो बिहार को सिर्फ राज्य नहीं, ज्ञान केंद्र बनाएगी। #NDA_का_संकल्प pic.twitter.com/e71lbq40Vw
NDA का संकल्प- आधुनिक अवसंरचना वाला बिहार बने इसके लिए 7 एक्सप्रेसवे, 3,600 किमी रेल आधुनिकीकरण, 4 शहरों में मेट्रो, 4 में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट।
NDA का संकल्प- बिहार के औद्योगिक विकास के लिए बिहार के हर जिले में फैक्ट्री, 10 नए औद्योगिक पार्क, 100 MSME पार्क और 50,000 कुटीर उद्योग।
डिफेंस कॉरिडोर, सेमीकंडक्टर पार्क, और बिहार को बनाएंगे दक्षिण एशिया का टेक्सटाइल व सिल्क हब। गया में विष्णुपद, बोधगया में महाबोधि कॉरिडोर, मां जानकी की जन्मस्थली को विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी और रामायण, जैन, बौद्ध व गंगा सर्किट का विकास। पर्यटन से रोजगार, संस्कृति से पहचान। यही है सुशासन + विरासत।
हर स्वीकृत जिले में मेडिकल कॉलेज और एक विश्वस्तरीय मेडिसिटी।
— BJP Bihar (@BJP4Bihar) October 31, 2025
बिहार अब इलाज के लिए बाहर जाने वाला नहीं, दूसरों को इलाज देने वाला राज्य बनेगा।
स्वस्थ बिहार, विकसित बिहार। #NDA_का_संकल्प pic.twitter.com/eSFKLeUOqc
NDA का संकल्प- बिहार को दुनिया की शिक्षा राजधानी बनाने का लक्ष्य – एजुकेशन सिटी और विश्व की टॉप यूनिवर्सिटीज़ के कैंपस। यह दृष्टि है, जो बिहार को सिर्फ राज्य नहीं, ज्ञान केंद्र बनाएगी। हर स्वीकृत जिले में मेडिकल कॉलेज और एक विश्वस्तरीय मेडिसिटी। बिहार अब इलाज के लिए बाहर जाने वाला नहीं, दूसरों को इलाज देने वाला राज्य बनेगा- स्वस्थ बिहार, विकसित बिहार।
NDA का संकल्प- गरीब कल्याण के लिए ठोस वादे, 50 लाख पक्के मकान, मुफ्त राशन, 125 यूनिट मुफ्त बिजली, 5 लाख तक मुफ्त इलाज और सामाजिक सुरक्षा पेंशन।
औद्योगिक विकास से ही नौकरियां बढ़ेंगी। इसलिए एनडीए हर जिले में फैक्ट्री, 10 बड़े औद्योगिक पार्क और डिफेंस कॉरिडोर स्थापित करेगी।
— BJP Bihar (@BJP4Bihar) October 31, 2025
सुशासन से निवेश आएगा, निवेश से रोजगार।
यही है विकास मॉडल, यही विकसित बिहार। #NDA_का_संकल्प pic.twitter.com/cQ5tbjTWLT
NDA का संकल्प- औद्योगिक विकास से ही नौकरियां बढ़ेंगी। इसलिए NDA हर जिले में फैक्ट्री, 10 बड़े औद्योगिक पार्क और डिफेंस कॉरिडोर स्थापित करेगी। सुशासन से निवेश आएगा, निवेश से रोजगार। यही है विकास मॉडल, यही विकसित बिहार।
NDA का संकल्प- पटना, दरभंगा, पूर्णिया, भागलपुर — यहां होंगे अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और मेट्रो जैसी आधुनिक सुविधाएं। कनेक्टिविटी बढ़ेगी, निवेश बढ़ेगा, रोजगार बढ़ेगा। यही है विकास की चेन।
एससी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए हर अनुमंडल में आवासीय विद्यालय। शिक्षा ही समान अवसर की कुंजी है। यही है समाज का सशक्तिकरण, यही है विकसित बिहार का रास्ता।
पटना, दरभंगा, पूर्णिया, भागलपुर — यहां होंगे अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और मेट्रो जैसी आधुनिक सुविधाएं।
— BJP Bihar (@BJP4Bihar) October 31, 2025
कनेक्टिविटी बढ़ेगी, निवेश बढ़ेगा, रोजगार बढ़ेगा।
यही है विकास की चेन।
#NDA_का_संकल्प pic.twitter.com/iD2selYkac
NDA का संकल्प- समृद्ध किसान, मजबूत बिहार बनेगा। किसान सम्मान निधि ₹6,000 से बढ़ाकर ₹9,000, मछली पालकों को ₹4,500 से बढ़ाकर ₹9,000 सहायता राशि, पंचायत स्तर पर प्रमुख फसलों की एमएसपी पर खरीद, एग्री-इंफ्रास्ट्रक्चर में ₹1 लाख करोड़ का निवेश।
₹2 लाख की आर्थिक सहायता के साथ NDA सरकार ने नारी-शक्ति को नई उड़ान दी है। आने वाले समय में 1 करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बनकर आत्मनिर्भर बिहार की नई तस्वीर गढ़ेंगी यही है सशक्त नारी, समृद्ध बिहार का संकल्प।
एनडीए का संकल्प — समृद्ध किसान, मजबूत बिहार
— BJP Bihar (@BJP4Bihar) October 31, 2025
किसान सम्मान निधि ₹6,000 से बढ़ाकर ₹9,000
मछली पालकों को ₹4,500 से बढ़ाकर ₹9,000 सहायता राशि
पंचायत स्तर पर प्रमुख फसलों की एमएसपी पर खरीद
एग्री-इंफ्रास्ट्रक्चर में ₹1 लाख करोड़ का निवेश
सही बटन दबाएं,
एनडीए को जिताएं — विकास को… pic.twitter.com/uVh9cxIpV6
NDA सरकार ने बिहार में अब तक 50 लाख युवाओं को रोजगार देने का काम किया है, अब आगे 1 करोड़+ सरकारी नौकरियों और रोजगार अवसरों के सृजन को सुनिश्चित किया जायेगा।
अब शिक्षा होगा वित्तीय बोझ नहीं। KG से PG तक गरीब परिवारों को मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा। स्कूलों में मिड-डे मील के पौष्टिक नाश्ता, ₹ 5000 करोड़ से जिले के प्रमुख स्कूलों का कायाकल्प करेंगे।
NDA सरकार ने बिहार में अब तक 50 लाख युवाओं को रोजगार देने का काम किया है
— BJP Bihar (@BJP4Bihar) October 31, 2025
अब आगे 1 करोड़+ सरकारी नौकरियों और रोजगार अवसरों के सृजन को सुनिश्चित किया जायेगा #NDA_का_संकल्प pic.twitter.com/ibz0rUC7t6
मां जानकी की जन्मस्थली को विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी- सीतापुरम बनाया जाएगा। बिहार अपनी संस्कृति से ही विश्व को जोड़ता है। विरासत + विकास = नया बिहार।
बिहार को कला, संस्कृति और सनेमा का नया केंद्र बनाने की योजना है। इसके तहत फिल्म सिटी और शारदा सिन्हा कला एवं सांकृतिक विश्वविद्यालय की स्थापना करके बिहार स्कूल ऑफ ड्रामा व फिल्म एंड टेलीविजन संस्थान शुरू करने का संकल्प लिया जाएगा।
