भाजपा ने बंगाल चुनाव के लिए 144 उम्मीदवार घोषित किए
दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए अपने 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। पार्टी ने सुवेंदु अधिकारी को उनके मौजूदा विधानसभा क्षेत्र नंदीग्राम के साथ-साथ भवानीपुर सीट से भी उम्मीदवार बनाया है जहां से तृणमूल कांग्रेस प्रमुख एवं राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस समय विधायक हैं।
Read More: 9 अप्रैल से शुरू होंगे 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव
Blessed to meet the Honourable PM Shri @narendramodi Ji. I thank him for his precious time spared for me.
— Suvendu Adhikari (@SuvenduWB) June 9, 2021
Detailed discussion took place for almost 45 minutes regarding Bengal and several other political issues. Sought his support and guidance for the development of West Bengal. pic.twitter.com/uLvGgo5XV9
जानें किसको कहां से मिला टिकट
बताते चले कि पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार घोष को बोलपुर से टिकट दिया गया है। इसके अलावा कूचबिहार उत्तर (एससी) सीट से सुकुमार रॉय, सीतलकुची (एससी) से सावित्री बर्मन, दिनहाटा से अजय रॉय और तूफानगंज से मालती रावा रॉय को उम्मीदवार बनाया गया है। कुमारग्राम (एसटी) से मनोज कुमार ओरांव, कालचिनी (एसटी) से विशाल लामा और अलीपुरद्वार से परितोष दास को टिकट दिया गया है।
भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। (1/3) pic.twitter.com/VlT3Z8Q9DJ
— BJP (@BJP4India) March 16, 2026
144 उम्मीदवारों के नाम मंजूर
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की 12 मार्च को हुई बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर विचार किया गया। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह समेत केंद्रीय चुनाव समिति के सभी सदस्य मौजूद थे। विचार विमर्श के बाद पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 144 उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दी गई।
Read More: अमित शाह का वादा – भाजपा सरकार 2 साल में नशामुक्त बनाएगी पंजाब
बंगाल की पुकार: परिवर्तन!
— BJP (@BJP4India) March 17, 2026
बंगाल में फैक्ट्रियां तो नहीं लगीं, लेकिन फर्जी दस्तावेजों की दुकानें जरूर सज गई।
TMC की 15 साल की सत्ता ने बंगाल को केवल घुसपैठियों का अड्डा और भ्रष्टाचार का केंद्र बनाकर छोड़ दिया है।
जहां युवाओं को रोजगार के बदले केवल निराशा मिली, वहां अब जनता का… pic.twitter.com/NcFM8WOuYq
भाजपा नेतृत्व का कहना है कि उम्मीदवारों का चयन संगठन की मजबूती, क्षेत्रीय संतुलन और सामाजिक प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए किया गया है। पार्टी को उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्र सरकार की योजनाओं के आधार पर राज्य में उसे व्यापक जनसमर्थन मिलेगा।
