चुनावदेश दुनिया

BJP कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का राजनीतिक सफर

दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन को राजनीति विरासत में मिली है। उनके पिता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा बिहार भाजपा के कद्दावर नेता थे। पिता के निधन के बाद मात्र 26 साल की उम्र में विधायक बनने वाले नितिन नबीन को कार्यकारी अध्यक्ष का पद भी मात्र 45 साल की उम्र में मिला है। वह नए पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन तक इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।

Read More: नितिन नबीन बने भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष, बधाई का लगा ताता

BJP कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का राजनीतिक सफर

नितिन नबीन का जीवन

नितिन नबीन का जन्म प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवार में 1 सितंबर 1980 को पटना में हुआ। उनके पिता पटना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक रहे। पिता की राजनीतिक विरासत और जनसेवा की परंपरा ने नितिन नबीन को प्रारंभ से ही राजनीति की ओर प्रेरित किया। नितिन नबीन ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा नई दिल्ली के सीएसकेएम पब्लिक स्कूल से प्राप्त की और 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई वहीं से पूरी की।

Read More: पंकज चौधरी बने यूपी BJP के नए प्रदेश अध्यक्ष, पार्टी में दिखा जोश

नितिन नबीन का राजनीतिक सफर, पहचान

नितिन नबीन ने पिता के निधन के बाद वर्ष 2006 में पटना पश्चिम विधानसभा सीट से उपचुनाव जीतकर सक्रिय राजनीति में कदम रखा। परिसीमन के बाद यह सीट बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र बनी। इसके बाद उन्होंने 2010, 2015, 2020 और 2025 के विधानसभा चुनावों में लगातार जीत दर्ज की। इस तरह वे पांच बार के विधायक बन चुके हैं और क्षेत्र में मजबूत जनाधार रखते हैं।

BJP कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का राजनीतिक सफर

नितिन नबीन ने बिहार सरकार में कई अहम मंत्रालयों का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया है। वे पथ निर्माण मंत्री, शहरी विकास एवं आवास मंत्री तथा कानून एवं न्याय मंत्री जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उनके कार्यकाल में बुनियादी ढांचे और शहरी विकास से जुड़े कई फैसलों को गति मिली।

BJP कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का राजनीतिक सफर

नितिन नबीन की पार्टी संगठन में भी सक्रिय भूमिका रही है। वे भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के राष्ट्रीय महासचिव भी रहे। इसके अलावा उन्हें छत्तीसगढ़ में भाजपा का चुनाव प्रभारी भी नियुक्त किया गया था, जहां उन्होंने संगठन को मजबूती देने में अहम भूमिका निभाई।

नितिन नबीन को उनकी विनम्रता, जमीनी स्तर से जुड़ाव और मजबूत संगठनात्मक अनुभव के लिए जाना जाता है। पार्टी और सरकार—दोनों स्तरों पर उनका अनुभव उन्हें भाजपा नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण चेहरा बनाता है।

https://www.abplive.com/photo-gallery/states/bihar-new-bjp-president-nitin-nabin-told-his-agenda-celebration-photos-patna-bihar-ann-3058340

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *