बीजेपी पर वोट चोरी और EC कंट्रोल का राहुल ने लगाया आरोप
दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को सरकार पर आरोप लगाया कि उसने सभी संवैधानिक संस्थानों को एक संगठन के लोगों के हवाले कर दिया है और चुनाव आयोग जैसे निष्पक्ष संस्था को अपने इशारे पर चलाकर लोकतंत्र को खत्म कर रही है।
Read More: सोनिया गांधी को वोटर लिस्ट जालसाजी मामले में कोर्ट का नोटिस
संसद में कांग्रेस ने उठाया चुनाव का मुद्दा
The biggest anti-national act: Vote Chori pic.twitter.com/z6Cvjofr8H
— Congress (@INCIndia) December 9, 2025
आपको बतादें शीतकालीन सत्र में आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने चुनाव सुधार पर चर्चा में अपनी बात रखते हुए संसद में कहा- “जिस प्रकार एक धागों से मिलकर कपड़ा बनता है और सभी धागे एक दूसरे से मिले होते हैं उसी प्रकार हमारे राष्ट्र का भी एक तानाबाना है जो एक सौ चालीस करोड़ लोगों से मिलकर बनते हैं। एक सौ चालीस करोड़ों के मिलने से हमारा देश बनता है। अगर वोट का आस्तित्व नहीं रहेगा तब किसी का आस्तित्व नहीं रहेगा।”
चुनाव आयुक्त याद रखें 👇 pic.twitter.com/QVo4yDvD5l
— Congress (@INCIndia) December 9, 2025
राहुल गांधी ने आगे कहा- जिस विचारधारा ने तीस जनवरी 1948 को महात्मा गांधी की हत्या की थी उसी संगठन के लोग देश के सभी संवैधानिक संस्थानों पर कब्जा कर रही है। विश्वविद्यालयों के कुलपति आज कैसे पहुंचते हैं यह सभी को पता है। कुलपति बनने के लिए किस प्रकार की योग्यता चाहिए वह देश के लोगों को पता है।
This is the RSS project 👇 pic.twitter.com/epaVhX7F0e
— Congress (@INCIndia) December 9, 2025
कैसे होगा चुनाव सुधार? वैसे ही जो हम बार- बार कह रहे हैं
- चुनाव से कम से कम एक महीने पहले मशीन-रीडेबल वोटर लिस्ट सार्वजनिक हो
- CCTV फुटेज मिटाने वाला काला कानून तुरंत वापस लिया जाए
- विपक्ष को EVM तक पहुंच मिले और उसका आर्किटेक्चर सार्वजनिक किया जाए
- चुनाव आयुक्तों को सज़ा से बचाने वाला कानून बदला जाए ताकि उनकी मनमानी पर लगाम लगाई जाए
सरकार ये सुधार नहीं चाहती – मगर हम हर हाल में ये बदलाव ला कर रहेंगे।
कैसे होगा चुनाव सुधार? वैसे ही जो हम बार बार कह रहे हैं
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 9, 2025
1. चुनाव से कम से कम एक महीने पहले मशीन-रीडेबल वोटर लिस्ट सार्वजनिक हो
2. CCTV फुटेज मिटाने वाला काला कानून तुरंत वापस लिया जाए
3. विपक्ष को EVM तक पहुंच मिले और उसका आर्किटेक्चर सार्वजनिक किया जाए
4. चुनाव आयुक्तों को… pic.twitter.com/rTpEJf6gJZ
एक शब्द चुनाव सुधार पर नहीं बोले- किरेन
राहुल गांधी के भाषण के दौरान हंगामा होने पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा – नेता प्रतिपक्ष ने एक शब्द चुनाव सुधार पर नहीं बोले हैं। हम सुनने के लिए बैठे हैं। नेता प्रतिपक्ष चुनाव सुधार के लिए जो सुधार देंगे वह सुनेंगे। जिस संगठन का इस सदन से कोई लेना देना नहीं है उसके बारे में बोलना सही नहीं है। विषय पर नहीं बोलेंगे तो विषय तय करने का क्या मतलब है।
The biggest anti-national act you can do is Vote Chori.
— Congress (@INCIndia) December 9, 2025
Because when you destroy the vote, you destroy the fabric of this country, you destroy modern India, you destroy the idea of India.
Those across the aisle are doing an anti national act.
: LoP Shri @RahulGandhi in… pic.twitter.com/C8JLCvgMEg
BJP के कंट्रोल में है आयोग
राहुल गांधी ने कहा- यह चर्चा वोट चोरी और SIR के संबंध में है और उन्हें बोलने नहीं दिया जा रहा है, जो सही नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव आयोग का इस्तेमाल कर रही है और चुनाव आयोग को निर्देश दिया जा रहा है ताकि लोकतंत्र को तोड़ा जा सके । सरकार ने शीर्ष न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को चुनाव आयुक्त की नियुक्ति से हटा दिया ताकि वह अपने मनमुताबिक चुनाव आयुक्त बना सकें। सरकार ने चुनाव आयुक्त को उनके काम के मामले दंड़ के प्रावधान को खत्म कर दिया। सरकार मुख्य चुनाव आयुक्त पर कब्जा करके बैठी है।
Read More: संसद में पीएम ने सुनाया आजादी का प्रेरणास्रोत वंदे मातरम् का असली मंत्र
BJP ने साल 2021 में भारत सरकार की स्कीमों के नाम पर चंदा जुटाया।
— Congress (@INCIndia) December 9, 2025
इस फ्रॉड में भारत सरकार की बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, किसान सेवा, स्वच्छ भारत जैसी योजनाओं के नाम पर लोगों से पैसों की उगाही की गई।
ये साफ तौर से भ्रष्टाचार है, जहां एक राजनीतिक पार्टी भारत सरकार के नाम पर अपनी तिजोरी… pic.twitter.com/ix94zu1BAr
चुनाव आयोग के पास मेरे सवालों का जवाब नहीं है- राहुल
उन्होंने कहा कि ऐसे कई मामले है जिसमें चुनाव की निष्पक्षता पर सवाले खड़े हो रहे हैं। हरियाणा की मतदाता सूची में ब्राजील की महिला का नाम है। उस महिला का नाम 22 बार मतदाता सूची में आता है। इसमें चुनाव आयोग का पूरा-पूरा हाथ था। उन्होंने सारे सबूत रखे लेकिन इस मामले में चुनाव आयोग ने कोई जवाब नहीं दिया है। बार-बार फर्जी मतदाता कैसे बनाये जा रहे हैं। इन सवालों का कोई जवाब नहीं है चुनाव आयोग के पास। चुनाव आयोग पर सत्ताधारी दल ने कब्जा कर लिया है।
Election reform begins with one simple truth: an honest, transparent, neutral, and independent election commission. But today, unfortunately, for the first time in independent India's history, the very institution meant to protect our democracy is being accused of undermining it.… pic.twitter.com/uggpwhgxpU
— Congress (@INCIndia) December 9, 2025
उन्होंने कहा कि बिहार के SIR के बाद एक लाख से अधिक डुप्लीकेट फोटो क्यों आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरे देश में भाजपा इसी प्रकार चुनाव जीत रहे हैं। संस्थानों पर कब्जा करके चुनाव जीत रही है। राहुल गांधी ने कहा, “वोट चोरी सबसे गलत और सबसे खराब है। जब मतों को नष्ट करते हैं तो आप आधुनिक भारत को नष्ट करते हैं। मैं वोट चोरी राष्ट्र विरोधी गतिविधि मानता हूं।
