उत्तर प्रदेश

शीतलहर में यूपी सरकार अलर्ट, सीएम योगी ने स्कूल बंद किए

Uttar Pradesh Cold Wave: उत्तर प्रदेश में बढ़ रही भीषण ठंड और शीतलहर को देखते हुए यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश वासियों के हित के लिए प्रदेशभर के अधिकारियों को सख़्त और संवेदनशील निर्देश जारी किए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में बच्चों की सुरक्षा का भी बेहद ध्यान रखा है।

शीतलहर में यूपी सरकार अलर्ट, सीएम योगी ने स्कूल बंद किए

प्रदेश वासियों के सीएम योगी का निर्देश

आपको बताते चले कि यूपी में भीषण ठंड और शीतलहर को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला लिया है। सीएम के निर्देश पर प्रदेश में नर्सरी से इंटरमीडिएट तक सभी सरकारी और निजी स्कूल 1 जनवरी तक बंद रहेंगे। यह निर्णय बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है। सीएम योगी ने कहा- 25 करोड़ प्रदेश वासियों की सेवा और सुरक्षा हमारी शीर्ष प्राथमिकता है। शीतलहर से बचाव के लिए @UPGovt ने सभी जनपदों में रैन बसेरों की व्यवस्था और जरूरतमंदों को कंबल वितरण हेतु पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराई है।

इसी क्रम में आज गोरखपुर महानगर के ट्रांसपोर्ट नगर और धर्मशाला बाजार क्षेत्र में रैन बसेरों का निरीक्षण कर जरूरतमंदों को भोजन व कंबल वितरित किए। साथ ही सीएम योगी ने प्रदेश वासियों से कहा- आपकी सरकार हर परिस्थिति में आपके साथ प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है।

सीएम योगी का सख्त निर्देश

Read More: कोहरे और प्रदूषण की दोहरी मार, दिल्ली में AQI-400 पार

बतादें कि उत्तर प्रदेश में बढ़ती ठंड और भीषण शीतलहर को देखते हुए और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों—चाहे वे CBSE, ICSE या UP बोर्ड से जुड़े हों सभी को कल से 1 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया गया है। इसके साथ ही जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग को स्थिति पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

साथ ही सीएम योगी ने कहा- शीतलहर के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी जिलों के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार मैदानी दौरे करने और हालात पर नज़र बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। सरकार ने यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि हर जिले में रैन बसेरों की उचित व्यवस्था, पर्याप्त कंबल, अलाव और अन्य जरूरी सुविधाएं मौजूद हों। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि कोई भी व्यक्ति खुले में न सोए, और जरूरतमंदों को सुरक्षित स्थान पर ठहराने की पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

मौसम विभाग की चेतावनी बनी वजह

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में शीतलहर और घने कोहरे के और तेज होने की चेतावनी जारी की है। कई जिलों में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इसी अलर्ट को देखते हुए सरकार ने समय रहते स्कूल बंद करने का फैसला लिया है।

शीतलहर में यूपी सरकार अलर्ट, सीएम योगी ने स्कूल बंद किए

यूपी में ठंड पर व्यवस्था दुरुस्त

  • प्रदेशभर में अब तक 1247 रैन बसेरे स्थापित किए जा चुके हैं, इन रैन बसेरों में 9949 जरूरतमंद लोग अब तक आश्रय ले चुके हैं।
  • जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि रैन बसेरों में साफ-सफाई, गर्म पानी, प्रकाश और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
  • प्रदेश सरकार द्वारा शीतलहर से बचाव के लिए कंबल वितरण को प्राथमिकता दी गई है।
  • पिछले तीन वर्षों में औसतन 10,65,889 कंबलों की खरीद की गई है, इस पर लगभग 44.38 करोड़ रुपए की औसत धनराशि व्यय हुई है।
  • चालू व्यवस्था के अंतर्गत सभी जनपदों को 17.55 करोड़ रुपए की धनराशि जारी की जा चुकी है।
  • सभी जनपदों को अलाव जलाने के लिए 1.75 करोड़ रुपए की धनराशि आवंटित की गई है।
शीतलहर में यूपी सरकार अलर्ट, सीएम योगी ने स्कूल बंद किए

यूपी में 75 जनपदों में बंटे कंबल

यूपी के 75 जनपदों द्वारा कंबल खरीदने के लिए आदेश जारी किए जा चुके हैं। इनमें से 75 जनपदों में 3,78,884 कंबलों की आपूर्ति पूर्ण हो चुकी है। अब तक सभी जनपदों द्वारा 1,40,364 कंबलों का वितरण जरूरतमंदों को किया जा चुका है। शेष कंबलों को वितरण किया जा रहा है। ठंड से बचाव के लिए सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने की भी व्यापक व्यवस्था की गई है।

Read More: मन की बात: पीएम मोदी ने कहा- 2025 भारतीय खेलों के लिए यादगार

जारी किए 33.27 करोड़ अलर्ट SMS

कोहरे के कारण होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव के लिए सरकार द्वारा तकनीक का भी व्यापक उपयोग किया जा रहा है। राहत आयुक्त कार्यालय द्वारा सचेत ऐप एवं वेब पोर्टल के माध्यम से अब तक 33.27 करोड़ अलर्ट एसएमएस जारी किए जा चुके हैं। ये संदेश प्रभावित जनपदों के अधिकारियों के साथ-साथ आमजनमानस को भी भेजे गए हैं। इसके अतिरिक्त संबंधित विभागों जैसे यूपीडा, एनएचएआई और पीडब्ल्यूडी द्वारा जिलाधिकारियों एवं जिला पुलिस को ई-मेल के माध्यम से कोहरे से संबंधित अलर्ट लगातार जारी किए जा रहे हैं।

https://www.aajtak.in/uttar-pradesh/story/up-cold-wave-cm-yogi-school-closed-lclcn-rptc-2424943-2025-12-28

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *